back to top

एमबीबीएस सीटों में बढ़ोत्तरी के लिए केन्द्र को भेजा गया 250 करोड़ का प्रस्ताव

  • 6 मेडिकल कालेजों में बनेगी आधुनिक बर्न यूनिट

 

विशेष संवाददाता

लखनऊ। चिकित्सा शिक्षा एवं प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन ‘गोपाल जी’ ने बताया कि इस वर्ष प्रदेश के पुराने मेडिकल कालेजों में 310 एमबीबीएस सीटों की वृद्धि हुई है। 4 मेडिकल कालेजों यथा गोरखपुर प्रयागराज, कानपुर तथा मेरठ में सीटों की बढ़ोत्तरी के लिए लेक्चर थियेटर, हॉस्टल आदि की सुविधाओं के लिए लगभग 250 करोड़ रुपए का प्रस्ताव भारत सरकार को भेजा गया है। अवशेष 2 मेडिकल कालेज आगरा तथा झांसी को भी प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए निर्देशित किया गया।

 

टंडन गुरुवार को अपने कार्यालय में 6 राजकीय मेडिकल कालेजों एवं कानपुर के 2 चिकित्सा संस्थानों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने सभी 6 राजकीय मेडिकल कालेजों मेरठ, आगरा, झांसी, गोरखपुर, प्रयागराज व कानपुर में आईसीयू समेत आधुनिक बर्न यूनिटों का निर्माण इसी वित्तीय वर्ष में पूर्ण करने के निर्देश दिये। ये बर्न यूनिट केन्द्र सरकार से प्राप्त सहायता तथा ‘रानी लक्ष्मीबाई योजना’ के तहत बनाये जायेंगे। उन्होंने राजकीय मेडिकल कालेज आगरा तथा मेरठ में मरीजों की सुविधा के लिए रजिस्ट्रेशन काउंटर, अमृत फामेर्सी, शौचालय तथा कैण्टीन से युक्त रिसेप्शन ब्लॉक का कार्य कानपुर में 2 माह में तथा मेरठ में 4 माह में पूर्ण करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। कानपुर मेडिकल कालेज के निमार्णाधीन 100 शैय्यायुक्त मैटरनिटी सेंटर को भी इसी वर्ष पूर्ण करने के निर्देश दिये।

 

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने बताया कि मेरठ व झांसी मेडिकल कॉलेज में रेडियो थेरेपी विभाग में कोवाल्ट सोर्स निष्प्रयोज्य होने के कारण अनेक वर्षों से सिकाई नहीं हो पा रही थी। इस निमित्त दोनों मेडिकल कॉलेजों में लगभग 1.5-1.5 करोड़ का बजट स्वीकृत कर दिया गया है। कोवाल्ट सोर्स की पुर्नस्थापना के लिए 3 माह का समय दिया गया। टंडन ने बताया कि सभी 6 मेडिकल कॉलेजों में लगभग एक दर्जन यूजी-पीजी छात्रावास निमार्णाधीन हैं, जिनका कार्य 3 माह में पूर्ण किया जायेगा। इसी के साथ छात्रहित में आगरा में नवीन आधुनिक पुस्तकालय की स्थापना की जायेगी। मेरठ मेडिकल कॉलेज का पुस्तकालय इसी माह के अन्त तक पूर्ण कर लिया जायेगा। सभी मेडिकल कॉलेजों में 10 नये शव वाहन तथा 12 नई एम्बुलेन्स स्वीकृत करते हुए शीघ्र उपलब्ध कराने के निर्णय लिये गये। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, चिकित्सा शिक्षा, डा. रजनीश दुबे, सचिव चिकित्सा शिक्षा मुकेश मेश्राम, महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण प्रो. केके गुप्ता, अपर निदेशकए प्रो. एनसी प्रजापति व सभी उक्त राजकीय मेडिकल कालेजों के प्रधानाचार्य एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...

पश्चिम बंगाल में भारी मात्रा में देसी बम बरामद… एनआईए ने संभाली जांच की कमान

नयी दिल्ली/कोलकाता: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के बीच सुरक्षा व्यवस्था और कानून व्यवस्था को लेकर एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। राज्य...

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक...

चेहरे बदले, तकनीक बदली पर नहीं बदला ‘राम’ का जादू

200 बार पर्दे पर उतरी मयार्दा पुरुषोत्तम की गाथालखनऊ। भारतीय संस्कृति में 'रामायण' सिर्फ एक धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि एक ऐसा अहसास है जो...

नेशनल अवॉर्ड विनर सुधांशु सरिया लॉन्च करेंगे दो नए डायरेक्टर्स

फिल्ममेकर्स को ग्लोबल मंच पर पेश कर रहे हैंलखनऊ। इंडियन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक सुधांशु सारिया पिछले दो दशकों से अपने काम के जरिए...

पुस्तक पढ़ने की प्रवृत्ति कम होना चिन्ताजनक : मनोजकांत

राष्ट्रधर्म कार्यालय में आयोजित पुस्तक चर्चालखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोजकांत ने विद्यार्थियों में पुस्तकें पढ़ने की प्रवृत्ति कम होने...

सूर्यप्रसाद दीक्षित को मिला गंगारत्न पांडेय साहित्य शिरोमणि सम्मान

जगरानी पांडेय स्मृति सम्मान से मंजुला दीक्षित सम्मानित लखनऊ। पं. गंगारत्न पाण्डेय जी 109वीं जयंती सम्मान समारोह, 2026 का आयोजन हिंदी संस्थान, उ.प्र. के निराला...

मोहिनी एकादशी पर लखनऊ के खाटू श्याम मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

लखनऊ। वैशाख शुक्ल एकादशी को 'मोहिनी एकादशी' कहा जाता है। मान्यता है कि इसी दिन भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण कर अमृत की...

जनता दर्शन में लोगाें की सुनवाई के दौरान सीएम योगी का अधिकारियों को सख्त निर्देश, बोले-संवेदनशील होकर समयसीमा में समस्याओं का निस्तारण करें

जनता दर्शन के दौरान मुख्यमंत्री ने एक-एक फरियादी के पास जाकर उनसे मुलाकात की, उनके प्रार्थना पत्र लिए और उन्हें न्याय का पूरा भरोसा...