back to top

विशाखापत्तनम में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत, 1000 लोग प्रभावित : सरकार

नई दिल्ली। केंद्र ने गुरुवार को कहा कि आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक रसायन फैक्टरी में गैस रिसाव होने के बाद वहां एनडीआरएफ के सीबीआरएन (रसायन, जैविक, रेडियोधर्मी और परमाणु) विशेषज्ञों की एक टीम और मेडिकल विशेषज्ञ भेजे जा रहे हैं। गैस रिसाव की इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 1000 अन्य प्रभावित हुए हैं।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक एस एन प्रधान ने कहा कि फैक्टरी से रिसाव अब बहुत कम हो गया है लेकिन एनडीआरएफ कर्मी इसे पूरी तरह से बंद करने तक मौके पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने यहां संवाददाताओं से कहा कि गैस रिसाव से अभी तक 11 लोगों की मौत हुई है और 20-25 लोगों की हालत नाजुक है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य कमल किशोर ने कहा कि फैक्टरी के आसपास के इलाकों में रह रहे करीब 1,000 लोग गैस रिसाव से प्रभावित हुए हैं।

प्रधान ने कहा कि संयंत्र के तीन किमी के दायरे से 200 से 250 परिवारों के लगभग 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। किशोर ने कहा कि जो गैस लीक हुई है वह स्टाइरीन है और घटनास्थल विशाखापत्तनम से करीब 20 किमी दूर है। उन्होंने कहा, यह जहरीला है और मानव स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह है। अभी तक हमने यह जानकारी मिली है कि फैक्टरी के आसपास के इलाकों में रह रहे करीब 1,000 लोग प्रभावित हुए हैं।

इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गैस रिसाव मामले के कारण उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। प्रधानमंत्री ने गैस लीक होने के बाद पैदा हुए हालात के मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) की बैठक की अध्यक्षता की और स्थिति की समीक्षा की।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा कि उन्होंने गृह मंत्रालय और एनडीएमए के अधिकारियों से स्थिति के संबंध में बात की है, जो स्थिति पर करीबी नजर रखे हुए हैं। वहीं, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय संकट प्रबंधन समिति की बैठक हुई और गैस रिसाव से उत्पन्न स्थिति को नियंत्रित करने के लिए जरूरी कदमों, प्रभावित लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा वहां आपात स्थिति से निपटने के लिए जरूरी कदमों का खाका तैयार किया गया।

किशोर ने कहा कि केंद्र सरकार एनडीआरएफ की सीबीआरएन विशेषज्ञों की एक टीम पुणे से विशाखापत्तनम भेज रही है और वह स्थानीय अधिकारियों को हर तकनीकी सहयोग प्रदान करेगी। उन्होंने कहा, हम इलाके में चिकित्सकों को विशेषज्ञ तकनीकी सहायता देने में भी जुटे हुए हैं, जिनके समक्ष इस तरह की आपात स्थिति से अब तक नहीं आई होगी। यह पूछे जाने पर कि लॉकडाउन के बाद इस तरह की फैक्टरियों के खुलने के मद्देनजर क्या केंद्र कुछ दिशानिर्देश जारी करेगी, किशोर ने कहा कि रासायनिक सुरक्षा पर विस्तृत दिशानिर्देश हैं और ये बहुत स्पष्ट हैं।

उद्योगों को पहले की तरह ही उन्हें गंभीरता से लागू करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि नए दिशानिर्देश जारी करने की जरूरत नहीं है लेकिन कोविड-19 के प्रसार के कारण सामाजिक मेलजोल से दूरी को उपयुक्त रूप से लागू किया जाना चाहिए। प्रधान ने इस घटना का ब्योरा देते हुए बताया कि यह तड़के करीब ढाई बजे हुई। शुरूआत में लोगों को गले में खराश और त्वचा में खुजली तथा जहरीली गैस की दुर्गंध महसूस हुई। उन्होंने बताया, हमने सुबह करीब साढ़े पांच से पौने छह बजे के बीच एनडीआरएफ कर्मियों को इसकी सूचना दी और आधे घंटे में पहुंच गए।

एनडीआरएफ प्रमुख ने कहा कि एनडीआरएफ के कर्मी आसपास के इलाकों में अचेत लोगों मदद के लिए घर-घर जाकर मुआयना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, हम उस इलाके में तब तक मौजूद रहेंगे जब तक कि हम पूर्ण रूप से आश्वस्त नहीं हो जाएं कि स्थिति नियंत्रण में है। हम जरूरत रहने तक घटनास्थल पर रहेंगे। उन्होंने कहा, स्थिति नियंत्रण में है और मुझे लगता है कि कुल मिला कर हम कह सकते हैं कि यह पुनर्वास और पीड़ितों के इलाज का मुद्दा है। प्रधान ने यह भी कहा कि स्थानीय पुलिस रिसाव के कारणों का पता लगा रही है।

रिसाव का ज्यादा प्रभाव करीब छह-सात घंटे रहा तथा स्थिति निगरानी में है। अब चिंता करने की कोई बात नहीं है। दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने कहा कि घटनास्थल से निकाले गए लोगों का इलाज किया जा रहा है और उनकी करीबी निगरानी की जा रही है। वह भी ब्रीफिंग में मौजूद थे। उन्होंने कहा कि वहां घर-घर जाकर यह पता लगाया जा रहा है कि क्या कोई व्यक्ति स्वास्थ्य से जुड़ी समस्या का सामना तो नहीं कर रहा है।

RELATED ARTICLES

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

सीएम योगी का अधिकारियों को निर्देश, लोगों की समस्याओं का शीघ्रता से हो समाधान

गोरखपुर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में ‘जनता दर्शन’ के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...