back to top

बिजनौर में तेंदुए के हमले में महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया हंगामा

बिजनौर । बिजनौर जिले के अफजलगढ़ क्षेत्र में जंगल से सटे खेत में काम कर रही एक महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस और वन अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।वन रेंजर प्रदीप शर्मा ने बताया कि शुक्रवार शाम हिदायतपुर चौहड़वाला गांव में रंजीत अपनी पत्नी क्रांति देवी (57) के साथ खेत पर काम कर रहा था तभी क्रांति कुछ देर के लिए पास में आराम करने लगी।उन्होंने बताया, ैअचानक आए तेंदुए ने क्रांति की गर्दन दबोच ली और उसे खेत के अंदर खींच ले गया।

हमला होते देख रंजीत ने लाठी लेकर तेंदुए का पीछा किया। हालांकि तेंदुआ महिला को छोड़कर जंगल की ओर भाग गया, लेकिन तब तक उसकी गंभीर चोटों के कारण मौत हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने विरोध प्रदर्शन करते हुए कालागढ़ मार्ग को जाम कर दिया। थाना प्रभारी विजेंद्र राठी ने बताया कि पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया, जिसके बाद जाम खुलवाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वन रेंजर शर्मा ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने के लिए इलाके में पिंजरा लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पीडÞित परिवार को सरकारी नियमों के अनुसार मुआवजा दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया रुद्राभिषेकलखनऊ। शिव आराधना को...

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा- मैंने अमेरिका में पढ़ाई छात्रवृत्ति और शिक्षा ऋण से पूरी की

छत्रपति संभाजीनगर। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने विदेश में उनकी शिक्षा के खर्च लेकर उठ रहे सवालों के बीच सोमवार...

CM योगी बोले- नकारात्मकता छोड़कर सदन में सार्थक चर्चा में योगदान करे विपक्ष

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र से पहले सभी विपक्षी सदस्यों से सहयोग का आग्रह करते...

लखनऊ में हर-हर महादेव के जयघोष से गूंज उठे शिवालय

सावन के पहले सोमवार पर भगवान शिव के दर्शन के लिए मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, भक्तों ने किया रुद्राभिषेकलखनऊ। शिव आराधना को...

शहर की चार विभूतियों को आनलाइन मिला प्रेमचन्द्र अन्तरराष्ट्रीय सम्मान

लखनऊ। नार्वे से प्रेमचंद अंतरराष्ट्रीय सम्मान 2026 डिजिटल संगोष्ठी में लखनऊ के विद्वानों साहित्य आलोचना के लिए विभूतियों को सम्मानित किया गया। लखनऊ की...

सावन का पहला मंगला गौरी व्रत आज, सुहागिनें करेंगी पूजा

लखनऊ। मंगला गौरी का व्रत हर साल सावन मास के मंगलवार के दिन रखा जाता है। ऐसे में सावन में आने वाले सभी मंगलवार...

11 हजार मातृशक्तियों का वृहद सामूहिक सुंदरकांड का संकल्प

16 को सनातन धाम लॉन परिसर में हरियाली तीज झूला उत्सव एवं सम्मान समारोह होगा बाबा भोलेनाथ की दिव्य झांकी भी बनेगी आकर्षणलखनऊ। सनातन ध्वजवाहिका...

भारतीय कला की विरासत से जुड़ते विद्यार्थी

छह दिवसीय चित्रकला कार्यशाला का शुभारम्भलखनऊ। लखनऊ पब्लिक स्कूल, आनंद नगर शाखा में सौंदर्य एवं सांस्कृतिक विकास कार्यक्रम 2026-27 के अंतर्गत भारत के सुप्रसिद्ध...

याद किए गए राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त

गहोई वैश्य सेवा समिति की साहित्यिक गोष्ठीलखनऊ। गहोई वैश्य सेवा समिति के तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त जयंती के अवसर पर सोमवार को गोमती...