back to top

डबल इंजन सरकार में युवा शक्ति बन रही है राष्ट्र शक्ति : CM योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि ‘डबल इंजन’ सरकार (केन्‍द्र और राज्‍य) में युवा शक्ति ‘राष्ट्र शक्ति’ बन रही है।

मुख्‍यमंत्री योगी, युवक एवं महिला मंगल दलों को प्रोत्साहन खेल सामग्री के वितरण के लिए लखनऊ में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘डबल इंजन’ सरकार में युवा शक्ति ‘राष्ट्र शक्ति’ बन रही है।

योगी ने कहा कि राज्य भर में 1.05 लाख से ज्यादा युवक व महिला मंगल दल सक्रिय हैं और उन्हें जमीनी स्तर पर खेलों व सामुदायिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए वॉलीबॉल, फुटबॉल, बैडमिंटन रैकेट और अन्य उपकरणों से युक्त खेल किट प्रदान की गई हैं।

उन्होंने कहा, खेल व्यक्तियों को स्वस्थ रखते हैं और टीम वर्क की भावना को मजबूत करते हैं। गांव में शुरू होने वाली प्रतियोगिता विधायक और सांसद स्तर के खेल टूर्नामेंट में विकसित हो सकती हैं।

मुख्यमंत्री ने खेलो इंडिया, फिट इंडिया और सांसद खेल महोत्सव जैसे आयोजनों की शुरुआत का श्रेय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को देते हुए कहा कि स्वस्थ प्रतिस्पर्धा समाज में प्रगति की कुंजी है।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर जारी विधायक खेल महोत्सव हजारों युवाओं को स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना से अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान कर रहा है।

योगी ने युवक और महिला मंगल दलों से खेलों से आगे बढ़कर गांवों में सामाजिक, सांस्कृतिक और लोक परंपराओं को बढ़ावा देने का भी आग्रह किया।

उन्होंने कहा, जैसे हम खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करते हैं, वैसे ही लोकगीतों और प्रदर्शनों के माध्यम से हमारी पुश्तैनी परंपराओं को पुनर्जीवित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम होने चाहिए।

मुख्यमंत्री ने ‘मिशन शक्ति’ के जारी पांचवें चरण में महिला मंगल दलों की भूमिका पर भी जोर दिया और उनसे ग्राम स्तर पर महिला कल्याण योजनाओं व सशक्तिकरण के बारे में जागरूकता फैलाने का आग्रह किया।

RELATED ARTICLES

मैं नाबालिग नहीं हूं, कुंभ की ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा ने शादी के बाद विरोधियों को दिया जवाब

प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान अपनी मुस्कान और रुद्राक्ष की माला बेचते हुए वीडियो से रातों-रात चर्चा में आईं मोनालिसा भोंसले एक बार...

उत्तर कोरियाई नेता किम ने अपनी बेटी के साथ लाइव क्रूज मिसाइल परीक्षण देखा

उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी किशोर बेटी ने एक युद्धपोत से दागी गई रणनीतिक क्रूज मिसाइलों के परीक्षण का...

चुनौतियां पसंद हैं, पर्दे के पीछे नहीं रहना चाहता : बुमराह

अहमदाबाद। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने टी20 विश्व कप में खिताब का बचाव करना अपने करियर के सबसे संतोषजनक अनुभवों में से एक...

धूमधाम से मनाया गया आदिनाथ भगवान का जन्मकल्याणक

गाजे बाजे के साथ निकाली गई डालीगंज में पालकी यात्रा लखनऊ। जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर श्री आदिनाथ भगवान का गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता की...

रवीन्द्रालय चारबाग में लखनऊ पुस्तक मेला आज से

मेले में नित्य साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियां चलेंगीलखनऊ, 12 मार्च। रवीन्द्रालय चारबाग लान में कंल 13 मार्च से 10 दिवसीय लखनऊ पुस्तक मेला प्रारंभ ओ...

‘नृत्य’ नाटक ने दिया संदेश प्रकृति में मृत्यु जीवन का है प्रारंभ

यायावर रंगमंडल की ओर से नृत्य नाटक का प्रदर्शन पुनीत मित्तल के निर्देशन में बली आॅडिटोरियम में प्रभावी रूप में किया गया लखनऊ। यायावर रंगमंडल...

फिल्म कैलेंडर का ट्रेलर हुआ लॉन्च

कैलेंडर मूल रूप से एक कन्नड़ फिल्म हैलखनऊ। आगामी महिला-केंद्रित फिल्म कैलेंडर की टीम ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की, जिसमें मीडिया को फिल्म के...

सगी बहनों की मार्मिक कहानी है नाटक ‘दो अकेली’

नाटक दो-अकेली का सफल मंचनलखनऊ। श्रद्धा मानव सेवा कल्याण समिति लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रांट वर्ष 2025-26...

अलविदा जुमा की नमाज आज, तैयारियां पूरी

लखनऊ। रमजानुल मुबारक का बाबरकत महीना धीरे-धीर रुखसत हो रहा है। रोजेदारों की इबादत में कोई कमी नहीं है। 13 मार्च को रमजान के...