back to top

योगी ने दिया सभी बीसी सखी को कार्यस्थल पर तैनात करने का निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बैंकिंग प्रतिनिधि या बैंकिंग कॉरस्पॉन्डेंट (बीसी सखी) के रूप में चयनित सभी अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित कर कार्यस्थल पर तैनात करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि बीसी की तैनाती से ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओं को रोजगार मिलेगा। बीसी सखी पंचायत भवन से कामकाज करेंगी। इससे गांव के लोगों को बैंकिंग सुविधाएं प्राप्त होंगी।

एक सरकारी बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री के आवास पर एक बैठक में उन्हें बताया गया कि बीसी-सखी के रूप में 58 हजार महिलाओं का चयन हो गया है। सूचना निदेशक शिशिर ने बताया कि बीसी सखी ग्रामीण महिलाओं को बैंकिंग सुविधाओं से जुड़ी सभी जानकारियां देंगी और उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में मदद करेंगी।

मुख्यमंत्री ने अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त को उप्र कामगार और श्रमिक (सेवायोजन एवं रोजगार) आयोग की संस्तुतियों एवं निर्देशों की समीक्षा हेतु एक बैठक बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कामगारों/श्रमिकों के लिए विभिन्न क्षेत्रों में अधिकाधिक सेवायोजन और रोजगार के अवसर सृजित करने के लिए राज्य सरकार ने यह आयोग गठित किया है। आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार कामगारों/श्रमिकों के सामाजिक व आर्थिक हितों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

प्रदेश में जिस प्रकार कोविड-19 जैसी वैश्विक महामारी के संक्रमण को रोकने व उससे बचाव के लिए प्रभावी कदम उठाए गए हैं, उसी प्रकार कार्ययोजना के तहत कामगारों/श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने के कदम व्यापक स्तर पर उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राजस्व संग्रह में वृद्धि के लिए सभी संबंधित विभागों को कार्ययोजना के अनुरूप कामकाज को प्रभावी तरीके से जारी रखने के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

भूख हड़ताल के 19 दिन बाद सोनम वांगचुक का वजन 9 किलोग्राम से अधिक घटा

नयी दिल्ली। पिछले 19 दिन से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक का वजन बृहस्पतिवार को नौ किलोग्राम से अधिक कम...

प्रधानमंत्री के 5 एफ विजन को नई गति दे रही योगी सरकार : मंत्री राकेश सचान

नई दिल्ली / लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के सबसे आकर्षक टेक्सटाइल निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...

पहाड़ी गीतों संग उत्तराखंड की महिलाओं ने मनाया हरेला पर्व

उत्तराखण्ड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेलालखनऊ। कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड...

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...