back to top

कोरोना के बढ़ते कदमों को रोकने में 14 दिन अहम

लखनऊ। कोरोना वायरस के खौफ के चलते देश में सरकारी और प्राइवेट कार्यालयों को धीरे-धीरे बंद किया जा रहा है। जहां पर घर से काम करना संभव है तो वहां कर्मियों को यह छूट भी दी गई है। डॉक्टर चिंतित हैं कि कहीं कोरोना की थर्ड स्टेज न आ जाए। चिकित्सकों का कहना है कि वायरस के बढ़ते कदमों को रोकने के लिए 14 दिन अहम है। उनकी अपील है कि स्थिति की गम्भीरता को समझें और यदि जरूरी न हो तो घर से न निकलें।

सिविल अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डा. आशुतोष दुबे का कहना है कि हमारा देश कोरोना वायरस के थर्ड स्टेज पर जाने की संभावना के करीब है लेकिन उससे पहले ही इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है। अभी तक यह बीमारी केवल विदेश से आने वाले लोगों के संपर्क में आने से फैल रही है। उनका है कि जनता कर्फ्यू के अलावा अब सख्ती बरतने की जरूरत है, यदि कोई अनावश्यक रूप से घर से निकलता है तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए।

उनका कहना है कि अभी कोरोना वायरस की जो क्षमता सामने आ रही है उसे देखकर कहा जा सकता है कि एक पीड़ित व्यक्ति कम से कम चार पांच लोगों को प्रभावित करता है। डॉक्टरों के मुताबिक थर्ड स्टेज में हमें ज्यादा से ज्यादा कोरेंटाइन सेंटर्स की जरूरत पड़ेगी। सरकार अब सरकारी लैब के अलावा प्राइवेट लैब पर भी कोरोना टेस्ट सुविधा शुरू कर रही है। कोरोना से बचने का एक उपाय लॉक डाउन भी है।

यदि भारत में थर्ड स्टेज आती है तो उस हालत में पूरी तरह से लॉक डाउन करना होगा। केजीएमयू के वरिष्ठ चिकित्सक डा. संदीप तिवारी का कहना है कि हमें इटली व स्पेन से सबक लेना चाहिए। जहां लोगों की लापरवाही से खतरनाक स्थिति उत्पन्न हो गयी। इन देशों में विश्व की उच्चतम मेडिकल सुविधाओं के बावजूद मौतों को रोक पाना असम्भव हो रहा है। सोचने वाली बात है कि यदि भारत में यह स्थिति आती है तो काबू करना कितना मुश्किल होगा।

क्या है थर्ड स्टेज

कोरोना की थर्ड स्टेज सबसे खतरनाक स्तर है। इसमें कोरोना वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन होता है। सरकार इस चरण को लेकर न केवल चिंतित है बल्कि संजीदा व सचेत भी है। जब कोई व्यक्ति किसी ज्ञात संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आए बिना या वायरस से संक्रमित देश की यात्रा किए बिना ही इसका शिकार हो जाता है, तब माना जाएगा कि कोरोना वायरस का कम्युनिटी ट्रांसमिशन हो चुका है। वहीं चौथा चरण वो होता हैं जब कोरोना वायरस का संक्रमण महामारी का रूप ले लेता है।
क्यों खतरनाक है कोरोना वायरस

कोरोना वायरस इसलिए सबसे खतरनाक वायरस हैं क्योंकि पहले के जितने भी वायरस हैं वो खून, शरीरिक द्रव्य या वीर्य के जरिए ही एक इंसान से दूसरे इंसान में संक्रमित होता था इसलिए सतर्क और जागरूक रहकर ही इस वायरस से बचा जा सकता है लेकिन ये तो एक से दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आने से फैलता हैं। संक्रमित व्यक्ति के छींकने खांसने से यह फैलता है और थर्ड स्टेज कम्युनिटी ट्रांसमिशन की होती हैं।

अन्य वायरसों की तुलना में ये तेजी से संक्रमित करता है और ये सामान्य फ्लू यानी इन्फ्लूएन्जा से कहीं ज्यादा मारक है। यह इंसान पर यह बिलकुल वैसे हमला करता है जैसे इन्फ्लूएन्जा वायरस करता है जिसके अटैक से सर्दी जुकाम बुखार होता है। लेकिन कोरोना वायरस की तीव्रता इतनी ज्यादा है कि अगर रोगी कमजोरए बीमार या वृद्ध हो सांस लेने में दिक्कत पैदा करने के साथ वह उसके फेफड़े और किडनी को तबाह कर देता है। वह भी चन्द दिनों में इसलिए वृद्धों की मृत्यु दर ज्यादा है।

ये वायरस सेहतमंद शरीर में दाखिल होते ही उसे बीमार कर देता है क्योंकि वह तत्काल इंसान डीएनए की जेनेटिक संरचना को अपनी जेनेटिक सूचना से बदल देता है और इसके बाद संक्रमित सेल अपने जैसे संक्रमित सेल तैयार करने शुरू कर देते हैं।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...