back to top

साहित्य संस्कृति की 11 विभूतियां हुई सम्मानित

पदमश्री डॉ विद्या बिंदु सिंह की पांच पुस्तकों का हुआ लोकार्पण

लखनऊ। श्री कृष्ण प्रताप सिंह स्मृति अध्यात्म चिंतन व्याख्यानमाला प्त 22 का स्मृति सम्मान समारोह व पुस्तक विमोचन का आयोजन आज सिटी मोंटेसरी स्कूल, गोमती नगर में संपन्न हुआ। स्मृति समारोह में साहित्य सहित विभिन्न क्षेत्रों की विभूति 11 विभूतियों को सम्मानित किया गया । साथ ही पदमश्री डॉ विद्या बिंदु सिंह की पांच पुस्तकों का लोकार्पण भी किया गया। कृष्ण प्रताप विद्या बिंदु लोकहित न्यास व शिव सिंह सरोज स्मारक समिति और अखिल भारतीय साहित्य परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कृष्ण प्रताप सिंह के जयंती पर संपन्न हुई अध्यात्म चिंतन व्याख्यानमाला 22वीं में स्मृति शेष विभूतियां के नाम से श्री कृष्ण दत्त सिंह( एसकेडी सिंह), श्रीधर गोविंद पराड़कर, जयप्रकाश सिंह, बसवराज गणपत राव पाटिल सेडम, डॉक्टर सर्वेंद्र विक्रम सिंह, डॉक्टर पूनम श्रीवास्तव, डॉक्टर वंदना सहगल, श्रीमती आशिमा सिंह, डॉक्टर बृज नारायण सिंह शिवशरण सिंह गहरवार , डॉ सुरभि गुप्ता को सम्मानित किया गया। डॉक्टर विद्या बिंदु सिंह की पांच कृतियां संत विवेक 2025 भक्ति काव्य अमृत स्मारिका, कुछ मन की कुछ जग की (आत्मकथा), शिव पार्वती की कथाएं, सुन कठपुतली (कहानी संग्रह ), तुमसे ही कहना है (भक्ति कविता संग्रह) का लोकार्पण किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे डॉक्टर सूर्य प्रसाद दीक्षित अतिथि वसवराज गणपत राव पाटिल सेडाम, पदमश्री मालिनी अवस्थी, आनंद वर्धन सिंह, डॉक्टर महेंद्र सिंह पूर्व मंत्री, पवन सिंह चौहान विधान परिषद सदस्य ने विभूतियों का सम्मान कर पुस्तकों का लोकार्पण किया।
दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती प्रतिमा और अहिल्याबाई होलकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में श्रीमती रमा सिंह ने संस्थाओं का परिचय देते हुए बताया कि संस्था वर्ष 2006 से अनवरत अपने-अपने क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित करने वाले श्रेष्ठ जनों को सम्मानित करती है और साहित्य संस्कृति और कला के क्षेत्र में सहयोग के लिए सदैव तत्पर रहती है। इस अवसर पर इंद्रासन सिंह, पवन पुत्र बादल, शर्मिला प्रजापति , सुनील बाजपेई , डॉ दिनेश चंद्र अवस्थी, डॉक्टर करुणा पांडे ,डॉ अंजलि अस्थान, डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, अनिल मिश्रा, मयंक सिंह सहित कलाकार साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन विनय कृष्ण सिंह मानिक ने किया।

RELATED ARTICLES

विद्यार्थी एकादश ने मैच जीता आयुर्वेद एकादश ने दिल जीता : कमलेश श्रीवास्तव

अयोध्या। आयुर्वेद के चिकित्सक व क्रिकेट का ककहरा सीखने वाले विद्यार्थियों के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का होना ना केवल एक सराहनीय पहल है...

युवक की मौत के बाद परिजनों ने शव रखकर लगाया जाम, ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज

काफी देर की मशक्कत और बातचीत के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर चालक अंगद सिंह के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया अंबेडकरनगर – मालीपुर थाना क्षेत्र...

मुख्यमंत्री योगी ने मेरठ में कांवड़ यात्रियों पर की पुष्प वर्षा, असामाजिक तत्वों को दी कड़ी चेतावनी

मेरठ/लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में कांवड़ यात्रा के पवित्र अवसर पर शिवभक्तों का स्वागत...

लखनऊ कमिश्नरेट में एडीसीपी स्तर पर तबादले, ट्विंकल जैन और नवीन कुमार सिंह के पद बदले

लखनऊ। लखनऊ कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त (एडीसीपी) स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस आयुक्त अमरेन्द्र कुमार सेंगर ने तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण...

एस. जयशंकर ने संरा प्रमुख से पश्चिम एशिया और यूक्रेन सहित वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की

संयुक्त राष्ट्र । विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस के साथ पश्चिम एशिया, यूक्रेन और सूडान सहित वैश्विक...

भाजयुमो के पहले प्रदेश मंत्री हरेराम चौधरी का निधन

बलिया। उत्तर प्रदेश के बलिया में नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन हरेराम चौधरी का लम्बी बीमारी के बाद सोमवार की मध्यरात्रि निधन हो गया।...

KIIFB के कामकाज, उधारी और प्रशासनिक ढांचे की समीक्षा करेगी सुधा पिल्लई समिति

तिरुवनंतपुरम। संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) सरकार ने सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी सुधा पिल्लई की अध्यक्षता वाली समिति को केरल अवसंरचना निवेश कोष बोर्ड (KIIFB) के...

रुपया शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर 96.16 प्रति डॉलर पर

मुंबई । रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 48 पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 96.16 पर पहुंच गया। एशिया में भू-राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ने...

आईसीसी ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए विकास कार्यक्रम को मंजूरी दी

दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अफगान महिला शरणार्थी क्रिकेटरों के लिए अपने ‘डेवलपमेंट पाथवे प्रोग्राम’ (विकास कार्यक्रम) को जारी रखने की मंजूरी दे...