back to top

तमिलनाडु में दो पटाखा फैक्टरी में विस्फोट में 11 लोगों की मौत

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के रंगापलयम और किचन्याकानपट्टी में दो अलग-अलग पटाखा फैक्टरी में मंगलवार को आग लगने से 11 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के मुताबिक पुलिस, दमकल एवं बचाव सेवा कर्मियों और स्थानीय लोगों ने मिलकर आग
बुझाने और पीडतों को बचाने की कोशिश की।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया, शिवकाशी की पटाखा फैक्टरी में अचानक हुए धमाके के बाद घटनास्थल से सात
जले हुए शव मिले हैं और उनकी पहचान अबतक नहीं हो पाई है। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को आशंका है कि मरने वाले लोग मजदूर हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि घटनास्थल से जख्मी हालत में निकाले गए तीन अन्य लोगों की भी बाद मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि पटाखा फैक्टरी में आग लगने की दूसरी घटना किचन्याकानपट्टी गांव में हुई, जिसमें एक व्यक्ति
की मौत हो गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय वेम्बु के तौर पर की गई है। पुलिस ने बताया कि दो महिला श्रमिकों को बचाया गया है और उन्हें इलाज के लिए श्रीविल्लुपुत्तुर राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने हादसे में हुई मौतों पर शोक जताया और मृतकों के परिजनों को
तीन-तीन लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...