back to top

उप्र में अपनी सरकार बनने पर हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देगी आम आदमी पार्टी

लखनऊ। आम आदमी पार्टी (आप) ने उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सरकार बनने पर अपने शासन वाले राज्य दिल्ली की तर्ज पर सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने के साथ-साथ 38 लाख परिवारों पर बकाया बिजली का बिल माफ करने का ऐलान किया है। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बृहस्पतिवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तर प्रदेश की सत्ता में आने पर आम आदमी पार्टी दिल्ली की तर्ज पर उत्तर प्रदेश के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को भी 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देगी। इसके अलावा सरकार छोटी-बड़ी सभी तरह की जोत वाले किसानों को मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएगी। उन्होंने यह भी ऐलान किया कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर बिजली के मनमाने बिल से परेशान प्रदेश के 38 लाख परिवारों के बिल माफ कर दिए जाएंगे और राज्य में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति की जाएगी।

 

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने घरेलू उपभोक्ताओं को 200 यूनिट तक मुफ्त बिजली और उसके बाद के 200 यूनिट तक आधे दाम पर बिजली देने का वादा किया था। यह ऐलान चुनाव में उसके लिए बहुत मददगार साबित हुआ था। सिसोदिया ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सरकार ने बिजली इतनी महंगी कर दी है कि बिजली का बिल भरना बहुत मुश्किल हो रहा है। सरकार कहती है कि या तो बिजली का बिल भरो नहीं तो उन्हें अपराधी माना जाएगा।
उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में सैकड़ों ऐसे मामले हैं जहां आम आदमी ने बिजली के महंगे बिल देखकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ में रामजी लाल नामक किसान ने बिजली का बिल नहीं भर पाने की वजह से आत्महत्या कर ली जबकि एटा में 17 साल की लड़की ने सिर्फ इसलिए आत्महत्या कर ली कि बिजली विभाग ने उसके पिता के नाम गलत बिल भेज दिया था जिसे न चुका पाने के कारण उसे अपराधी करार दे दिया गया था। सिसोदिया ने कहा पूरे उत्तर प्रदेश में 38 लाख परिवार ऐसे हैं जिनके घरों में सरकार ने महंगे बिजली के बिल भेज रखे हैं और सरकार उन्हें अपराधी मान रही है। मैं उन लोगों को कहना चाहता हूं कि आप आम आदमी पार्टी का समर्थन करिए और विधानसभा चुनाव में हमारी सरकार बनवाइये। सरकार बनते ही उन बिलों को फाड़ कर फेंक दीजिएगा। सब के बकाया बिल माफ कर दिया जाएंगे। यह अरविंद केजरीवाल की गारंटी है।

 

दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली आज विलासिता नहीं बल्कि मूलभूत आवश्यकता है जिसे हर नागरिक को उपलब्ध कराना हर सरकार की जिम्मेदारी है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य और उत्तर प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने इस मौके पर कहा कि केजरीवाल जो कहते हैं वह कर के दिखाते हैं। 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने समेत जो भी घोषणाएं की गई हैं वे ऐतिहासिक हैं। आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के बारे में पूछे जाने पर सिसोदिया ने कहा कि जब समय आएगा तब पार्टी इस बारे में निर्णय लेकर बताएगी। पार्टी अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ रही है। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर अपने बलबूते चुनाव लड़ने का ऐलान किया है

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...