back to top

जोमोटो का कारोबार एक लााख करोड़ के पार

नई दिल्ली। डिलीवरी के अलावा अपने प्लेटफॉर्म पर विभिन्न रेस्टोरेंट के मेन्यू उपलब्ध कराने वाली कंपनी जोमैटो का शेयर आज अपने इश्यू प्राइस से 53 फीसदी प्रीमियम के साथ सूचीबद्ध हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर यह 51.32 फीसदी प्रीमियम के साथ 115 रुपये पर खुला। वहीं नेश्नल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर यह 52.63 फीसदी प्रीमियम के साथ 116 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। इसके साथ ही जोमैटो ने शुक्रवार को इतिहास रचा क्योंकि यह स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होने वाली देश की पहली यूनिकॉर्न कंपनी है।

सूचीबद्ध होने के कुछ देर बाद ही शेयर 138 रुपये पर पहुंच गया। कंपनी का बाजार पूंजीकरण (बाजार हैसियत) एक लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है। इसके साथ ही बाजार पूंजीकरण के हिसाब से जोमैटो देश की शीर्ष 100 कंपनियों में शामिल हो गई। निवेशकों के लिए इसका लॉट साइज 195 शेयरों का था। यानी 195 शेयर और इसके मल्टीपल में शेयरों के लिए बोली लगाई जा सकती थी। जोमैटो पहले ही 13 जुलाई को 186 एंकर निवेशकों से 4,196.51 करोड़ रुपये जुटा चुकी है।

अंतिम दिन प्राप्त हुईं 38 गुना ज्यादा बोलियां

आईपीओ को तीसरे और अंतिम दिन 38 गुना ज्यादा बोलियां प्राप्त हुई थीं। आईपीओ के पहले दो दिनों में शांत रहने वाले खुदरा निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित शेयरों की संख्या की तुलना में कई गुना अधिक बोलियां लगाई। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, ऑनलाइन फूड वितरण कंपनी जोमैटो को इस पेशकश के तहत शामिल 71.92 करोड़ शेयरों के मुकाबले कुल 2,751.25 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले। गैर-संस्थागत निवेशकों ने अपने लिए आरक्षित हिस्से के 19.42 करोड़ शेयरों की तुलना में 640 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन दिए। जो आरक्षित शेयरों की तुलना में 52 फीसदी अधिक हैं।

संस्थापक ने रिलायंस जियो को किया धन्यवाद

जोमैटो की शानदार लिस्टिंग के बाद शेयरधारकों को लिखे एक पत्र के जरिए जोमैटो के संस्थापक और सीईओ दीपिंदर गोयल ने इसे एक एतिहासिक दिन बताते हुए रिलायंस जियो को धन्यवाद कहा। दीपिंदर ने जोमैटो की बुलंदी का श्रेय रिलायंस जियो को दिया और कहा कि भारत में जियो ने अविश्वसनीय प्रगति की है। विकसित वेब इको-सिस्टम की वजह से आज हम यहां हैं।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड : केदारनाथ धाम के कपाट खुले, मुख्यमंत्री धामी भी हुए शामिल

देहरादून। सर्दियों में छह माह बंद रहने के बाद बुधवार को सुबह पूरे विधि विधान के साथ केदारनाथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए...

कमिंस की वापसी के बाद भी किशन ही करें सनराइजर्स की कप्तानी: बांगड़

हैदराबाद । पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय बांगड़ ने कहा कि पैट कमिंस की चोट से उबरकर वापसी करने के बाद भी ईशान किशन को...

मायावती ने अपने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस महिला आरक्षण मुद्दे पर धरना- प्रदर्शन से दूर रहिए

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बुधवार को कहा कि महिला आरक्षण के मुद्दे पर पार्टी के रुख में...

मेयर सुषमा खर्कवाल के आवास के बाहर सपा कार्यकर्ता का अनोखा प्रदर्शन, नेमप्लेट पर पोती कालिख और नेमप्लेट पर चप्पल मारकर व्यक्त किया आक्रोश

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने मेयर सुषमा खर्कवाल के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। मेरठ निवासी सपा...

69000 शिक्षक भर्ती में आरक्षण घोटाले को लेकर बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने किया विधानसभा का घेराव

अभ्यर्थियों का दावा है कि करीब 19 हजार सीटों पर आरक्षण घोटाला हुआ है, जिससे हजारों योग्य उम्मीदवार नौकरी से वंचित रह गए हैं।...

लखनऊ में भीषण ट्रैफिक जाम से हाहाकार, अटल चौक से बापू भवन तक लगा लंबा जाम

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ट्रैफिक व्यवस्था एक बार फिर चरमरा गई है। शहर के वीवीआईपी इलाके में बुधवार सुबह हालात इतने बिगड़ गए कि...