back to top

यूपी में कोविड 19 के 1,374 नए मामले, मृतकों की संख्या 934 हुई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमण के 1,374 नए मामले सामने आए जबकि कोविड-19 से जान गंवाने वालों की संख्या रविवार तक 934 रही। अब तक प्रदेश में 36,476 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। अपर मुख्य सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि 23,334 लोग पूर्णतया उपचारित हो चुके हैं जबकि कोरोना संक्रमण से अब तक 934 लोगों की मौत हुई है।

प्रसाद ने बताया कि 12, 208 कोविड-19 मरीज इस समय उपचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण के सामने आए 1,374 नए मामलों को मिलकार प्रदेश में कुल 36,476 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है। प्रसाद ने बताया कि पृथकवास वार्ड में 12, 213 लोग भर्ती हैं, जिनका इलाज चिकित्सालयों और मेडिकल कॉलेजों में चल रहा है। पृथकवास केंद्रों में 4,407 लोग हैं, जिनके नमूने लेकर जांच की जा रही है।

प्रसाद ने बताया कि शनिवार को प्रदेश में 39,623 नमूनों की जांच की गई। अब हम करीब 40 हजार नमूनों की जांच प्रदेश में रोजाना कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मार्च महीने में हमारी क्षमता 60 नमूनों की रोजाना जांच से प्रारंभ हुई थी। आज हम 40 हजार नमूनों की रोजाना जांच कर रहे हैं। इस प्रकार जांच क्षमता साढ़े छह सौ गुना बढ़ गई है। कई नई प्रयोगशालाएं बनाई गईं। हर जिले में ट्रूनेट मशीन पहुंचाई गई। एंटीजन जांच को भी जोडा गया।

प्रदेश में अब तक 11,56,089 नमूनों की जांच की गई है। उन्होंने बताया कि पृथकवास वार्ड में 12, 213 लोग भर्ती हैं, जिनका इलाज चिकित्सालयों और मेडिकल कालेजों में चल रहा है। पृथकवास केंद्रों में 4,407 लोग हैं, जिनके नमूने लेकर जांच की जा रही है। प्रसाद ने बताया कि पूल जांच के माध्यम से पांच-पांच नमूनों के 2,098 पूल शनिवार को लगाए गए जबकि 10-10 नमूनों के 344 पूल लगाए गए।

आरोग्य सेतु ऐप का लगातार इस्तेमाल किया जा रहा है और अब तक 2,01,167 ऐसे लोगों को फोन कर उनका हालचाल लिया गया है, जिन्हें ऐप के माध्यम से अलर्ट आए थे। अपर मुख्य सचिव ने बताया कि 27,833 क्षेत्रों में निगरानी का कार्य किया गया है। कुल 1, 19, 64, 948 घरों में 6, 11, 43, 056 लोगों की सेहत की जानकारी ली गई है। उन्होंने बताया कि दो जुलाई से मेरठ मंडल से सभी घरों के लिए डोर टू डोर सर्वे का काम प्रारंभ किया गया है जो रविवार को समाप्त हो रहा है। पहले से बीमार लोगों और लक्षणात्मक लोगों का ब्योरा तैयार किया गया है।

पांच जुलाई से यही कार्रवाई प्रदेश के 17 अन्य मंडलों से शुरू हुई जो 15 जुलाई तक चलेगी। प्रसाद ने बताया कि घर-घर सर्वेक्षण के शनिवार तक के आंकडों के मुताबिक 2, 51, 94, 708 घरों में 12, 94, 35, 139 लोगों का सर्वेक्षण किया गया। जो आंकडे निकलकर आ रहे हैं, उनके अनुसार 8, 48, 593 लोग मधुमेह से ग्रस्त हैं जबकि 2, 38, 238 उच्च रक्तचाप, 18, 018 कैंसर से, 54, 247 लोग हृदय रोग से ग्रस्त हैं और 16, 879 लोग गुर्दे की बीमारी से जूझ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सभी को हमारी टीम ने सावधान किया है कि आप सतर्क रहें। संक्रमण ना होने पाए इसलिए सावधान रहें।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...