back to top

पूरी क्षमता से कार्य करें सभी जांच प्रयोगशालाएं : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जांच क्षमता में वृद्धि के लिए निरंतर प्रयास किया जाए और अधिक से अधिक नमूनों की जांच के लिए सभी जांच प्रयोगशालाएं पूरी क्षमता से कार्य करें। योगी ने जांच प्रयोगशालाओं में सभी उपकरणों को क्रियाशील रखने तथा पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री यहां एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि एक लाख से अधिक चिकित्सीय परीक्षण टीम कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने की एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। इस व्यवस्था को सक्रिय एवं सुदृढ़ बनाते हुए अधिक से अधिक चिकित्सीय परीक्षण का कार्य किया जाए। टीमों के पास इन्फ्रारेड थर्मामीटर तथा पल्स ऑक्सीमीटर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने चिकित्सा परीक्षण टीम तथा एम्बुलेंस सेवा के मध्य बेहतर समन्वय पर बल देते हुए कहा कि इससे लोगों को आवश्यकतानुसार उपचार सुलभ कराने में सुविधा होगी। योगी ने जनपद गौतमबुद्ध नगर तथा गाजियाबाद सहित पूरे मेरठ मण्डल में विशेष ध्यान दिए जाने के निर्देश दिए और कहा कि संबंधित जिलों में कारगर रणनीति लागू कर संक्रमण के प्रसार को नियंत्रित करने तथा उपचार व्यवस्था को बेहतर बनाने के प्रभावी प्रयास सुनिश्चित किए जाएं।

उन्होंने कहा कि भौतिक दूरी का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। पीएसी सहित सभी बलों की बैरकों में भौतिक दूरी का कड़ाई से पालन कराया जाए। नियमित गश्त कर इस बात पर विशेष ध्यान दिया जाए कि कहीं भीड़ एकत्र न होने पाए। योगी ने कहा कि निषिद्ध क्षेत्रों में पूरी सख्ती बरतते हुए यह भी सुनिश्चित किया जाए कि वहां लोगों को आवश्यक सामग्री की उपलब्धता में कोई दिक्कत न हो।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात के मौसम के मद्देनजर स्वच्छता के लिए विशेष प्रयास किए जाएं। ग्रामीण और शहरी इलाकों में साफ-सफाई और संक्रमणमुक्ति का कार्य निरंतर जारी रखा जाए। संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सभी उपाय सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने सभी जनपदों में कम से कम एक पृथक-वास केंद्र तथा एक सामुदायिक रसोई सक्रिय रखे जाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने खरीफ फसल के लिए किसानों को सभी कृषि निवेश की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए।

योगी ने कहा कि इस बात पर विशेष ध्यान रखा जाए कि किसानों को खाद, बीज तथा फसल सुरक्षा रसायनों के संबंध में कोई असुविधा न हो। नहरों का संचालन रोस्टर के अनुरूप कराया जाए। सभी सरकारी नलकूपों को क्रियाशील रखा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि गौ-आश्रय स्थलों में संरक्षित गौवंश के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएं। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गौवंश के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। खुरपका-मुंहपका के टीकाकरण के लिए पशुपालकों को जागरूक किया जाए।

RELATED ARTICLES

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

केंद्र सरकार और सीजेपी की बैठक खत्म, मुआवजा और FIR वापसी पर सहमति, इस्तीफे पर 25 जुलाई को होगा फैसला

नई दिल्ली। केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बीच शुक्रवार को ‘कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया’ में अहम बैठक हुई। करीब 10 मिनट...

पेपर संशोधन बिल हुआ मंजूर,10 साल की सजा और 10 करोड़ रुपये जुर्माने का होगा प्रावधान

नई दिल्ली। प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली और पेपर लीक की घटनाओं पर पूरी तरह अंकुश लगाने के लिए केंद्र सरकार ने कड़ा कदम उठाया...

रेनोवेशन के कारण बंद पड़े आडिटोरियम से शहर के रंगकर्मी निराश

लखनऊ। उत्तर भारत की सांस्कृतिक राजधानी होने का गौरव रखने वाले लखनऊ शहर में आज अपनी समृद्ध नाट्य परंपरा को प्रदर्शित करने के लिए...

दीक्षारम्भ-2026 का आयोजन आज से

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम का आयोजन 25 जुलाई...

भाषण प्रतियोगिता में राधिका यादव को मिला प्रथम स्थान

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्ति पखवाड़ा का शुभारम्भलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में 23 जुलाई से 08 अगस्त,...

ऋषि का सद्ज्ञान जीवन जीने की कला सिखाता है : उमानन्द शर्मा

468वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत कृष्णा पब्लिक स्कूल, रतन...

भातखण्डे की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल बढ़ा

अग्रिम आदेश तक पद पर बनी रहेंगीलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. माण्डवी सिंह का कार्यकाल एक बार फिर बढ़ा दिया गया है....

आज से लगेगा चातुर्मास, मांगलिक कार्याें पर लग जायेगा विराम

लखनऊ। हर साल देवशयनी एकादशी से चातुर्मास की शुरूआत होती है, क्योंकि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में चले...