back to top

देवरिया-करहकोल मार्ग के पास युवक की चाकू घोंपकर हत्या

देवरिया। यूपी के देवरिया जिले में एक अज्ञात व्यक्ति ने एक युवक की कथित रूप से चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (एसपी) संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना शनिवार रात करीब 10 बजे की है जब हौली बलिया गांव का निवासी विशाल सिंह किसी काम से गांव से बाहर गया था। उन्होंने बताया कि देवरिया-करहकोल मार्ग के पास अज्ञात व्यक्ति ने सिंह पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विशाल को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने पर उसे महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि उसकी स्थिति में कोई सुधार न होने पर उसे गोरखपुर के बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अभी मृतक के परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद ही उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एहतियात के तौर पर इलाके में कई थानों की पुलिस बल तैनात कर दिया गया है पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और एहतियात के तौर पर कई थाने का पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सूत्रों ने बताया कि विशाल सिंह करणी सेना का सदस्य था और कुछ दिनों पूर्व देवरिया के कोतवाली पुलिस थाने के रामनाथ देवरिया निवासी नेहाल सिंह हत्याकांड में हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग के लिए धरना प्रदर्शन में सक्रिय भूमिका निभाई थी।

RELATED ARTICLES

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज: लॉरेंस की वापसी, बेथेल की जगह कॉक्स संभालेंगे नंबर-3 मोर्चा

लंदन। इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ आगामी तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज के लिए डैन लॉरेंस को दो साल बाद टेस्ट टीम में...

BSP विधायक उमा शंकर सिंह का निधन पार्टी के लिए बड़ा नुकसान : मायावती

लखनऊ । बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने बृहस्पतिवार को अपने दिवंगत पार्टी विधायक उमा शंकर सिंह को श्रद्धांजलि दी।मायावती ने सिंह...

सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य आधार पर आसाराम को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को स्वास्थ्य कारणों के आधार पर अंतरिम जमानत...

नीट परीक्षा में सुधार से जुड़े मामले में याचिकाकर्ता केंद्र के हलफनामे पर जवाब दाखिल करें: सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) में सुधार की मांग करने वाले, डॉक्टरों के एक संगठन समेत याचिकाकर्ताओं से बृहस्पतिवार को...

सुप्रीम कोर्ट ने स्वास्थ्य आधार पर आसाराम को अंतरिम जमानत देने से किया इनकार

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को दुष्कर्म मामले में दोषी ठहराए गए स्वयंभू धर्मगुरु आसाराम को स्वास्थ्य कारणों के आधार पर अंतरिम जमानत...

प्रतापगढ़ में दर्दनाक हादसा: 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, CM योगी ने जताया दुख

प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया। लगातार हो रही बारिश के बीच नगर कोतवाली क्षेत्र के...

लखनऊ में नम आंखों से मायावती ने उमाशंकर सिंह को दी अंतिम श्रद्धांजलि

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) प्रमुख मायावती ने बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता और रसड़ा (बलिया) से पांच बार विधायक रहे उमाशंकर सिंह...