back to top

अपराध के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति : प्रशांत कुमार

लखनऊ। 1990 बैच के आईपीएस प्रशांत कुमार ने गुरुवार को प्रदेश के एडीजी (कानून व्यवस्था) का पदभार संभाल लिया। इससे पहले वे एडीजी मेरठ जोन के पद पर तैनात थे। मंगलवार को शासन ने उनका तबादला कर दिया था। प्रशांत कुमार मेरठ जोन में हुए ताबड़तोड़ कई एनकाउंटर को लेकर चर्चा में आये थे।

पदभार संभालने के बाद एडीजी प्रशांत कुमार ने कहा कि शासन की प्राथमिकताएं और पुलिस महानिदेशक का जो आदेश रहा है, हमें उसे अच्छे से निभाना है। शासन की पहले से ही प्राथमिकता रही है जीरो टॉलरेंस अगेंस्ट क्राइम, जो पुलिस की हमेशा ही प्राथमिकता में रहेगी। कोविड-19 महामारी के समय में पुलिस ने जो कार्य किए, उसकी प्रशंसा हर जगह हुई है। पुलिस ने सर्विस बिफोर सेल्फ का बड़ा परिचय दिया है। उत्तर प्रदेश की पुलिस सबसे अच्छी कॉरोना वॉरियर्स है। हमारे जवान कम संक्रमित हुए हैं। जवानोें को कोरोना से बचाव के लिए किट्स दिए गए हैं। फेस शील्ड, ग्लव्स और सैनिटाइजर आदि समय पर मुहैय्या कराया गया।

एडीजी ने कहा कि लोगों का पलायन पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती रहा है। लेकिन प्रदेश पुलिस पलायन को बहुत ही बेहतर ढंग से मैनेज कर रही है। सभी फील्ड आॅफिसर्स पूरी तरह से इस चुनौती से निपटने के लिए संवेदनशील हैं। शासन और पुलिस महानिदेशक ने पहले भी फोर्स से कहा था कि श्रमिकों के पलायन को बहुत ही संवेदनशीलता व मानवीयता दृष्टिकोण से देखें।
एडीजी कानून-व्यवस्था बनाए गए प्रशांत कुमार की गिनती तेज तर्रार आईपीएस के रूप में होती है।

प्रशांत कुमार लगभग तीन साल से मेरठ जोन के एडीजी थे। उनके एडीजी रहते हुए सबसे अधिक एनकाउंटर मेरठ जोन में ही हुए। वे मेरठ रेंज में 2007 में डीआईजी के पद पर तैनात रह चुके हैं। उन्हें मिजार्पुर, फैजाबाद (अब अयोध्या) और सहारनपुर रेंज में तैनाती का अच्छा अनुभव रहा है। प्रशांत भदोही, पौरी गढ़वाल(अब उतराखंड का हिस्सा), सोनभद्र, जौनपुर, गाजियाबाद, फैजाबाद (अब अयोधया), बाराबंकी और सहारनपुर जिलों में एसपी व एसएसपी के रूप में काम करने का मौका मिल चुका है।

RELATED ARTICLES

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...