back to top

योगी ने एनसीआर के जिलों में आवागमन पर पूरी सतर्कता बरतने के दिए निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढऩे के बीच राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के जिलों में आवागमन को लेकर पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री योगी ने बृहस्पतिवार को यहां लोक भवन में उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि एनसीआर के जिलों में सावधानी बरतकर कोविड-19 फैलने से रोका जा सकता है।

उन्होंने मेरठ मंडल के समस्त जिलों में 10 दिवसीय सघन सतर्कता अभियान को प्रभावी ढंग से चलाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि अभियान की सफलता के लिए ग्राम पंचायत और वार्ड वार चिकित्सकीय जांच दल का गठन कर घर-घर जाकर चिकित्सकीय जांच की जाए और इस कार्य के लिए मेरठ मंडल में 15 हजार टीम गठित की जाएं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सरकारी एवं निजी संस्थानों में हेल्प डेस्क की स्थापना को प्राथमिकता देते हुए उनका सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाए। योगी ने अस्पतालों की सेवाओं की निरंतर निगरानी किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्एक जिले में एक पृथक-वास केंद्र को निरंतर सक्रिय रखते हुए उसके साथ सामुदायिक रसोई की व्यवस्था भी की जाए।

मुख्यमंत्री ने पुलिस बल को संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए सभी उपाय किए जाने और खाद्यान्न वितरण अभियान के आगामी चरण के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिया कि खाद्यान्न वितरण अभियान को सुचारु ढंग से संचालित करते हुए सभी जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में साफ-सफाई की पुख्ता व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

मिट्टी की बनी बोतलें और घड़े कर रहे देशी फ्रिज का काम

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के मवैय्या क्षेत्र में इन दिनों लोगों की अच्छी भीड़ नजर आ रही है। वजह यह है कि...

‘यूपी वाली, बिहार वाली’ का ट्रेलर रिलीज

एक हादसा पूरे घर की खुशियां छीन लेता हैलखनऊ। भोजपुरी सिनेमा की फेमस एक्ट्रेस रानी चटर्जी और संजना पांडेय जल्द ही अपकमिंग फिल्म 'यूपी...

नारी शक्ति वंदन के तहत हुआ पोस्टर प्रदर्शनी का आयोजन

नारी सम्मान के प्रति सकारात्मक संदेश देता है लखनऊ। बुधवार को नारी शक्ति वंदन के अंतर्गत बिरजू महाराज कथक संस्थान द्वारा महिला सशक्तिकरण, नेतृत्व एवं...

लखनऊ में सजेगा राष्ट्रचेतना का महापर्व रश्मिरथी

24 से 26 अप्रैल तक इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (ज्यूपिटर हॉल) में होने वाले इस तीन दिवसीय आयोजनलखनऊ। राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर की पुण्यतिथि के...

वैदिक काल से ही महिलाओं ने नेतृत्व की भूमिका निभाई है : प्रो. कुमकुम धर

भातखण्डे में भारतीय न्याय संहिता एवं ई-एफआईआर तथा महिलाओं के नेतृत्व में विकास विषयक संवाद का आयोजन लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आज भारतीय...

भौम प्रदोष व्रत 28 को, होगी शिवजी की पूजा

भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में करनी चाहिएलखनऊ। प्रदोष व्रत का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। यह व्रत भगवान शिव...