back to top

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 1336 नए मामले, 20 की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 1,336 नए मरीज सामने आए जबकि पिछले 24 घंटे में 20 और संक्रमितों की मौत हो गई है। इस संक्रमण से अब तक जान गंवाने वालों की संख्या 8,103 तक पहुंच गई है जबकि राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 5,68,064 हो गई है।

अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि राज्य में इस समय 18,382 मरीज उपचाराधीन हैं, जिनका गृह पृथक-वास के अलावा निजी और सरकारी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि अब तक उपचार के बाद स्वस्थ होकर 5,41,579 लोग घर जा चुके हैं। कोरोना वायरस संक्रमण से राज्य में स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़ी है और इसकी दर 95.38 प्रतिशत हो गई है।

प्रसाद ने कहा कि सोमवार को 1.48 लाख से अधिक नमूनों का परीक्षण किया गया जबकि अब तक किए गए परीक्षणों की कुल संख्या 2.16 करोड़ से ज्यादा हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य ने कोविड-19 टीकाकरण के लिए कर्मचारियों का प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। साथ ही कहा कि राज्य केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुसार टीकाकरण करने के लिए तैयार है और इससे संबंधित कोल्ड-चेन और अन्य कार्यों पर कार्य जारी है।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...