back to top

नेकां प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों पर की चर्चा

नई दिल्ली: फारूक अब्दुल्ला के नेतृत्व में नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और राज्य में विधानसभा चुनाव इसी साल कराने का अनुरोध किया। प्रतिनिधिमंडल ने मोदी से यह भी सुनिश्चित करने का अनुरोध किया कि ऐसा कोई कदम ना उठाया जाए जिससे कश्मीर घाटी में स्थिति बिगड़े। प्रतिनिधिमंडल ने करीब 20 मिनट तक प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला ने मुलाकात के बाद बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री को मौजूदा स्थिति और लोगों की शंकाओं से अवगत कराया। पार्टी के सांसद हसनैन मसूदी भी इस प्रतिनिधिमंडल में शामिल थे।

 

उमर अब्दुल्ला ने पत्रकारों से कहा, हमने प्रधानमंत्री से दो मुद्दों पर बातचीत की। हमने उनसे कहा कि ऐसा कोई कदम नहीं उठाया जाना चाहिए जिससे कश्मीर घाटी में स्थिति खराब हो। हमने उनसे यह भी कहा कि विधानसभा चुनाव साल समाप्त होने से पहले कराए जाएं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री को बताया गया कि काफी कठिनाइयों के बाद कश्मीर घाटी में स्थिति में सुधार है और यह पिछले साल से बेहतर है, लेकिन स्थिति किसी भी वक्त बिगड़ सकती है। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने कहा, हमने उन्हें लोगों की भावना के बारे में बताया और यह भी जानकारी दी कि लोगों के दिमाग में तनाव है। यह पूछे जाने पर कि क्या इस दौरान संविधान के अनुच्छेद 35-ए को रद्द करने को लेकर लग रही अटकलों पर भी प्रधानमंत्री के साथ चर्चा हुई, उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उन्होंने इसके बारे में निर्दिष्ट नहीं किया। उन्होंने कहा, लेकिन, जब हम कहते हैं कि कोई कदम नहीं उठाना चाहिए, इसका मतलब है इसमें सभी मुद्दे आते हैं, अनुच्छेद 35-ए और अनुच्छेद 370 भी। हमारा मत है कि एक नई सरकार बने और इस पर फैसला ले। लोगों को तय करने देते हैं कि वे किसे चुनना चाहते हैं। हम लोगों के फैसले को स्वीकार करेंगे। नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता ने कहा कि प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात बेहद सौहार्दपूर्ण रही और मोदी ने उन्हें अपनी भावनाओं (जम्मू कश्मीर पर) से अवगत कराया। प्रधानमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल से क्या कहा इसका खुलासा न करते हुए उमर ने कहा, हम बैठक से संतुष्ट हैं। यह बैठक केंद्र द्वारा घाटी में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की 100 अतिरिक्त कंपनियां भेजे जाने के बाद हुई है।

RELATED ARTICLES

जियोस्टार का राजस्व 2025-26 में 36,248 करोड़ रुपये रहा

नयी दिल्ली। मीडिया और मनोरंजन मंच जियोस्टार ने शुक्रवार को कहा कि मार्च तिमाही के दौरान उससे 9,784 करोड़ रुपये का सकल राजस्व और...

मुक्त व्यापार समझौते पर 27 अप्रैल को हस्ताक्षर करेंगे भारत और न्यूजीलैंड

नयी दिल्ली। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को नयी दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर...

बस अब यह देखना है कि अरविंद केजरीवाल कब भाजपा में शामिल होते है : भूपेश बघेल

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सदस्यों के दल-बदल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ...

रश्मिरथी पर्व में गूंजे विवेकानंद के विचार, युवाओं को मिला प्रेरक संदेश

सांस्कृतिक भारत निर्माण पर परिसंवाद, नाट्य मंचन बना आकर्षण का केंद्र पानी पंचायत पुस्तक का विमोचन, जल संरक्षण पर दिया गया जोर लखनऊ। उत्तर प्रदेश की...

बड़े मंगल के कारण विश्व में लखनऊ की विशिष्ट पहचान :बंसल

स्वच्छ और हरित प्लास्टिक मुक्त भंडारे लगाएं, बढ़ाएं मंगल का मान लखनऊ। 5 मई से प्रारंभ होने वाले ज्येष्ठ मास के बड़े मंगलों पर आयोजित...

पीपीबीएल पर कार्वाई का कोई असर नहीं, कारोबार में मजबूत गति बरकरार: पेटीएम

नयी दिल्ली। भारत की अग्रणी भुगतान ऐप पेटीएम (वन 97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड) ने कहा कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (पीपीबीएल) पर भारतीय रिजर्व बैंक...

सुकेश चंद्रशेखर ने जैकलीन को जेल से लेटर लिखा, प्यार और जंग में सब जायज

मुंबई। सुकेश को 200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग और जबरन वसूली मामले में अक्टूबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। 200 करोड़ रुपए के...

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान 2’ की तैयारी पूरी, जल्द शुरू होगी शूटिंग

मुंबई। शाहरुख खान अपनी फिल्म 'किंग' की शूटिंग पूरी करने के बाद 'जवान' के सीक्वल पर काम शुरू करेंगे। 'जवान 2' का शुरूआती काम...

फिल्म ‘राका’ में दीपिका का रोल नहीं होगा कम: मेकर्स

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हाल ही में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है। इस खबर के सामने आने के बाद से...