back to top

जीवन की वैवाहिक डोर में बंधी 151 कन्यायें

मानव एकता एसोसिएशन ने आयोजित किया सामूहिक विवाह समारोह

लखनऊ। मानव एकता एसोसिएशन के तत्वावधान में आज यहां श्रीराम लीला एवं दशहरा पार्क, एलडीए कालोनी, कानपुर रोड में हुये सर्वजातीय सामूहिक विवाह समारोह में 151 कन्यायें वैवाहिक जीवन की डोर में बंध गयी और नये जीवन की दूसरी पारी की शुरूआत की। इसके साथ ही विवाहित जोड़ों ने कन्या भ्रूण हत्या न करने और नशामुक्ति का संकल्प लिया। भव्यता के साथ सम्पन्न हुये इस समारोह में सभी दूल्हों की बैण्डबाजों के साथ श्रीराम लीला एवं दशहरा पार्क, एलडीए कालोनी, कानपुर रोड में पहुंचे जहां उनकी जीवनसंगिनियां इंतजार कर रही थी, विवाह स्थल पर पहुंचते ही सभी दुल्हों एवं उनके परिवारिकजनों का द्वारचार के बाद जयमाल की रस्म हुयी, तत्पश्चात मण्डप में विवाह की रस्में पूरी कर देर शाम सभी नवविवाहित कन्यायें अपने -अपने जीवन साथियों के साथ नयी जिन्दगी जीने के लिये रवाना हो गयी। इस समारोह में मानव एकता एसोसिएशन के अध्यक्ष एलपी सिंह, एसोसिएशन के संरक्षक गौरव वर्मा, समाजसेवी व अधिवक्ता मोहित मिश्रा सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे। समारोह के समापन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष एलपी सिंह ने इस सामूहिक विवाह समारोह की सफलता पर सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुये अगले वर्ष और अधिक जोड़ों का विवाह कराने का संकल्प लिया।

कल्याण मंडप में 25 जोड़े विवाह बंधन में बंधे
लखनऊ। श्री दुर्गा जी मंदिर कल्याण मंडप में निर्धन एवं असहाय कन्याओं के विवाह 28 वर्षों से करता आ रहा है। अब तक 73 कल्याण मंडप कार्यक्रमों में 1700 से अधिक कन्याओं के विवाह संपन्न कराये जा चुके हैं। इसी क्रम में आज रविवार को 74वें कल्याण मंडप में 25 जोड़ो के विवाह और संपन्न कराये गए। इन जोड़ो को समाज के द्वारा अनेक उपहार भेंट में प्रदान किए जाते हैं, जिनमे वस्त्र, आभूषण, बर्तन एवं अनेक जीवन उपयोगी सामग्री सम्मिलित रहती हैं. इस में सभी जातियों के लोगो के विवाह होते हैं। आज सांय 7 बजे दुर्गा जी मंदिर से भव्य बारातों की श्रृंखला विवाह स्थल ऐशबाग रामलीला ग्राउंड पहुंची. 25 दूल्हे अलग अलग बग्घियों में शोभायमान हो रहे थे. रास्ते भर बरातों पर पुष्प वर्षा समाज के लोगो द्वारा की जाती रही। 9 बजे रात्रि राम चरित मानस की चौपायी के मध्य जयमाला का सुंदर कार्यक्रम आरम्भ हुआ. सभों 25 दूल्हे और दुल्हन मंच पर एक साथ सुशोभित भव्य दृश्य उपस्थित कर रही थी. इस अवसर पर अनेक गणमान्य, जान प्रतिनिधि और संतजन उपस्तिथ थे. मंदिर की महिला सदस्यों ने माँ दुर्गा के सुंदर भजनों का गायन भी किया। मुख्य अतिथि के रूप में रंगमहल अयोध्या के पीठाधीश्वर परम पूज्य महंत श्री राम शरण दास जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में दुर्गा जी मंदिर के कार्यकर्ताओ और सेवकों को बधाई देते हुए कहा कि समाज सेवा के कार्यों में कन्या विवाह कराना सर्वोत्तम सेवा कार्य है। कन्यादान एक महादान है। इस अवसर पर मंदिर की और से सर्वश्री ताराचंद अग्रवाल, प्रदीप शुक्ला, अनिल जी अग्रवाल, राम नरेश मिश्र, पवन अग्रवाल, रामकिशन जायसवाल, राजेंद्र गोयल, अजय गुप्ता, अनुप गुप्ता मुख्य कार्यकर्ता रहे।

RELATED ARTICLES

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...

मारवाड़ी युवा मंच(श्रद्धा)महिला शाखा लखनऊ की नवीन कार्यकारिणी गठित

इंदु अग्रवाल ( कोषाध्यक्ष) को कार्यभार सौंपा दियालखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक रेस्तरां में वर्ष 2025-26 के समापन- सत्र का आयोजन किया गया।इसमें...

रश्मिरथी पर्व में गूंजा तिलक और अटल का गौरवगान

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मनाया जा रहा तीन दिवसीय रश्मिरथी पर्व संपन्न लखनऊ । राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित तीन दिवसीय रश्मिरथी...

ए गैदरिंग आफ आर्टिस्ट्स कार्यक्रम का शुभारंभ

पहले एपिसोड की शुरूआत को चिह्नित किया लखनऊ। रचनात्मकता, आपसी जुड़ाव और कला की शाश्वत भावना का उत्सव मनाने वाला एक नया सांस्कृतिक आंदोलन,...

मारवाड़ी युवा मंच(श्रद्धा)महिला शाखा लखनऊ की नवीन कार्यकारिणी गठित

इंदु अग्रवाल ( कोषाध्यक्ष) को कार्यभार सौंपा दियालखनऊ। लखनऊ के हजरतगंज स्थित एक रेस्तरां में वर्ष 2025-26 के समापन- सत्र का आयोजन किया गया।इसमें...

विविध क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियां सम्मानित

बैसाखी एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजनलखनऊ। आॅल इंडिया सिख पंजाबी वेलफेयर काउंसिल एवं गुरुद्वारा सदर द्वारा मैक्स हॉस्पिटल के सहयोग से बैसाखी एवं...

भारत विकास परिषद परमहंस शाखा का शपथ ग्रहण समारोह

आम सभा के मध्य नई कार्यकारिणी ने ली शपथ लखनऊ। भारत विकास परिषद, परमहंस शाखा की 37वीं आम सभा के दौरान नवगठित कार्यकारिणी ने दायित्व...

रंगारंग प्रस्तुति के साथ शहर की कई हस्तियों को किया सम्मानित

प्रतिभाओं की प्रस्तुतियों संग अनेक विभूतियां सम्मानित हुईंइंडिया लहराएगा हुनर का परचम-4लखनऊ। बच्चों एवं युवाओं में छिपी हुई प्रतिभा को उजागर कर उन्हें उनकी...