back to top

जेलों में जमानत आदेशों के सुरक्षित डिजिटल संप्रेषण के लिए प्रणाली लागू करेगा उच्चतम न्यायालय

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वह देशभर की जेलों में अपने जमानत आदेशों के सुरक्षित डिजिटल संप्रेषण के लिए एक प्रणाली लागू करेगा क्योंकि जमानत दिए जाने के बावजूद, अधिकारी कैदियों की रिहाई के लिए प्रामाणिक आदेशों का इंतजार करते हैं।न्यायालय ने अपनी तल्ख टिप्पणी में कहा कि डिजिटल युग में हम अब भी आदेश पहुंचाने के लिए आकाश में कबूतर उड़ाना चाहते हैं। प्रधान न्यायाधीश एन वी रमण, न्यायमूर्ति एल नागेश्वर राव और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना की पीठ ने न्यायालय के आदेशों के क्रियान्वयन में विलंब की बढ़ती खबरों पर नाराजगी जताई। न्यायालय ने हाल में उत्तर प्रदेश के अधिकारियों की ओर से उन 13 कैदियों की रिहाई में देरी का स्वत: संज्ञान लिया था जिन्हें आठ जुलाई को जमानत दी गई थी।

 

अपराध के वक्त किशोर रहे दोषी, हत्या के एक मामले में 14 से 22 साल तक आगरा के केंद्रीय कारागार में बंद रहे। मामले में स्वत: संज्ञान लेने के तुरंत बाद विशेष पीठ ने सभी संबंधित पक्षों तक आदेशों को तुरंत एवं सुरक्षित पहुंचाने पर केंद्रित योजना पर शीर्ष अदालत के महासचिव से दो सप्ताह के भीतर एक प्रस्ताव मांगा। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, मैं उच्चतम न्यायालय के महासचिव को दो सप्ताह के भीतर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दे रहा हूं और हम इसे एक महीने के भीतर क्रियान्वित करने की कोशिश करेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हुई सुनवाई में न्यायालय ने राज्यों से जेलों में इंटरनेट कनेक्शन की उपलब्धता पर जवाब मांगा क्योंकि इसके बिना जमानत पर आदेशों का प्रसार संभव नहीं है।

 

न्यायालय ने मामले को लेने के साथ ही शीर्ष अदालत के जमानत आदेश के बावजूद आगरा जेल से 13 कैदियों की रिहाई में विलंब का जिक्र किया और कहा, यह स्थिति है और यह बहुत ज्यादा है। सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने ऐसे उदाहरण दिए जिनमें कैदी अदालती आदेशों के नाम पर फर्जीवाड़ा करने की कोशिश करते हैं और कहा कि जेल अधिकारियों को आदेशों पर तभी कार्वाई करनी चाहिए जब वे अदालत की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएं। प्रधान न्यायाधीश ने कहा, हम सूचना और संचार प्रौद्योगिकी के युग में हैं लेकिन हम अब भी आदेश पहुंचाने के लिए आसमान में कबूतर उड़ाना चाहते हैं। सूत्रों ने बताया कि फास्टर (इलेक्ट्रॉनिक रिकॉर्ड के त्वरित एवं सुरक्षित संप्रेषण) नाम की नवोन्मेषी योजना पर संबंधित जेलों, जिला अदालतों, उच्च न्यायालयों तक आदेशों को पहुंचाने के लिए विचार किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा, इससे समय की बचत होगी और सुनिश्चित होगा कि उच्चतम न्यायालय के आदेशों के क्रियान्वयन में विलंब न हो। शीर्ष अदालत ने योजना के क्रियान्वयन में मदद के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता दुष्यंत दवे को न्यायमित्र नियुक्त किया और पीठ को प्रस्ताव भेजने से पहले महासचिव से उनके साथ समन्वय करने को कहा। इसने कहा कि महासचिव मामले में सॉलिसिटर जनरल के साथ भी सहयोग करेंगे।
उच्चतम न्यायालय ने आठ जुलाई के अपने जमानत आदेश के बावजूद उत्तर प्रदेश के अधिकारियों द्वारा आगरा केंद्रीय कारागार से 13 कैदियों की रिहाई में देरी किए जाने पर गत 13 जुलाई को स्वत: संज्ञान लिया था। इन 13 दोषियों ने उच्चतम न्यायालय से संपर्क कर अपनी हिरासत को अवैध करार दिया था और कहा था कि फरवरी 2017 से मार्च 2021 के बीच समय-समय पर उन सभी के बारे में किशोर न्याय बोर्ड के स्पष्ट आदेश हैं जिनमें उन्हें अपराध के समय नाबालिग बताया गया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...