back to top

बॉलीवुड में शिल्पा शेट्टी की वापसी, निकम्मा से करेंगी कमबैक

मुंबई: अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी फिल्म निक्कमा से दोबारा फिल्मी दुनिया में वापसी कर रही हैं। इस फिल्म को सब्बीर खान निर्देशित कर रहे हैं। शिल्पा के साथ अभिनेता अभिमन्यु दस्सानी और सोशल मीडिया सनसनी शर्ली सेतिया होंगी। शिल्पा ने एक बयान में कहा, मैं बहुत खुश हूं, मैं दोबारा अभिनय के क्षेत्र में प्रवेश कर और बड़े स्क्रीन पर दिखने को तैयार हूं। मैं सब्बीर के साथ काम करने को लेकर उत्सुक हूं। फिल्म में मेरा किरदार बहुत प्यारा है, जिसे पहले मैंने कभी नहीं किया है। दर्शकों द्वारा मेरे नए अवतार को देखने के लिए इंतजार करना मेरे लिए मुश्किल हो रहा है।

 

इससे पहले वर्ष 2007 में आई फिल्म अपने में शिल्पा शेट्टी ने अहम भूमिका निभाई थी। शिल्पा फिल्म ओम शांति ओम और दोस्ताना में भी नजर आईं थी। हीरोपंती और बागी फिल्मों से चर्चित सब्बीर ने कहा, शिल्पा एक लोकप्रिय नाम है। वह इस बारे में स्पष्ट थीं कि वह उपयुक्त किरदार मिलने पर ही वापसी करेंगी। मैं शिल्पा के साथ काम करके और उनकी कमी महसूस कर रहे दर्शकों के लिए उन्हें वापस लाकर खुश हूं। सोनी पिक्चर्स इंटरनेशनल प्रोडक्शंस एंड सब्बीर खान फिल्म्स मिलकर निकम्मा का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म को 2020 तक रिलीज करने की योजना है।

RELATED ARTICLES

स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में उत्तर प्रदेश ने रचा नया कीर्तिमान

पवन ऊर्जा खरीद में उत्तर प्रदेश बना देश का अग्रणी राज्य, यूपी को मिला 'विंड प्रोक्योरमेंट चैंपियन' सम्मान : एके शर्मा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी...

ब्रिटेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर लगेगी रोक: स्टार्मर

लंदन। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केयर स्टार्मर ने कहा कि ब्रिटेन 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए कई सोशल मीडिया ऐप्स पर...

रूस के हमले से कीव में सदियों पुराने धार्मिक स्थल में लगी आग, खारकीव में 9 लोगों की मौत

खारकीव। रूस ने सोमवार को यूक्रेन पर एक बार फिर से बड़ा हमला किया। इन हमलों से कई इमारतों और देश के सबसे अहम...

सातवां बड़ा मंगल आज, हनुमान जी के शृंगार के साथ लगेगा विशेष भोग

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के सातवें बड़े मंगल पर श्री हनुमान जी के मंदिरों में विशेष दर्शन-पूजन किया जाएगा। बजरंगबली का अनुपम शृंगार किया जाएगा।...

श्याम परिवार : भोग प्रसाद भंडारा बना आस्था का केंद्र

सेवाभाव के साथ भंडारे के प्रसाद का वितरण कर रहेलखनऊ। श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग, लखनऊ में श्री श्याम परिवार द्वारा आयोजित श्री...

चित्रों में दिखेंगे रामायण में वर्णित मूल्य और आदर्श : कृष्ण कुमार सिंह

कलाशिविर के रूप में शुरू हुआ कलर्स आफ अयोध्या बनेगा अयोध्या आर्टफेस्ट : मंजुला झुनझुनवालाप्रमुख सांस्कृतिक केंद्र के रूप में जाना जाएगा अयोध्या :...

प्राचीन भारत की ब्राह्मी लिपि से गुरुमुखी लिपि का भी हुआ है विकास

उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में हुई पंजाबी लिपि की उत्पत्ति विषयक संगोष्ठीलखनऊ। उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के तत्वावधान में पंजाबी लिपि की...

सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने व्रत रख पीपल वृक्ष के लगाए फेरे

लखनऊ। अमावस्या पर सोमवार को महिलाओं ने अपने पति के लंबे उम्र के लिए व्रत रखा। पीपल वृक्ष के नीचे पहुंची महिलाओं ने वृक्ष...

श्रीमद्भगवद्गीता पाठ एवं भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन

संगठन पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता कीलखनऊ। सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार एवं आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से सनातन महापरिषद भारत द्वारा आयोजित श्रीमद्भगवद्गीता पाठ...