back to top

युवाओं को कक्षा, खेलकूद पर समान समय देना चाहिए : उपराष्ट्रपति

नयी दिल्ली। उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने बुधवार को कहा कि युवाओं को कक्षा तथा खेलकूद के मैदान में समान समय देना चाहिए क्योंकि इससे जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के बढ़ते मामलों से निपटने में मदद मिलेगी। उपराष्ट्रपति ने युवाओं से ओलंपिक खिलाडियों से प्रेरणा लेने को कहा जिन्होंने न केवल अपनी उपलब्धियों से देश को गौरवान्वित किया बल्कि विभिन्न खेलों के प्रति व्यापक रूचि पैदा की है।
नायडू ने युवाओं से अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिये कठिन परिश्रम करने का आह्वान किया और कहा कि कठिन परिश्रम व्यर्थ नहीं जाता है और इसका हमेशा सकारात्मक परिणाम प्राप्त होता है।

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने आज दिल्ली विश्वविद्यालय के शिवाजी कॉलेज की हीरक जयंती के समापन समारोह को डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए कहा, इसलिये हार नहीं मानें और अपने सपनों के लिये संघर्ष करें तथा दुनिया में बदलाव लाएं। वेंकैया नायडू ने कहा कि छात्रों को कक्षा और खेलकूद में समान समय देना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलों में हिस्सा लेने से टीम भावना का निर्माण होता है, आत्मविश्वास तथा शारीरिक तंदरूस्ती बढ़ती है। उपराष्ट्रपति सचिवालय के बयान के अनुसार, वेंकैया नायडू ने कहा कि यह जीवनशैली से जुड़े रोगों के बढ़ते मामलों से निपटने में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि उन्हें महसूस होता है कि खेलों को पाठ्यक्रम का हिस्सा होना चाहिए और छात्रों को खेलों एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों को समान महत्व देने के लिये प्रोत्साहित किया जाना चाहिए।

उपराष्ट्रपति ने कहा कि शिक्षा और राष्ट्र की सेवा में शिक्षण संस्थानों एवं शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका हैं। उन्होंने कहा, समाज के प्रति सौहार्द और सहानुभूति, अपने परिवेश और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील होना, यही तो नैतिकता का आधार है। संवेदना और करुणा जागृत करना, यही तो शिक्षा की आत्मा है। नायडू ने कहा कि सीखना सतत रूप से चलने वाली प्रक्रिया है और यह सार्थक यात्रा है जिसमें छात्र एवं शिक्षक साथ आगे बढ़ते हैं।

RELATED ARTICLES

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...

CWG 2026: झंडू कुमार ने रचा इतिहास, पैरा पावरलिफ्टिंग में भारत को दिलाया पहला ब्रॉन्ज

ग्लासगो। कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत का खाता पैरा पावरलिफ्टिंग से खुला है। बिहार के झंडू कुमार ने पुरुषों के हैवीवेट वर्ग में शानदार...

NEET पेपर लीक आंदोलन के नेता अभिजीत दिपके को टाइफाइड, बोले- इस्तीफा तक जारी रहेगा संघर्ष

नई दिल्ली। NEET-UG पेपर लीक मामले को लेकर जंतर-मंतर पर चल रहे छात्र आंदोलन के बीच एक अहम खबर सामने आई है। कॉकरोच जनता...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...