back to top

यूपी में कोरोना के 1247 नये मामले, 19 और की मौत

  • लखनऊ में 226 मिले पीड़ित, चार की गयी जान
  • रिकवरी प्रतिशत बढ़ कर हुआ 95.57 फीसद

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब लगातार कमी आ रही है। रविवार को प्रदेश में 1,247 नये मामले आये, जबकि 19 और की मौत हो गयी। जहां प्रदेश के लगभग सभी जिलों में नये केसेस की संख्या कम हो रही है, लेकिन राजधानी लखनऊ अभी भी स्वास्थ्य विभाग के लिए सरदर्द बनी हुई है। यहां 226 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है और चार की मौत हो गयी है। प्रदेश में कोविड का रिकवरी प्रतिशत बढ़ कर 95.57 फीसद हो गया है।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों से बात करते हुए बताया कि प्रदेश सरकार कोरोना संक्रमण को नियंत्रित करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही है। इसके लिए अस्पतालों में लगभग 1.50 लाख से ज़्यादा बेड की व्यवस्था की गयी है। प्रदेश में कोरोना में कमी आ रही है फिर भी सभी को सावधानी बरतने की ज़रूरत है। उन्होंने बताया कि यूपी देश का ऐसा पहला राज्य है जहां सबसे ज़्यादा कोरोना संक्रमण की जांच की गयी है और इतनी बड़ी संख्या में लोगों से संपर्क किया गया है।

लखनऊ को छोड कर बाकी सभी जिलों में कोविड के मामले कम होने की वजह से प्रदेश में स्थिति अब धीरे-धीरे सामान्य होती नज़र आ रही है। वैसे प्रदेश में अब तक कुल 5,74,811 केसेस मिल चुके हैं। इसके साथ ही मरने वालों का आंकड़ा भी बढ़ कर 8,196 हो गया है। मरने वालों में लखनऊ के अलावा गोरखपुर के 3, कानपुर नगर के 2, वाराणसी, लखीमपुर खीरी, देवरिया, हरदोई, रामपुर, सोनभद्र, चंदौली, बांदा, अमेठी और मऊ के 1-1 मरीज़ शामिल हैं।

इसी बीच, अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में 17,245 कोरोना के एक्टिव मामले में से 7,496 लोग होम आइसोलेशन में हैं। उन्होंने बताया कि प्राइवेट अस्पतालों में 1,775 लोग ईलाज करा रहे हैं, इसके अलावा मरीज एल-1, एल-2 और एल-3 के सरकारी अस्पतालों में अपना ईलाज करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 1559 और अब तक कुल 5,49,190 लोग कोविड से ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में शनिवार को एक दिन में कुल 1,34,633 सैंपल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 2,24,39,369 सैंपलों की जांच की गयी है।

RELATED ARTICLES

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

B-52 बॉम्बर विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद क्रैश, 8 जवानों की मौत 

दक्षिणी कैलिफोर्निया। अमेरिका से एक भीषण विमान हादसे की खबर सामने आई है। अमेरिकी वायु सेना का B-52 बॉम्बर विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एक...

लखनऊ में सातवें बड़े मंगल पर उमड़ा आस्था का सैलाब , लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के सातवें बड़े मंगल पर राजधानी पूरी तरह हनुमान भक्ति में रंगी नजर आई। सुबह होते ही शहर के प्रमुख हनुमान...

विहसंत सागर जी का आशियाना जैन मंदिर में मंगल प्रवेश

1000 किमी की पदयात्रा कर लखनऊ पहुंचे मेडिटेशन गुरु काकोरी में 24 जून से शुरू होगा पंचकल्याणक महोत्सवलखनऊ। परम पूज्य उपाध्याय रत्न एवं मेडिटेशन गुरु...

कलर्स आफ अयोध्या में राम दर्शन की महिमा को दर्शाया

अखिल भारतीय कला शिविर कलर्स आफ अयोध्यालखनऊ। कला दीर्घा अंतरराष्ट्रीय दृश्य कला पत्रिका एवं जेबीएनएसएस, अयोध्या द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित अखिल भारतीय कला...

अफगानिस्तान के खिलाफ दूसरे वनडे में कुलदीप और जायसवाल को मिल सकता है मौका

लखनऊ। भारतीय टीम प्रबंधन अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संयोजनों को आजमाना चाहता है और इसलिए...

राहुल गांधी ने ट्रेन में युवक की मौत को लेकर सरकार पर निशाना साधा, रेलवे ने कहा- अफवाह न फैलाएं

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्रेन में एक युवक की कथित तौर पर मौत से जुड़ा वीडियो साझा करते हुए...

विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण के बाद जश्न में डूबा केप वर्दे

प्राइया (केप वर्दे)। विश्व कप में ऐतिहासिक पदार्पण करके यूरोपीय चैम्पियन स्पेन को ड्रॉ पर रोकने के बाद केप वर्दे में टीम के प्रशंसक...