back to top

कोविड-19 के करीब 63 हजार नये मरीजों के साथ देश में कुल संक्रमितों की संख्या 25,89,682 हुई

नई दिल्ली। भारत में एक दिन में कोविड-19 के 63,490 नये मरीज सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 25,89,682 हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, रविवार तक 18,62,258 लोगों के ठीक होने के साथ देश में कोविड-19 मरीजों के बीमारी से उबरने की दर भी बढ़कर 71.91 तक पहुंच गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक गत 24 घंटे में 944 संक्रमितों की मौत हुई है, जिन्हें मिलाकर देश में इस महामारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 49,980 हो गई।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक 11 अगस्त को छोड़ दें, तो सात अगस्त से देश में रोजाना कोरोना वायरस से संक्रमण के 60 हजार से अधिक नये मामले सामने आ रहे हैं जबकि 11 अगस्त को 53,601 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 से लोगों की मौत की दर में गिरावट आई है और अब यह 1.93 प्रतिशत रह गई है। देश में इस समय 6,77,444 कोविड-19 मरीज उपचाराधीन हैं जो कुल संक्रमितों का 26.16 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त को कोविड-19 मरीजों की संख्या 20 लाख के पार हो गई थी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 15 अगस्त तक देश में 2,93,09,703 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 7,46,608 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

मंत्रालय के मुताबिक जिन 944 लोगों की मौत गत 24 घंटे में हुई है, उनमें महाराष्ट्र के 322, तमिलनाडु के 127, कर्नाटक के 114, आंध्र प्रदेश के 87, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के 58-58, पंजाब के 40, गुजरात के 19, राजस्थान के 16, मध्यप्रदेश के 13, दिल्ली और हरियाणा के 10-10 के मरीज शामिल हैं।

वहीं, ओडिशा और तेलंगाना में नौ-नौ, बिहार में आठ, असम, जम्मू-कश्मीर एवं केरल में सात-सात, गोवा एवं त्रिपुरा में पांच-पांच, छत्तीसगढ़, झारखंड एवं उत्तराखंड में चार-चार और लद्दाख में एक कोविड-19 मरीज की मौत दर्ज की गई।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक देश में कोविड-19 से हुई कुल 49,980 मौतों में सबसे अधिक महराष्ट्र में 19,749 लोगों की मौत होती हुई है। इसके अलावा तमिलनाडु में 5,641, दिल्ली में 4,188, कर्नाटक में 3,831, गुजरात में 2,765, आंध्र प्रदेश में 2,562, उत्तरप्रदेश में 2,393, पश्चिम बंगाल में 2,377 और मध्यप्रदेश में 1,094 लोगों की मौत कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से हुई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक राजस्थान में 862, पंजाब में 771, तेलंगाना में 693, हरियाणा में 528, जम्मू-कश्मीर में 527, बिहार में 450, ओडिशा में 333, झारखंड में 228, असम में 182, उत्तराखंड में 151 और केरल में 146 लोगों की जान कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से गई।

छत्तीसगढ़ में 134, पुडुचेरी में 106, गोवा में 98, त्रिपुरा में 55, चंडीगढ़ में 28, अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में 24, हिमाचल प्रदेश में 19, मणिपुर में 13, लद्दाख में 10, नगालैंड में आठ, मेघालय में छह, अरुणाचल प्रदेश में पांच, दादरा-नगर हवेली एवं दमन-दीव में दो और सिक्किम में एक मरीज की मौत कोविड-19 की वजह से हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण के कारण मारे गए 70 प्रतिशत से अधिक लोग किसी न किसी अन्य बीमारी से भी ग्रस्त थे। उसने कहा कि उसके आंकड़े भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के आंकड़ों से मिलाए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

भूख हड़ताल के 19 दिन बाद सोनम वांगचुक का वजन 9 किलोग्राम से अधिक घटा

नयी दिल्ली। पिछले 19 दिन से जंतर-मंतर पर अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक का वजन बृहस्पतिवार को नौ किलोग्राम से अधिक कम...

प्रधानमंत्री के 5 एफ विजन को नई गति दे रही योगी सरकार : मंत्री राकेश सचान

नई दिल्ली / लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के सबसे आकर्षक टेक्सटाइल निवेश गंतव्यों में तेजी से उभर रहा...

झाल, करताल, ढोलक और जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर

राजधानी में जगह-जगह निकली भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, भक्तों ने भक्ति भाव से खींचा रथ, की पूजा-अर्चनालखनऊ। जगन्नाथ रथयात्रा के दिन गुरुवार को राजधानी...

19 से शुरू होगा वर्षायोग कलश स्थापना महोत्सव

भव्य शोभायात्रा के साथ आशियाना जैन मंदिर पहुंचे उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराजलखनऊ। उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज (ससंघ) आज...

पहाड़ी गीतों संग उत्तराखंड की महिलाओं ने मनाया हरेला पर्व

उत्तराखण्ड समाज ने हर्षोल्लास के साथ मनाया लोकपर्व हरेलालखनऊ। कल्याणपुर में प्रवासी उत्तराखण्ड समाज एवं आर्ट्स एंड कल्चरल सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में उत्तराखण्ड...

उत्तराखंड महापरिषद ने योगी आदित्यनाथ को किया हरेला भेंट

लखनऊ। आज उत्तराखंड महापरिषद, लखनऊ के अध्यक्ष हरीश चंद्र पंत के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट...

पुरी रथ यात्रा : भगवान जगन्नाथ के मंदिर में पहंडी अनुष्ठान संपन्न

पुरी। ओडिशा के पुरी में नौ दिनों तक चलने वाली वार्षिक रथ यात्रा की शुरूआत लागातार बारिश और लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में पहंडी...

फिर चला मेस्सी का जादू, इंग्लैंड को हराकर अर्जेन्टीना फाइनल में

अटलांटा । कप्तान लियोनल मेस्सी ने पहले हाफ में जूझने के बाद दूसरे हाफ के अंतिम लम्हों में अपना जलवा बिखेरा और दो गोल...