back to top

यूक्रेन पर रूस के हमले में 11 लोगों की मौत, अन्य लोग क्षतिग्रस्त इमारतों में फंसे

कीव। रूस ने मंगलवार रात को यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया जिसमें कम से कम 11 लोग मारे गए और कई अन्य लोग क्षतिग्रस्त इमारतों में फंस गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने ‘टेलीग्राम’ पर एक बयान में कहा कि कीव में कम से कम चार लोग मारे गए और तीन बच्चे सहित 58 लोग घायल हो गए। कीव के आठ जिलों में आवासीय इमारतों और अन्य नागरिक बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

यूक्रेन के अन्य हिस्सों में भी हमले की खबरें आईं। आपातकालीन सेवा के अनुसार, मध्य निप्रोपेत्रोवस्क क्षेत्र में रूसी हमलों में निप्रो शहर को निशाना बनाया गया जिसमें कम से कम छह लोग मारे गए और 36 अन्य घायल हो गए। बचावकर्मी मौके पर पहुंचे ही थे कि एक अन्य हमला हो गया जिसमें एक बचावकर्मी की मौत हो गई। हमले में दो मंजिला आवासीय इमारत और चार मंजिला अपार्टमेंट ब्लॉक का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बड़ी इमारत के मलबे में लोग फंसे हुए थे।

रात भर और सुबह तक धमाकों की गूंज सुनाई देती रही। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने चेतावनी दी थी कि रूस एक नए बड़े हमले की तैयारी कर रहा है, उन्होंने लोगों से सतर्क रहने और हवाई हमले के अलर्ट के दौरान सुरक्षित स्थानों पर आश्रय लेने की अपील की थी।पोडिल्स्की जिले में नौ मंजिला इमारत की ऊपरी मंजिलों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा, जिससे लोग मलबे में दब गए। हवाई हमले की चेतावनी जारी रहने के बीच सुबह तक बचाव अभियान जारी था। सोलोमियांस्की जिले में 20 मंजिला और 24 मंजिला इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।

यूक्रेन के अधिकारी रूस के बैलिस्टिक मिसाइल हमलों का मुकाबला करने के लिए सहयोगी देशों से अधिक हवाई रक्षा मिसाइलों की मांग कर रहे हैं। यूक्रेन बड़ी संख्या में ड्रोन को रोकने में सक्षम है, हालांकि बैलिस्टिक मिसाइलें देश की हवाई सुरक्षा के लिए एक बड़ी कमजोरी बनी हुई हैं।

RELATED ARTICLES

जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले-मुख्यमंत्री योगी ने बिल्कुल ठीक कहा,गाय विश्व माता है

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाय को लेकर दिए गए बयान पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने...

जालौन में होर्डिंग पर लगी सीएम योगी की तस्वीर पर गोबर पोतने के आरोप में युवक पर FIR दर्ज

जालौन । उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाले एक होर्डिंग पर कथित तौर पर गाय का गोबर लगाने...

आईपीएल 2026 ट्रॉफी जीतने के बाद पत्नी अनुष्का के साथ प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली

मथुरा। लगातार दूसरे वर्ष रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (आरसीबी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल2026) ट्रॉफी में जीत दिलाने वाले क्रिकेटर विराट कोहली अभिनेत्री पत्नी अनुष्का...

वोवीनाम राष्ट्रीय तकनीकी प्रशिक्षण शिविर, बेल्ट ग्रेडेशन और मास्टर्स चैंपियनशिप का आयोजन

वियतनामी मास्टर्स का लखनऊ एयरपोर्ट पर स्वागत लखनऊ। वोवीनाम एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा वर्ल्ड वोवीनाम फेडरेशन (WVVF) के तत्वावधान में दिनांक 2 जून से 7...

जगद्गुरु रामभद्राचार्य बोले-मुख्यमंत्री योगी ने बिल्कुल ठीक कहा,गाय विश्व माता है

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गाय को लेकर दिए गए बयान पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने...

जालौन में होर्डिंग पर लगी सीएम योगी की तस्वीर पर गोबर पोतने के आरोप में युवक पर FIR दर्ज

जालौन । उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तस्वीर वाले एक होर्डिंग पर कथित तौर पर गाय का गोबर लगाने...

आईपीएल 2026 ट्रॉफी जीतने के बाद पत्नी अनुष्का के साथ प्रेमानन्द महाराज के आश्रम पहुंचे विराट कोहली

मथुरा। लगातार दूसरे वर्ष रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (आरसीबी) को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल2026) ट्रॉफी में जीत दिलाने वाले क्रिकेटर विराट कोहली अभिनेत्री पत्नी अनुष्का...

ऐश्वर्या राय की ट्रोलिंग पर भड़कीं माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी ने भी अनन्या पांडे का किया बचाव

मुंबई। कांस फिल्म फेस्टिवल 2026 में बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हुई बॉडी शेमिंग और ट्रोलिंग पर...

जैकलीन फर्नांडिस पर तय होंगे मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप, दिल्ली की अदालत ने दिया 3 जून को पेश होने का आदेश

नई दिल्ली । 200 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस की कानूनी मुश्किलें और ज्यादा बढ़...