back to top

पहले दिन राज्यपाल ने राजभवन कर्मियों का जाना परिचय

विशेष संवाददाता
लखनऊ। राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने मंगलवार को राजभवन के सभी अधिकारियों के साथ बैठक करके सभी का परिचय प्राप्त किया। राज्यपाल ने राजभवन के सभी प्रभागों की जानकारी प्राप्त की तथा कार्य को और अधिक अच्छे से करने के लिये कुछ सुझाव भी दिये। उन्होंने छोटी-छोटी बातों पर ध्यान आकर्षित करते हुऐ अपने अनुभव भी साझा किये।

 

राज्यपाल ने शिक्षा एवं उच्च शिक्षा से संबंधित मामले, चिकित्सा, उद्यान, गौशाला, राजभवन को प्राप्त होने वाले पत्रों आदि के बारे में बारीकी से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सलाह दी कि चिकित्सक राजभवन के कर्मचारियों के बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। अभिभावकों को उचित भोजन और बीमारी के उपचार के साथ-साथ रोग से बचने के उपायों से भी अवगत करायें। उन्होंने कहा कि राजभवन में कार्यरत रुपए 5 लाख से कम वार्षिक आय वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मी, संविदा कर्मी तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी को चयनित करके आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत उनके कार्ड बनवाने का कार्य किया जाये।

 

इस क्रम में श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने राजभवन के उद्यान और गौशाला को भी देखा। फलदार वृक्ष के नीचे गिरे फलों को देखकर उन्होंने सुझाव दिया कि फलों के पकने पर उन्हें सफाई से धोकर आंगनबाड़ी, प्राथमिक या माध्यमिक विद्यालय के बच्चों को भी भेजा जा सकता है। गौशाला जाकर उन्होंने गायों को गुड़ और रोटी खिलाई तथा पशु चिकित्सकों से गायों के बारे में जानकारी भी ली।

RELATED ARTICLES

सीएम योगी बोले- ईमानदार व्यापारियों को मिले सम्मान और त्वरित समाधान, कर प्रणाली बने सरल

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कर विभाग को निर्देश दिए हैं कि कर संग्रह बढ़ाने के साथ-साथ ईमानदार व्यापारियों को सुविधा, सम्मान...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 17 निवेशकों को दिए भूमि आवंटन पत्र

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) क्षेत्र के अंतर्गत 17 निवेशकों को शुक्रवार को भूमि आवंटन पत्र प्रदान...

आईटी सिटी में 300 काश्तकारों को लॉटरी से मिले 414 भूखण्ड

लखनऊ। एलडीए ने आईटी सिटी योजना के लिए लैंड पूलिंग नीति के तहत अपनी जमीन देने वाले काश्तकारों को शुक्रवार को लॉटरी के माध्यम...

30 दिन के लिए जेल से बाहर आया डेरा प्रमुख राम रहीम , 16वीं बार मिली राहत

चंडीगढ़। पंजाब में चुनावों की आहट के साथ ही डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह एक बार फिर जेल से बाहर आ...

सोने और चांदी के दामों में आयी बड़ी गिरावट, जानें आज के भाव

नई दिल्ली। सोने-चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 4,300 रुपये से ज्यादा टूटी, जबकि सोना करीब ₹900 सस्ता...

दिल्ली में हुई QUAD देशों की अहम बैठक, होर्मुज को जल्द खोलने और आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति का पुरजोर समर्थन

देश की राजधानी नई दिल्ली में आयोजित क्वाड (QUAD) देशों के विदेश मंत्रियों की एक बेहद महत्वपूर्ण और उच्च स्तरीय बैठक संपन्न हुई है,...

खड़गे ने पीएम मोदी से पूछा सवाल…कच्चा तेल सस्ता होने के बाद भी देश में पेट्रोल-डीजल महंगा क्यों

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने पर केंद्र सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला...

दिल्ली-NCR पर महंगाई का डबल अटैक, पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG के दाम 2 रुपये बढ़े, 12 दिनों में 6 रुपये की भारी बढ़ोतरी

नई दिल्ली। दिल्ली-NCR में रहने वाले आम लोगों और कमर्शियल वाहन चालकों को आज महंगाई का एक और बड़ा झटका लगा है। पेट्रोल...

जेठ का चौथा बड़ा मंगल आज, फूलों से सजेंगे हनुमान मंदिर

लखनऊ। जेठ के चौथा बड़े मंगल पर राजधानी के हनुमान मन्दिर सज धजकर तैयार हो चुके है। अलीगंज के नये व पुराने हनुमान मन्दिर...