back to top

भाजपा सरकार कुछ निर्माण नहीं कर सकती, सिर्फ नष्ट कर सकती है

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आर्थिक विकास में कथित मंदी को लेकर शनिवार को केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार देश में कुछ निर्माण नहीं कर सकती। वह सिर्फ दशकों की कड़ी मेहनत से बनी संस्थाओं को नष्ट कर सकती है। गांधी ने ट्वीट किया, भाजपा सरकार कुछ निर्माण नहीं कर सकती। वह सिर्फ उन चीजों को नष्ट कर सकती है जो दशकों की कड़ी मेहनत और लगन से निर्मित हुई हैं। गांधी ने मीडिया में आई कुछ खबरों को टैग भी किया जो कि एक जानेमाने उद्योगपति द्वारा आर्थिक मंदी की चेतावनी, बीएसएनएल, एमटीएनएल के जुलाई का वेतन का भुगतान करने में असफल रहने, रेलवे की कर्मचारियों की छंटनी और आटो क्षेत्र में जुलाई में गत दो दशकों में सबसे कम बिक्री होने से संबंधित थीं।

 

इससे पहले पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि देश के कुछ जानेमाने उद्योगपतियों के आगाह करने के बावजूद यह सरकार विकास के बजाय विभाजन में लगी हुई है। सुरजेवाला ने ट्वीट किया, कार बिक्री में 15 से 48 प्रतिशत तक की गिरावट। 30 इस्पात कंपनियां बंद हुईं। उन्होंने दावा किया, औद्योगिक क्षेत्र के प्रमुख नाम राहुल बजाज, आदि गोदरेज, नारायणमूर्ति ने सामाजिक वैमनस्य, घृणा अपराध और मंदी को लेकर आगाह किया। सुरजेवाला ने कहा, फिर भी मोदी सरकार रोजगार के बजाय तिरस्कार और विकास के बजाय विभाजन पर ध्यान लगाए हुए है। यह न्यू इंडिया है।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

मिट्टी की बनी बोतलें और घड़े कर रहे देशी फ्रिज का काम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मवैय्या क्षेत्र में इन दिनों लोगों की अच्छी भीड़ नजर आ रही है। वजह यह है कि...

‘यूपी वाली, बिहार वाली’ का ट्रेलर रिलीज

एक हादसा पूरे घर की खुशियां छीन लेता हैलखनऊ। भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी और संजना पांडेय जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'यूपी...

नारी शक्ति वंदन के तहत हुआ पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन

नारी सम्मान के प्रति सकारात्मक संदेश देता है लखनऊ। बुधवार को नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत बिरजू महाराज कथक संस्थान द्वारा महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व एवं...

लखनऊ में सजेगा राष्ट्रचेतना का महापर्व रश्मिरथी

24 से 26 अप्रैल तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (ज्यूपिटर हॉल) में होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि के...

वैदिक काल से ही महिलाओं ने नेतृत्व की भूमिका निभाई है : प्रो. कुमकुम धर

भातखण्डे में भारतीय न्याय संहिता एवं ई-एफआईआर तथा महिलाओं के नेतृत्व में विकास विषयक संवाद का आयोजन लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आज भारतीय...

भौम प्रदोष व्रत 28 को, होगी शिवजी की पूजा

भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में करनी चाहिएलखनऊ। प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान शिव...