back to top

ईद की आमद के साथ लखनऊ में सज गया सेवईं का बाजार

लखनऊ। बाजारों में की विदाई और ईद का इस्तकबाल शुरू हो गया है। ईद की आमद के साथ ही सेवईं का पूरा बाजार सज चुका है। इसी के साथ अलग-अलग किस्मों की सेवइयां भी बाजार की रौनक बढ़ा रही हैं। लखनऊ की महीन सेवईं हर साल की तरह बाजार में सबसे ज्यादा बिक रही है लेकिन लखनवी सेवइयों की तुलना में बनारसी सेवईं की इस बार ज्यादा डिमांड है। लखनवी सेवईं से ज्यादा बारीक होने के कारण किमामी सेवईं के लिए सबसे पहली पसंद बनारसी सेवईं बन चुकी है।मौलवीगंज के सेवईं व्यापारी अकरम ने बताया कि लखनऊ में बनने वाली सेवईं हल्की मोटी होती है जबकि किमामी सेवईं में बारीक सेवईं ली जाती है। इसलिए बनारसी सेवईं इसके लिए ज्यादा मुफीद मानी जाती है। इस बार बनारसी सेवईं में भी कई वेराइटी आ गई हैं। भट्ठी में भुनी सेवईं के अलावा इस बार ओवन में भुनी बनारसी सेवईं भी आई है जो एक रंग और एक सी पकी हुई है। यह भी खूब बिक रही है। जर्दे के शौकीन लोगों के लिए मजाफर सेवईं भी मिल रही है। इसके अलावा लखनऊ की पहचान महीन व मीडियम सेवईं तो इस बार भी सबसे ज्यादा बाजार में मौजूद है, जिसे दूर-दूर से लोग खरीदने के लिए आ रहे हैं।

सेवईं पर भी इस बार महंगाई की मार
बालागंज के सेवईं निमार्ता मोहम्मद उनैज ने बताया कि इस बार हर साल की तुलना में सेवईं 25 फीसदी महंगी है। इसका बड़ा कारण है कि इस बार मैदा महंगा है। पिछले साल हम मैदा 27 रुपये किलो में खरीदते थे जबकि इस बार 38 रुपये किलो में खरीद रहे हैं। सेवईं मैदे से ही बनती है ऐसे में सेवई भी लगभग 15 रुपये किलो तक महंगी है। इसके चलते इस बार दुकानदारों का फायदा कम हो गया है। सेवईं व्यापारी अकरम ने बताया कि बनारसी सेवईं बनारस और इलाहाबाद से आती है। कुंभ के कारण इस बार बनारसी सेवईं की डिलिवरी देर से शुरू हुई। कारखानों से जनवरी-फरवरी में ही माल आता है और इसी दौरान बनता भी है। कुंभ के कारण सेवईं उतनी बन भी नहीं सकी। वहीं देर से बनने और डिलिवरी देर से होने के कारण माल की कमी है। इस कारण भी बनारसी सेवईं 15 से 20 रुपये किलो महंगी है।

मेंहदी की रंग ला रही हिना

ईद की खुशी हो और मेहंदी का रंग न शामिल हो तो बात अधूरी रहती है। ईद के करीब आते ही पार्लर के अलावा मार्केट में जगह-जगह मेहंदी के स्टॉल लग चुके हैं। अरबी से लेकर जालीवाली हर तरह की डिजाइन बनाने में माहिर ब्यूटीशियन डिजाइनर 30 से 200 रुपये तक में मेहंदी लगा रही हैं। वहीं इन दिनों दुकानों पर टंगे कुर्ते-पायजामे इस बात की तस्दीक करते हैं कि ईद की शॉपिंग में इसकी कितनी अहमियत है। इनमें राजवाड़ी, चिकन के कढ़ाईदार कुर्ते और रजा कैप के अलावा जूते-जूतियों की भी जमकर बिक्री हो रही है। चिकन की कढ़ाई, नेटवाले कुर्ते, प्रिटेंड, रंगीन कुर्ते की भी बिक्री जमकर हो रही है।

ईद पर्व को लेकर बिखरी इत्र की खुशबू
इत्र लगाकर पढ़ने से ईद की नमाज में इसका सवाब ज्यादा माना जाता है। ऐसे में ईद में इत्र की खुशबू न घुले यह तो मुमकिन ही नहीं। ईद के मौके पर जनपद के बाजारों में पारंपरिक इत्र के साथ विदेशी इत्र भी मिल रहे हैं। बाजार में 50 रुपये से लेकर बीस हजार रुपये प्रति दस मिली लीटर तक के इत्र उपलब्ध हैं। आजकल इत्र की दुकानों पर खरीदारी के लिए काफी भीड़ जमा हो रही है। इस बार ऊद, रूह-ए-गुलाब, बेला, इत्र-गुलाब, आइसबर्ग, आइस ब्लू, ब्लैक कोबरा के साथ चंपा, गिल, हीना, केवड़ा, कदंबा, शमामा व पायन एपल तक के फ्लेवर बाजार में उपलबध हैं।

बनारसी सेवई की मांग ज्यादा
बाजार में इन दिनों कई बा्रंड की सेवई बिक रही है। जिसमें बनारसी सेवई की मांग ज्यादा बतायी जा रही है। निशातंगज बाजार के हाजी साहब सेंवई वाले बताते हैँ कि बनारसी सेवई को हर शख्स पसंद करता है। लोग एक दूसरे को उपहार स्वरूप देने के लिए भी इस सेवई का उपयोग करते हैँ। वह बताते हैँ कि यह सेवई देखने में तो सुन्दर लगती ही है,साथ ही स्वाद में भी इसका कोई जवाब नहीं। जैसे-जैसे ईद नजदीक आता जाता है, वैसे-वैसे खरीदारी बढ़ती चली जाती है। ईद को लेकर हर वैरायटी की सेवई बाजार में उपलब्ध है। सेंवई विक्रेता अफजल ने बताया कि सबसे अधिक कलकत्ता के बने कलकत्ता करोड़िया सेवई की डिमांड है, जिसकी कीमत 400 से 500 रुपए प्रति किलो है।

बनारसी, किमामी की जबरदस्त डिमांड

यूं तो पूरे सिटी में 10 तरह की सेवईयों की धूम मची हुई है। नखास चौक पर सेवई शॉप ओनर मोहम्मद अजहर की मानें तो इस वक्त सबसे ज्यादा डिमांड में बनारसी किमामी सेवई है, जोकि हाथों-हाथ बिक जा रही है। वहीं दूध के साथ खाई जाने वाली सेवई की भी जबदस्त डिमांड है, यह सिर्फ अभी ही नहीं बल्कि पूरे रोजेभर रही है। जामा मस्जिद पर दुकान लगाने वाले इश्तियाक की मानें तो ज्यादातर रोजेदार सुबह सेहरी के और शाम के अफ्तार के वक्त इनका यूज करते हैं। इस वक्त शरबती, किमामी, लच्छेदार, दूध वाली, फेनी, भुनी किमामी, भुनी शर्बती, देशी घी की फेनी, बनारसी लच्छा और बनारसी किमामी सेवई मार्केट में मौजूद है।

महिलाओं के लिए अनारकली व पुरुषों का 100 ग्राम का कुर्ता बना पहली पसंद

लखनऊ। ईद का त्योहार नजदीक आते ही चौक, अमीनाबाद और नक्खास के बाजारों में रौनक छा गई है। इन बाजारों में महिलाओं की भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ रही है, खासकर कपड़ों और सूट की दुकानों पर पैर रखने तक की जगह नहीं बच रही। नवाबों के शहर की इन मशहूर बाजारों में ईद की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। जहां पारंपरिक और आधुनिक परिधानों की चमक देखते ही बनती है।
अमीनाबाद, चौक, नक्खास बाजार में महिलाएं चिकनकारी सूट और डिजाइनर सलवार सूट की खरीदारी में जुटी हैं। दुकानदारों के अनुसार, इस बार हैवी वर्क वाले सूट और लखनवी कुर्तियों की मांग सबसे ज्यादा है। इसके साथ ही जरदोजी और चिकनकारी से सजे सूट महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं। यहां 500 से 2000 रुपये तक के सूट आसानी से मिल रहे हैं, जो बजट के हिसाब से हर वर्ग की पसंद बन रहे हैं। तो वहीं ट्रेंडी अनारकली सूट और प्लाजो सूट की ओर भी महिलाएं खूब आकर्षित हो रही हैं। दुकानदारों का कहना है कि ईद के लिए हल्के रंगों जैसे पेस्टल, आॅफ-व्हाइट और गोल्डन शेड्स वाले सूट ज्यादा बिक रहे हैं। इसके अलावा, मैचिंग दुपट्टे और जूतियों की खरीदारी भी जोरों पर है। बाजारों में मोलभाव की गूंज और नवाबी ठाठ के बीच महिलाएं अपने पसंदीदा परिधानों को चुनने में मशगूल हैं, जिससे ईद की तैयारियां और भी खास हो रही हैं।

फ्रॉक सूट, गाउन सूट की डिमांड

कपड़ा व्यापारी प्रभु जालान ने बताया कि ईद के लिए विशेष रूप से सूट बाजार में उपलब्ध है। ईद गर्मियों में पड़ रही है इसलिए अधिकांश महिलाएं कॉटन सूट की डिमांड सबसे ज्यादा है। 700 से 2000 रुपए तक की रेंज में पूरे साल पहने जाने वाले सूट हैं। वहीं इस बार डिजाइनर फ्राक सूट, गाउन सूट और सिल्क सूट आए हैं। जो 1500 से 2000 रुपए तक रेंज में उपलब्ध हैं। इसके अलावा गरारा, शरारा, अनारकली सूट, क्रेप सूट, कट दाना, कराची सूट आदि भी महिलाओं को खूब पसंद आ रहे हैं।

पुरुषों के लिए 100 ग्राम का कुर्ता

उत्तर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष अशोक मोतियानी ने बताया कि ईद पर 100 ग्राम के लाइट वेट कुर्ते पैजामे इस बार खूब बिक रहे है। 50 से जायदा डिजाइन में उपलब्ध कुर्ते पैजामे खरीदारों को खूब पसंद आ रहे हैं तीन मीटर कपड़े में कुर्ता तैयार हो जाता है। जिसका रेट 575 से शुरू होकर 650 रुपए व 750 रुपए ही है। इसके अलावा लिनेन कपड़ों की डिमांड इस बार बहुत ज्यादा है। लिनेन लग्जरी कपड़ों में कुर्ता 2500 रुपए से शुरू होकर 5000 रुपए तक मिल रहा है। जबकि इस बार ईद में सफेद से ज्यादा कलर फूल कपड़ों की खरीदारी ज्यादा हो रही है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकाला गया विशाल मौन जुलूस

जैन साध्वियों की संदिग्ध सड़क दुर्घटना में मृत्यु पर जैन समाज में भारी आक्रोशप्रधानमंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के नाम एसीपी को सौंपा ज्ञापन, उच्च...

एक परिवार में टूटते हुए संबंधों की कहानी है ‘कांच के खिलौने’

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान में तीन दिवसीय नाट्य समारोह का आगाजलखनऊ। परिवार के टूटते हुए सबंधों, युवा महत्वकांक्षाओं को रेखाकिंत करता काँच के खिलौने...

शहर की साहित्यिक प्रतिभाओं को किया गया सम्मानित

साहित्यकार सम्मेलन और सम्मान समारोह का आयोजनलखनऊ। हिंदी संस्थान में लब्धप्रतिष्ठ साहित्यकार श्रीकांत वर्मा की पुण्यतिथि पर आयोजित इस समारोह में साहित्यकारों और प्रबुद्ध...

उभरते सितारे जोडर की फ्रेंच ओपन में शानदार शुरुआत

पेरिस। जब दो बार के मौजूदा चैंपियन कार्लोस अल्काराज़ चोट के कारण बाहर हो गए हैं और फ्रांस के 21 वर्षीय आर्थर फिल्स भी...

पुराने लुब्रिकेंट के प्रबंधन के लिए टाटा मोटर्स, एचपीसीएल ने शुरू की पायलट परियोजना

मुंबई । हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने मंगलवार को कहा कि उसने वाणिज्यिक वाहन निर्माता टाटा मोटर्स लिमिटेड के साथ मिलकर इस्तेमाल हो...

दमदार सनराइजर्स के खिलाफ रॉयल्स को सूर्यवंशी और आर्चर पर भरोसा

मुल्लांपुर। अपने विस्फोटक बल्लेबाजों की मौजूदगी से बेहद मजबूत नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम बुधवार को यहां जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)...

वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में सहारनपुर की डिप्टी लेबर कमिश्नर निलंबित

प्रमुख सचिव श्रम ने कमिश्नर लेबर की जांच रिपोर्ट के बाद की बड़ी कार्रवाई लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सहारनपुर की उप श्रमायुक्त (डिप्टी लेबर...

80 मी की सड़क का उद्घाटन कर सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए अयोध्या सांसद अवधेश प्रसाद,लोगों ने पूछा- ‘विकास है या सिर्फ फोटो खिंचवाने...

अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई बड़ा विकास कार्य नहीं बल्कि...

पीपीपी मॉडल के माध्यम से कौशल विकास कार्यक्रमों को और अधिक प्रभावी बनाया जाएगा

कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा को आधुनिक तकनीक से जोड़कर यूपी को 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य आईटीआई संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस...