back to top

उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं का हुआ सम्मान

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन
लखनऊ। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन का प्रांतीय अधिवेशन नवोत्थान शुक्रवार को ट्रांसपोर्टनगर स्थित एक होटल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संगठन की करीब एक दर्जन महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। संगठन की राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजु ने कहा कि यह अधिवेशन हमारी शाखा के गौरव, एकता, शक्ति और सहयोग व सेवा की भावना का प्रतीक है। राष्ट्रीय सचिव निशा व अंचल प्रमुख मीना ने जोर दिया कि शाखाओं की महिलाएं एकजुट होकर नई ऊर्जा, प्रेरणा और समर्पण के साथ नारी सशक्तिकरण, सांस्कृतिक संरक्षण और सेवा भावना के उद्देश्यों को आगे बढ़ाएं। इस अवसर पर विभिन्न शाखाओं की महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सुंदर आयोजन किया गया। इस दौरान रामायण प्रसंग पर नृत्य नाटिका ने लोगों का मन मोह लिया। वहीं पर्यावरण संरक्षण पर सजगता प्रस्तुति के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। मीना, स्मिता, रिया, सरिता , गरिमा, जागृति, प्रियंका, शीवा ने अपने मनमोहक नृत्य से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। इस दौरान छोटे स्तर पर व्यवसाय करने वाली महिलाओं के लिए विशेष स्टॉल लगाए गए। जिसमें लोगों ने खूब खरीददारी की। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष रेखा लाट, सचिव अनुराधा बंसल, मोनिका बंसल, सुशीला, रीना, नमिता मौजूद रहीं।

RELATED ARTICLES

जश्न-ए-आजादी में डूबा शहर, रंग-बिरंगी लाइट्स ने जीता दिल

लखनऊ। स्वंतत्रता दिवस को लेकर यूपी की राजधानी लखनऊ सज चुकी है। 15 अगस्त को देखते हुए लखनऊ तिरंगे और रंग-बिरंगी लाइट में रंगा...

जंग-ए-आजादी की गवाह लखनऊ की ऐतिहासिक इमारतें

15 अगस्त यानी आजादी का दिन। जंग-ए-आजादी 1857 की क्रांति में लखनऊ की तीन ऐतिहासिक इमारतें ऐसी थीं, जो हिंदुस्तानी सैनिकों के लहू से...

धूमधाम से निकली मंगल कलश यात्रा

झुंझुनूं वाली दादी जी का 23वां झूला उत्सवलखनऊ। मंगल कलश उठाने वाली आज खुला है भाग्य तेरा आशीर्वाद मिला है मां का अमर रहेगा...

हास्य नाटक ‘घर की मुर्गी’ का मंचन 20 को

लखनऊ। संस्कृति मंत्रालय नई दिल्ली और संस्कृति निदेशालय उत्तरप्रदेश के सहयोग से नगर की रंगसंस्था बिम्ब सांस्कृतिक समिति द्वारा राय उमानाथ बली प्रेक्षागृह कैसरबाग...

हरियाली तीज आज, सुहागिनें रखेंगी पति के दीर्घायु के लिए व्रत

लखनऊ। हरियाली तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है। विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां दोनों ही इस व्रत को...

स्वतंत्रता दिवस से पहले तिरंगे के रंग में रंगा बाजार

लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस को देखते हुए बाजार आजादी के रंग में रंग गया है। राजधानी लखनऊ में कई दुकानें तिरंगा, टोपी, बिल्ला, हैंडरिबन, टीशर्ट...