back to top

योग केन्द्र ने स्नेहधरा वृद्धाश्रम में आयोजित किया महाकुंभ स्नान

महाकुंभ के पवित्र जल से स्नान करवाने की नि:शुल्क व्यवस्था की गई


लखनऊ। ऑस्कर योग सांई कृपा सेवा संस्थान-ऑस्कर योग केन्द्र की ओर से बुधवार को जानकीपुरम के 316-सरस्वतीपुरम स्थित स्नेहधरा वृद्धाश्रम में निवास कर रहे वृद्धजनों के लिए महाकुंभ के पवित्र जल से स्नान करवाने की नि:शुल्क व्यवस्था की गई।

इसके लिए महाकुंभ के संगम से लाए गए पावन जल को विभिन्न ड्रमों में मिलाया गया। उस जल से स्नान कर वृद्धजनों ने अपनी आस्था को अखंड बनाए रखते हुए महा शिवरात्रि के पावन पर्व के दिन, पुण्य अर्जित किया। इस अवसर पर स्नेहधरा वृद्धाश्रम की डायरेक्टर और सृजन फाउण्डेशन की उपाध्यक्षा अर्चना सक्सेना ने स्नेहधरा वृद्धाश्रम परिसर में महाकुंभ के पावन जल से वृद्धजनों के लिए स्नान की सुविधा देने के लिए ऑस्कर योग केन्द्र के संयोजक गणेश शंकर पवार के प्रयासों की प्रशंसा की।

समारोह में उपस्थित सृजन फाउण्डेश्न के अध्यक्ष अमित सक्सेना ने कहा कि इस प्रयास से निश्चित रूप से उन वृद्धजनों को लाभ मिला जो अधिक उम्र के कारण महाकुंभ में स्नान करने नहीं जा सके। आॅस्कर योग केन्द्र की संचालिका सुमन पवार ने बताया कि उनका केंद्र बीते दस वर्षों से योग के क्षेत्र में जनजागृति ला रहा है।

योग से रोगोपचार के लिए वह नि:शुल्क योग शिविर भी आयोजित कर रही हैं। इसके लिए हेल्प लाइन 8081056414 पर वॉट्सऐप से संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि विशेष रूप से महिलाओं को इस अभियान के माध्यम से लाभांवित किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगों को आस्था से जोड़ने के लिए बीते पन्द्रह वर्षों से गणेशोत्सव का आयोजन हीवेट रोड पर करवाया जा रहा है।

विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से पर्यावरण और गौरक्षा के प्रति भी लोगों को जागृत किया जा रहा है। उन्होंने ह्लस्नेहधरा वृद्धाश्रमह्व द्वारा वृद्धजनों को दी जा रही सुविधाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसके संयोजक ऐसे सुपुत्र और सुपुत्री हैं जो एक नहीं बल्कि अपनाए हुए कई अभिभावकों को सम्मान के साथ जीने का सुअवसर प्रदान कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की

नयी दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का...

योगी कैबिनेट के 21 बड़े फैसले…जेवर एयरपोर्ट से गंगा एक्सप्रेस-वे तक बनेगा ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे

मदरसों में कामिल-फाजिल डिग्री की मान्यता होगी खत्म, एक्सप्रेस-वे, किसान बीमा, घुमंतू विकास बोर्ड समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता...

बसों में 60 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को नि:शुल्क यात्रा सुविधा

लोक कल्याण संकल्प पत्र में किया था वादा, अनुपुरक बजट में दिए 100 करोड़ अनुपूरक बजट में महिला कल्याण विभाग को 1094.40 करोड़ रुपये का...

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

महाराष्ट्र में कृत्रिम पनीर के बनाने व बिक्री पर एक साल का प्रतिबंध

मुंबई । महाराष्ट्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा मानकों के व्यापक उल्लंघन और जनस्वास्थ्य संबंधी चिंताओं के मद्देनजर कृत्रिम (एनालॉग) पनीर के निर्माण एवं बिक्री...

संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की

नयी दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का...

फेसबुक से प्रधानमंत्री का भाषण हटाने के मामले में संसदीय समिति ने जुकरबर्ग को माफी के लिए 3 दिन दिए

नयी दिल्ली। संसद की एक स्थायी समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भाषण फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के...

‘सनातन और श्रीराम को बदनाम करने की साजिश’-विधानसभा में गरजे सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर चढ़ावा प्रकरण और सदन में विपक्ष के हंगामे को लेकर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस...