back to top

उन्नाव मामला: प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी से की एक छोटी सी अपील

नई दिल्ली, 30 जुलाई (भाषा) कार दुर्घटना के बाद, उन्नाव बलात्कार मामले की पीड़िता अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है। इसी बीच विपक्षी दलों ने मंगलवार को इस घटना को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर हमला तेज किया। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी पार्टी के आरोपी विधायक को कथित राजनीतिक संरक्षण नहीं देने को कहा। विपक्षी दलों कांग्रेस, बसपा और सपा ने भाजपा पर एक नाबालिग लड़की के बलात्कार के आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को संरक्षण देने का आरोप लगाया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया, ईश्वर के लिए, प्रधानमंत्री जी, इस अपराधी और उसके भाई को आपकी पार्टी से मिल रही राजनीतिक शक्ति छीनी जाए। अब भी बहुत देर नहीं हुई है। उन्होंने पूछा, कुलदीप सेंगर जैसे लोगों को हम राजनीतिक सत्ता की ताकत और संरक्षण क्यों देते हैं और पीड़िता को अपनी जिंदगी के लिए लडऩे को अकेले क्यों छोड़ देते हैं? उन्होंने सड़क दुर्घटना मामले में दर्ज प्राथमिकी का हवाला देते हुए आरोप लगाया, यह प्राथमिकी साफ तौर पर दिखाती है कि परिवार डरा हुआ था। इसमें यह भी जिक्र है कि वह सुनियोजित दुर्घटना थी। सेंगर को भाजपा से बाहर करने की विपक्ष की मांग के बीच, भाजपा ने कहा कि वह पहले ही इस विधायक को निलंबित कर चुकी है।

बता दें कि जेल में बंद सेंगर तथा नौ अन्य के खिलाफ सोमवार को हत्या का मामला दर्ज किया गया था। दरअसल, 19 साल की हो चुकी पीड़िता, उसके रिश्तेदार और उसके वकील जिस कार में यात्रा कर रहे थे, उसे रायबरेली में एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। इस घटना में पीड़िता की दो रिश्तेदारों की मौत हो गई थी जबकि पीड़िता और उसके वकील महेंद्र सिंह घायल हो गए। उन दोनों की हालत बेहद नाजुक है और वे दोनों ट्रॉमा सेंटर में वेंटिलेटर पर हैं।
उन्नाव बलात्कार मामला उस समय प्रकाश में आया था जब पीड़िता ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के आवास के बाहर कथित रूप से आत्मदाह का प्रयास किया था। इसके एक दिन बाद, उसके पिता कथित पिटाई के बाद पुलिस हिरासत में मृत मिले थे। लखनऊ में, बलात्कार पीड़िता के परिजन उस अस्पताल के बाहर धरने पर बैठ गए जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने उनके रिश्तेदार महेश सिंह की जेल से पैरोल की मांग की ताकि वह अपनी पत्नी के अंतिम संस्कार में शामिल हो सकें।

 

इस बीच, बसपा अध्यक्ष मायावती ने ट्वीट कर कहा स्थानीय भाजपा सांसद साक्षी महाराज द्वारा जेल में बलात्कार के आरोपी भाजपा विधायक से मिलना, यह प्रमाणित करता है कि सामूहिक बलात्कार के आरोपियों को लगातार सत्तारूढ़ भाजपा का संरक्षण मिल रहा है। यह इंसाफ का गला घोंटने जैसा है। उच्चतम न्यायालय को इसका संज्ञान जरूर लेना चाहिए। कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में धरना देते हुए सेंगर को भाजपा से बर्खास्त करने की मांग की।

 

इधर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी लखनऊ स्थित ट्रॉमा सेंटर पहुंचकर घायल लड़की का हाल जाना और उसके परिजन से मुलाकात की। उन्होंने दुर्घटना के लिए उत्तर प्रदेश सरकार को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा आखिर परिवार का क्या गुनाह है ? सरकार को उसकी मांगें माननी चाहिए। क्या सरकार एक बेटी को न्याय नहीं दिला सकती ? अगर पीड़िता और उसके वकील की मौत हुई तो कौन जिम्मेदार होगा ? इस घटना के लिए भाजपा सरकार ही जिम्मेदार है। सपा पीड़ित परिवार के साथ है। कांग्रेस और कई अन्य विपक्षी दलों ने उन्नाव बलात्कार पीड़िता के सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल होने का मुद्दा लोकसभा में भी उठाया।

 

दूसरी तरफ, सरकार ने कहा कि इस मामले की सीबीआई जांच चल रही है तथा उत्तर प्रदेश सरकार भी निष्पक्ष ढंग से कार्यवाही कर रही है, लेकिन विपक्ष इस पर राजनीति कर रहा है। कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, बसपा और द्रमुक के सदस्यों ने इस मामले पर सदन से वाकआउट किया। संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि विपक्ष इस मामले पर राजनीति कर रहा है। उत्तर प्रदेश की सरकार ने घटना के बाद सीबीआई जांच का आदेश दिया है और वह निष्पक्ष ढंग से काम कर रही है। इस मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...