back to top

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से की भेंट, दी राज-काज की जानकारी

  • राजकीय बालगृह के बच्चों को वितरित हुई सामग्री

विशेष संवाददाता
लखनऊ। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से मंगलवार राजभवन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिष्टाचारिक भेंट की। राज्यपाल को मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रही केन्द्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी तथा प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा भी की। मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को एक पुस्तक भी भेंट की। उल्लेखनीय है कि शपथ ग्रहण के बाद राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से मुख्यमंत्री की राजभवन में यह पहली मुलाकात है।

मुलाकात के बाद राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने राजकीय बालगृह (शिशु) से राजभवन आमंत्रित किये गये बच्चों को चित्रकला पुस्तक (ड्राइंग बुक), रंगीन पेंसिल, ट्राईसाइकिल, बच्चों की साईकिल, छोटे बच्चों के लिये वॉकर, गेंद व खाने की वस्तुएं भेंट स्वरूप प्रदान किये। बालगृह से आये बच्चे 4 से 8 वर्ष की आयु वर्ग के थे। बच्चे साईकिल व अन्य खेल के उपकरण पाकर प्रसन्न हुये तथा साईकिल चलाकर अपनी प्रसन्नता की अभिव्यक्ति की, जिससे राजभवन जीवंत हो उठा। बच्चों ने ‘तुम्हीं ओ माता, पिता तुम्हीं हो’ प्रार्थना भी गाकर सुनायी जिस पर राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री ने ताली बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन भी किया। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राजभवन के एलोपैथ, आयुर्वेद, होम्योपैथी एवं यूनानी चिकित्सकों को बुलाकर बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया और आवश्यकतानुसार उन्हें दवाएं भी उपलब्ध करवायी।

RELATED ARTICLES

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...