back to top

कंपनियों की पूंजी 1.56 लाख करोड़ बढ़ी

नयी दिल्ली। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) में बीते सप्ताह सामूहिक रूप से।,56,317.17 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। इस दौरान सेंसेक्स पहली बार रिकॉर्ड 60,000 अंक के स्तर के पार गया। बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स।,032.58 अंक या 1.74 प्रतिशत के लाभ में रहा। शुक्रवार को सेंसेक्स ने इतिहास बनाया और यह पहली बार 60,000 अंक के स्तर को पार कर गया।

 

समीक्षाधीन सप्ताह में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 58,671.55 करोड़ रुपये बढ़कर 15,74,052.03 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बृहस्पतिवार को दिन में कारोबार के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 16 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया था। सप्ताह के दौरान इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 30,605.08 करोड़ रुपये बढ़कर 7,48,032.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बजाज फाइनेंस को 22,173.04 करोड़ रुपये का लाभ हुआ और उसका बाजार मूल्यांकन 4,70,465.58 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज की बाजार हैसियत 15,110.63 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 14,32,013.76 करोड़ रुपये रही।

 

इसी तरह एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 10,142 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ 8,86,739.86 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 6,068.69 करोड़ रुपये के उछाल के साथ 4,05,970.66 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का बाजार पूंजीकरण 4,863.65 करोड़ रुपये की बढ़त के साथ 6,44,199.18 करोड़ रुपये रहा।

 

समीक्षाधीन सप्ताह में कोटक महिंद्रा बैंक का बाजार मूल्यांकन 4,254.75 करोड़ रुपये बढ़कर 4,01,978.75 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी का 2,523.56 करोड़ रुपये के उछाल से 5,13,073.85 करोड़ रुपये रहा। आईसीआईसीआई बैंक की बाजार हैसियत।,904.22 करोड़ रुपये बढ़कर 5,01,080.90 करोड़ रुपये रही।
शीर्ष 10 कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल और कोटक महिंद्रा बैंक का स्थान रहा।

RELATED ARTICLES

प. बंगाल में अन्नपूर्णा योजना शुरू, पहले चरण में 28.25 लाख महिलाओं को हर माह 3,000 रुपये मिलेंगे

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने बुधवार को महिलाओं के लिए अन्नपूर्णा योजना की शुरूआत की और घोषणा की कि पहले चरण में 28.25 लाख...

पंजाब में निजी स्कूलों में फीस वृद्धि पर लगाम, सालाना अधिकतम 5% की सीमा का ऐलान

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को कहा कि राज्य में निजी स्कूल अब सालाना पांच प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि नहीं...

हम टी20 विश्व कप में अंतिम एकादश को लेकर काफी हद तक स्पष्ट हैं: हरमनप्रीत

भारत विश्व कप में अपना पहला मैच 14 जून को बर्मिंघम में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। टॉटन। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने...

लखनऊ नवाबों का नहीं कुमार लक्ष्मण का नगर : रामभद्राचार्य

अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए अवतरित होते हैं भगवानभारतीय संविधान पर उठाए सवाल, अवतारवाद की व्याख्या कीलखनऊ। विश्वविख्यात संत, पद्मविभूषण...

भोजपुरी फिल्म ‘पिया रखीह सेनुरवा के लाज’ का फर्स्ट लुक रिलीज

निर्देशन की कमान विजय यादव ने संभालीलखनऊ। भोजपुरी फिल्म 'पिया रखीह सेनुरवा के लाज' का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। फिल्म के...

राजभवन में कल सम्मानित होंगे 51 कलाकार

हर कार्यक्रम के लिए मिलेगा 70 हजार रुपये मानदेय: जयवीर सिंहलखनऊ। उत्तर प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को संजोने और आगे बढ़ाने वाले कलाकारों...

कला और संस्कृति किसी भी समाज की आत्मा होती है : अनिल रस्तोगी

प्रदेश के प्रेक्षागृहों की बदहाली पर कलाकारों का फूटा गुस्सा, समाधान न हुआ तो होगा बड़ा आंदोलनलखनऊ। प्रदेश के प्रमुख प्रेक्षागृहों की बदहाल स्थिति,...

डाल की पकी दशहरी के लिए कुछ दिन करना होगा इंतजार

लखनऊ। मलिहाबादी मंडी में मंगलवार से आम की आवक तेज हो गयी है। पहले दिन मंडी में जहां कच्ची दशहरी 35 से 40 रुपये...

8 को कर्क राशि में प्रवेश करेंगे सुख के दाता शुक्र

शुक्र का कर्क राशि में गोचर और गुरु-शुक्र की युति से अच्छा फायदा मिलेगालखनऊ। भौतिक सुख-सुविधा, ऐशोआराम और धन के कारक ग्रह शुक्र 08...