back to top

प्रवासी श्रमिकों को लेकर उप्र आ चुकी हैं 1337 ट्रेनें : अवस्थी

लखनऊ। विभिन्न राज्यों से उत्तर प्रदेश के प्रवासी श्रमिकों को लेकर अभी तक 1337 ट्रेनें प्रदेश में आ चुकी हैं तथा 104 ट्रेनें रास्ते में हैं। करीब 1511 ट्रेनों की व्यवस्था की गई है। सबसे अधिक 474 ट्रेनें गुजरात से आई हैं। अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि सबसे अधिक करीब एक लाख 47 हजार प्रवासी श्रमिक सिध्दार्थनगर में आए हैं जबकि महाराजगंज जिले में एक लाख तीन हजार तथा सीतापुर में 50 हजार, हरदोई में 58 हजार श्रमिक आ चुके हैं।

उन्होंने कहा कि अब तक गोरखपुर में कामगारों को लेकर 219 ट्रेनें आ चुकी हैं। इस प्रकार गोरखपुर रेलवे जंक्शन पूरे देश में सर्वाधिक श्रमिक स्पेशल ट्रेन रिसीव करने वाला स्टेशन बन गया है। इसी प्रकार लखनऊ में करीब 89, जौनपुर में 99, बलिया में 64 ट्रेनें आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिकों को लाने का सिलसिला लगातार जारी है। अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केन्द्र के सहयोग से प्रदेश सरकार विभिन्न राज्यों से कामगारों की सुरक्षित व सम्मानजनक प्रदेश वापसी सुनिश्चित कर रही है।

प्रदेश आने वाले समस्त कामगारों की जांच करते हुए उन्हें पृथक-वास या घर में अलग रखा जाए। इसके साथ ही कामगारों सहित सभी जरूरतमंदों को सामुदायिक रसोई के द्वारा शुद्घ एवं भरपेट भोजन की व्यवस्था की जाए। पृथक-वास केंद्रों में श्रमिकों के कौशल का पता करते हुए उनके मोबाइल नम्बर एवं बैंक खाता संख्या सहित सम्पूर्ण विवरण संकलित किया जाए। इससे इन्हें रोजगार प्रदान करने में सुविधा होगी।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने कहा कि पृथक-वास के लिए घर जाने वाले कामगारों को खाद्यान्न किट उपलब्ध कराई जाए तथा इन्हें एक हजार रुपए का भरण-पोषण भत्ता अवश्य उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कामगारों के निष्क्रिय बैंक खातों को अविलम्ब सक्रिय कराया जाए ताकि ऐसे लोगों को भरण-पोषण भत्ते की धनराशि मिल सके।

RELATED ARTICLES

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

तीन दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पर्यावरण दिवस पर किया पौधरोपण

लखनऊ । केंद्रीय रक्षा मंत्री और स्थानीय सांसद राजनाथ सिंह अपने तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ पहुंचे। लखनऊ एयरपोर्ट...

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में लगी भीषण आग, धूं-धूं कर जलने लगे फ्लैट, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

नोएडा । नोएडा में सेक्टर-74 स्थित आइवी काउंटी सोसायटी से एक बेहद डरावनी घटना सामने आई है, जहां शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे शार्ट...

BJP से अलग हुए के. अन्नामलाई, नए सियासी मोर्चे का किया ऐलान

चेन्नई। तमिल बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी से त्यागपत्र के साथ ही अपने नए राजनीतिक सफर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं

लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास, 5 कालिदास मार्ग, लखनऊ में योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

प्रधानमंत्री, शाह, राजनाथ, मायावती समेत कई प्रमुख नेताओं ने आदित्यनाथ को जन्मदिन की बधाई दी

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, देश के गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बहुजन...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...