back to top

देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,194 नए मामले

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 12,194 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1.09 करोड़ हो गई है जबकि इस महीने आठवीं बार महामारी से एक दिन में सौ से कम लोगों की मौत हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार को जारी किए गए आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। सुबह आठ बजे तक अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों की कुल संख्या 1,09,04,940 है , वहीं 92 और रोगियों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,55,642 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार 1,06,11,731 लोग संक्रमण से उबर चुके हैं, जिसके बाद कोविड-19 से उबरने की राष्ट्रीय दर 97.31 प्रतिशत हो गई है जबकि मृत्युदर 1.43 प्रतिशत है। कोविड-19 के उपचाराधीन रोगियों की संख्या 1,37,567 है जो कुल संक्रमितों का 1.26 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार भारत में सात अगस्त 2020 को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर को एक करोड़ के पार चले गए थे। आईसीएमआर के अनुसार 13 फरवरी तक 20,62,30,512 नमूनों की जांच की जा चुकी है। शनिवार को 6,97,114 नमूनों की जांच की गई। आंकड़ों में कहा गया है कि एक दिन में 92 रोगियों की मौत हुई है। इनमें से महाराष्ट्र में 38, केरल में 16 और छत्तीसगढ़ तथा तमिलनाडु में 5-5 रोगियों की मौत हुई है।

देश में अब तक कुल 1,55,642 रोगियों की मौत हो चुकी है। इनमें से महाराष्ट्र में 51,489, तमिलनाडु में 12,413, कर्नाटक में 12,263, दिल्ली में 10,889, पश्चिम बंगाल में 10,230, उत्तर प्रदेश में 8,699 और आंध्र प्रदेश में 7,162 रोगियों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि मरने वाले 70 प्रतिशत से अधिक मरीज अन्य बीमारियों से पीड़ित थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

बच्चों की बुनियादी शिक्षा मजबूत करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संदीप सिंह

निपुण भारत मिशन और गुणवत्ता शिक्षा अभियान को मिलेगी नई गति, जिला समन्वयकों को मिलेगा विशेष प्रशिक्षण लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में...

दो पासपोर्ट मामले में अब्दुल्ला आजम की 7 साल की सजा रद, एमपी/एमएलए सेशन कोर्ट से मिली बड़ी राहत

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम खान को न्यायपालिका से एक बड़ी राहत मिली है।...

RBI बोला- चुनौतीपूर्ण वैश्विक माहौल के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत बनी हुई है

मुंबई। भारतीय अर्थव्यवस्था चुनौतीपूर्ण वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद मजबूत बनी हुई है और मजबूत वृहद आर्थिक आधार चालू वित्त वर्ष 2026-27 में वृद्धि को...

बशीर बद्र के शब्द हमेशा जिंदा रहेंगे : डा. हसन सईद जलालपुरी

मशहूर शायर पद्मश्री बशीर बद्र का निधन, साहित्यिक जगत में शोक की लहरलखनऊ। उजाले अपनी यादों को हमारे पास रहने दो, ना जाने किस...

‘मैं कृष्ण हूं’ ने झकझोरा दर्शकों का मन

मंच से गूंजी पुकार—मूर्ति नहीं, विचार बनोलखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से रंगमंडल स्वर इंडिया एसोसिएशन, लखनऊ द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह,...

सद्ज्ञान मानव जीवन का आधार है : उमानन्द शर्मा

464वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत ह्लनिशत कॉलेज आॅफ नर्सिंग,...

नौ दिवसीय श्रीराम कथा से भक्तिमय होगा लखनऊ

जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी सुनाएंगे श्रीरामचरित, एक जून को होगा शुभारंभलखनऊ। पूज्यपाद पद्मविभूषण जगद्गुरु रामभद्राचार्य जी महाराज की पावन श्रीराम कथा एक से नौ जून...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिला उत्तराखंडी समाज का शीर्ष प्रतिनिधिमंडल

प्रतिनिधिमंडल ने सीएम योगी के प्रति आभार व्यक्त कियालखनऊ। उत्तराखंड समाज की शीर्ष संस्थाओं के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

सिरामिक कला में संवेदना, संस्कृति और जीवन-दृष्टि का जीवंत विस्तार

सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत राकु एवं टेराकोटा पॉटरी कार्यशाला का समापन समारोहलखनऊ। फ्लोरसेंस आर्ट गैलरी और लखनऊ पब्लिक स्कूल एंड...