back to top

राज्य कर्मचारी माननीयों के आवास पर देंगे धरना

वरिष्ठ संवाददाता
लखनऊ। उत्तर प्रदेशीय चतुर्थ श्रेणी राज्य कर्मचारी महासंघ ने प्रदेश सरकार एवं केंद्र सरकार को पांच सूत्री मांगपत्र का ज्ञापन सौंपा था। जिसमें मुख्य मांग चतुर्थ श्रेणी की भर्ती पर लगी रोक हटाने के लिए की गई थी, लेकिन आज तक कोई निर्णय नहीं लिया गया। महासंघ ने लंबित पांच सूत्रीय मांगों की समीक्षा के बाद रविवार को बैठक में निर्णय लिया कि प्रदेश के सभी लोकसभा व राज्यसभा सदस्यों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों के आवासों पर जल्द धरना देकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

 

संगठन के प्रदेश महामंत्री सुरेश सिंह यादव ने कहा है कि चतुर्थ श्रेणी की भर्ती शुरू न करने से कर्मचारियों और सरकार में आमने-सामने का टकराव का संकट पैदा कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि वित्तीय स्थिति सुधारने के लिए माननीय सांसद विधायकों एवं जनप्रतिनिधियों प्रशासनिक अधिकारियों दी जाने वाली मुख्य सुविधाओं एवं खर्च में कटौती की जाए। उत्तर प्रदेश में चतुर्थ श्रेणी के करीब तीन लाख से ज्यादा पद रिक्त है। लगभग 30 हजार स्वास्थ्य विभाग, लगभग 80 हजार कलेक्ट्रेट कार्यालय में पद रिक्त हैं। कृषि विभाग में 20 हजार तो वाणिज्य कर विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग में लगभग 30 हजार, सिंचाई विभाग में 45 हजार, समाज कल्याण सात हजार पद रिक्त हैं। प्रदेश अध्यक्ष रामराज दुबे ने मांग की है कि कर्मचारियों के इलाज के लिए सभी प्राइवेट अस्पतालों में आपातकालीन चिकित्सा करवाने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने बताया कि 20 अगस्त से पूरे प्रदेश में कर्मचारी सांसदों एवं प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...