back to top

एक जिला, एक उत्पाद के संबंध में राज्य स्थापना दिवस पर बड़ी घोषणा करेगी योगी सरकार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को कहा कि राज्य के स्थापना दिवस 24 जनवरी को उनकी सरकार एक जिला, एक उत्पारद ओडीओपी योजना से जुड़े उद्यमियों के लिए एक बड़ी घोषणा करेगी।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के साथ अवध शिल्प ग्राम में हुनर हाट कार्यक्रम का उद्घाटन करने के बाद कहा कि देश भर में जिन परंपरागत शिल्पकारों, कारीगरों, उद्यमियों का हुनर खत्म हो चुका था, उन्हें हुनर हाट के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक नया मंच दिया है।

उन्होंने कहा कि हर साल की तरह इस वर्ष भी उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस समारोह पर ओडीओपी उद्यमियों के लिए प्रदेश सरकार एक बड़ी घोषणा करने वाली है। इससे और भी बड़ी संख्या में निवेशक निवेश के लिए आकर्षित होंगे। योगी ने कहा कि एक वक्त था जब उत्तर प्रदेश अपने परंपरागत उद्योगों को लेकर पहले स्थान पर था, लेकिन उपेक्षा के कारण इन उद्योगों को बढ़ावा नहीं मिल सका। मगर अब तस्वीर धीरे-धीरे बदल रही है।

उत्तर प्रदेश अपने परंपरागत उद्यमों से विगत एक साल में पूरे देश के अंदर 28 फीसद निर्यात करने में सफल हो चुका है। प्रदेश सरकार राज्य में निवेश का माहौल बनाने के लिए भरपूर प्रयास कर रही है। नकवी ने इस मौके पर कहा कि अभी देश के अलग-अलग भाग में स्वदेशी वस्तुओं के निर्माण से हजारों लोग रोजगार पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि असम से बांस का सामान, कार्नाटक से चंदन का सामान, तमिलनाडु से लेकर केरल और बंगाल समेत देश के हर हिस्से में अपने हुनर की एक मजबूत विरासत है। सरकार इसे व्यवस्थित तरीके से सहेजने की दिशा में काम कर रही है।

RELATED ARTICLES

जियोस्टार का राजस्व 2025-26 में 36,248 करोड़ रुपये रहा

नयी दिल्ली। मीडिया और मनोरंजन मंच जियोस्टार ने शुक्रवार को कहा कि मार्च तिमाही के दौरान उससे 9,784 करोड़ रुपये का सकल राजस्व और...

चीन की तेल रिफाइनरी और 40 नौवहन कंपनियों पर अमेरिका ने लगाई रोक

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नीत प्रशासन ने चीन की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी और ईरानी तेल के परिवहन में शामिल लगभग 40...

मुक्त व्यापार समझौते पर 27 अप्रैल को हस्ताक्षर करेंगे भारत और न्यूजीलैंड

नयी दिल्ली। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को नयी दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर...

बस अब यह देखना है कि अरविंद केजरीवाल कब भाजपा में शामिल होते है : भूपेश बघेल

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सदस्यों के दल-बदल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ...

केदारनाथ के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।केदारनाथ...

बाराबंकी में शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ के मामले का एसटीएफ जांच करें : इलाहाबाद हाईकोर्ट

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बाराबंकी के सिटी इंटरमीडिएट कॉलेज में एक शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ में कथित अनियमितताओं की विशेष कार्यबल...