back to top

योगी ने किया बाढ़ग्रस्त इलाकों का हवाई सर्वेक्षण

गोरखपुर (उप्र)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण जलमग्न क्षेत्रों की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने ललित नारायण मिश्र रेलवे हास्पिटल तथा एम्स गोरखपुर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए एल-2 के चिकित्सालय बनाए जाने की तैयारियों का भी निरीक्षण किया।

योगी ने बढ़ते जलस्तर के निरीक्षण के बाद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी बंधे सुरक्षित रहें, इसके लिए तटबंधों की निरन्तर निगरानी की जाए। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नावों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने खाद्य वितरण से सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि खाद्य माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की तामील की जाए। हर गरीब को भोजन मिले और खाद्यान्न वितरण का काम एक नोडल अधिकारी की निगरानी में किया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से ज्यादा से ज्यादा लोगों को रोजगार दिलाने के निर्देश भी दिए। इसके बाद योगी ने ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय तथा एम्स का निरीक्षण करके निर्देशित किया कि कोविड-19 संक्रमण के मद्देनजर जल्द ही वहां एल-2 चिकित्सालय बनाने का काम पूरा करके मरीजों का इलाज शुरू किया जाए।

प्रवक्ता के मुताबिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि एम्स में कोरोना वायरस मरीजों के लिए प्रथम चरण में 50 बिस्तर का तथा द्वितीय चरण में भी 50 बिस्तर का वार्ड बनाया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

योगी सरकार का बड़ा फैसला… पीआरडी जवान अब बनेंगे राज्य कर्मचारी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) के जवानों को बड़ी राहत देते हुए उन्हें राज्यकर्मी का दर्जा देने का आदेश जारी...

प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 20-21 जून 2026 को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे। 20 जून को दोपहर लगभग 3:45 बजे,...

राम मंदिर दान विवाद पर सीएम योगी बोले-सबूत हों तो SIT को दें, दोषी नहीं बचेंगे

लखनऊ/अयोध्या। अयोध्या के राम मंदिर में दान को लेकर उठे विवाद पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने स्पष्ट...

टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, बैन हटाने से किया इनकार

नई दिल्ली। देश में टेलीग्राम पर नीट री-एग्जाम तक रोक रहेगी। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को टेलीग्राम की केंद्र सरकार के बैन के खिलाफ...

श्रेयांका पाटिल चोट के कारण टी20 विश्व कप से बाहर, प्रेमा रावत टीम में शामिल

लीड्स। भारत की ऑफ स्पिनर श्रेयांका पाटिल टखने की चोट के कारण महिला टी20 विश्व कप से बाहर हो गई हैं और उनकी जगह...

डालीबाग में गरीबों के फ्लैटों पर बेदखली की नोटिस से मचा हड़कंप, मुख्तार अंसारी से खाली कराई जमीन पर बने 72 फ्लैट, सीएम ने...

लखनऊ। डालीबाग में जिस आवसीय योजना को माफिया मुख्तार अंसारी के अवैध कब्जे से मुक्त कर गरीबों के आशियाने के रूप में विकसित...