back to top

युवक ने हिंदू बनकर धोखे से की शादी

एक मुस्लिम युवक ने अपनी पहचान छिपाकर एक हिंदू युवती से शादी कर ली तथा उसके साथ पति के रूप में कई महीनों से रह रहा था। लेकिन एक दिन युवती के हाथ युवक का आधार कार्ड लग गया जिसके आधार पर उसकी पहचान मुस्लिम युवक के रूप में हुई ।

उसने इस संबंध में पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है ।पुलिस ने धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है । घटना के संबंध में बरहज थाने के प्रभारी वीर बहादुर यादव ने बताया कि मूल पहचान छिपाकर डेढ़ माह से कपरवार के पश्चिम टोला में युवती के साथ किराए के मकान में रह रहे युवक पर जालसाजी का केस दर्ज किया है। उसका वास्तविक नाम रिजवान है, जबकि वह आशुतोष राय के नाम के फर्जी पहचान पत्र पर रहा था।

उन्होंने बताया कि देवरिया जिले के लार के रोपन छपरा निवासी रिजवान दवा का कारोबारी है। कुशीनगर जिले के रामकोला क्षेत्र में दवा आपूर्ति करता था। इसी बीच वह एक युवती के संपर्क में आ गया। रिजवान युवती को अपने बहकावे में लेकर बरहज के कपरवार गांव के पश्चिम टोले में रह रहा था। उसने युवती को अपनी पहचान आशुतोष राय बताकर एक मंदिर में शादी की थी। इसी पहचान पर वह यहां रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है ।

RELATED ARTICLES

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज: लॉरेंस की वापसी, बेथेल की जगह कॉक्स संभालेंगे नंबर-3 मोर्चा

लंदन। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए डैन लॉरेंस को दो साल बाद टेस्ट टीम में...

BSP विधायक उमा शंकर सिंह का निधन पार्टी के लिए बड़ा नुकसान : मायावती

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने दिवंगत पार्टी विधायक उमा शंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी।मायावती ने सिंह...

सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य आधार पर आसाराम को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को स्वास्थ्य कारणों के आधार पर अंतरिम जमानत...

सावन शिवरात्रि 11 को, भगवान शिव की होगी पूजा

लखनऊ। सावन शिवरात्रि का हिंदू धर्म में बेहद खास स्थान है। यह पर्व श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता...

प्रदोष व्रत 10 को , होगी भगवान शिव की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना के लिए सावन का महीना बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है। इस पूरे माह में पड़ने वाले सोमवार,...

रिश्तों की खूबसूरत कहानी है ‘बड़की बहू छोटकी बहू 2’

लखनऊ। रानी चटर्जी भोजपुरी सिनेमा जगत की चर्चित अदाकारा हैं। उनके पास एक के बाद एक कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। हालांकि, फिलहाल रानी...

बच्चों और नए दर्शकों को पसंद आएगी एनिमेशन फिल्म ‘मोआना’

लखनऊ। 'द लायन किंग', 'अलादीन', 'लिलो एंड स्टिच' जैसी फिल्मों के बाद डिज्नी अब अपनी एक और बेहद कामयाब एनिमेशन फिल्म 'मोआना' को लाइव-एक्शन...

अब पूरी तरह से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनेगा नया शो ‘अमृत गाथाएं’

लखनऊ। टी-सीरीज कंपनी अपनी पिछली धार्मिक एआई सीरीज, 'मां वैष्णो देवी और उनकी अद्भुत गाथा' की अपार सफलता के बाद,अब इस दिशा में एक...

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज: लॉरेंस की वापसी, बेथेल की जगह कॉक्स संभालेंगे नंबर-3 मोर्चा

लंदन। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए डैन लॉरेंस को दो साल बाद टेस्ट टीम में...