back to top

विश्व संघर्ष भू राजनीतिक तनाव इस सदी के अपने उच्चतम स्तर पर : संयुक्त राष्ट्र

संयुक्त राष्ट्र। ईरान के सबसे प्रभावशाली जनरल कासिम सुलेमानी की हत्या पर अमेरिका-ईरान के बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने भूराजनीतिक तनावों पर चिंता जताते हुए कहा कि इस तरह के संघर्ष इस सदी में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए हैं और देश अप्रत्याशित निर्णय ले रहे हैं, जिससे गलतफहमी का गंभीर खतरा पैदा हो रहा है।

गुतारेस ने यहां संवाददाताओं से कहा, नया साल हमारी दुनिया में उथल-पुथल के साथ शुरू हुआ है। हम खतरनाक समय में जी रहे हैं। उन्होंने कहा, इस सदी में भूराजनीतिक तनाव अपने उच्चतम स्तर पर है और यह अशांति बढ़ रही है। उन्होंने आगाह किया कि परमाणु अप्रसार भी अब ज्यादा समय तक चलने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि विश्व स्तर पर बढ़ते तनावों के कारण अधिक से अधिक देश अप्रत्याशित फैसले ले रहे हैं, जिससे गतलफहमी का गंभीर खतरा पैदा हो रहा है, जिसके अप्रत्याशित परिणाम होंगे।

गुतारेस ने कहा कि इन वैश्विक तनावों के बीच, व्यापार और तकनीकी संघर्ष के चलते वैश्विक बाजार अस्थिर हो रहे हैं, विकास की गति कम हो रही है और असमानताएं बढ़ रही हैं। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने कहा, हमारा ग्रह जल रहा है। जलवायु संकट बढ़ता जा रहा है। हम दुनिया के कई हिस्सों में बहुत से लोगों को निराश और गुस्से में देख रहे हैं। हम आतंकवाद की खतरनाक स्थिति के साथ सामाजिक अशांति और बढ़ते चरमपंथ, राष्ट्रवाद और कट्टरता को देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट है कि सी स्थिति अधिक समय तक नहीं चल सकती। मैं हाल में बढ़े वैश्विक तनाव को लेकर बहुत सजग हूं और इसके समाधान पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रहा हूं। मैं दुनिया भर के प्रमुख अधिकारियों के साथ निरंतर संपर्क में हूं।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

जापान में 7.4 तीव्रता का जोरदार आया भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

तोक्यो । जापान में सोमवार को एक शक्तिशाली भूकंप ने लोगों में दहशत फैला दी। टोक्यो से मिली जानकारी के अनुसार, उत्तरी जापान के...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...