back to top

मुंबई और आरसीबी की निगाह प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर, रोहित का खेलना संदिग्ध

अबुधाबी। रोहित शर्मा के चोटिल होने के कारण लगातार तीसरे मैच से बाहर रहने की संभावना है जिसमें मुंबई इंडियन्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) की निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ में जगह पक्की करने पर टिकी रहेंगी। मुंबई को पिछले मैच में राजस्थान रॉयल्स से आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। उसके 14 अंक हैं। विराट कोहली की अगुवाई वाली आरसीबी के भी 14 अंक हैं। उसे भी रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से हार झेलनी पड़ी थी।

बुधवार को जो भी टीम जीत दर्ज करेगी उसकी प्लेऑफ में जगह सुरक्षित हो जाएगी। रोहित की फिटनेस इस मैच से पहले चर्चा का विषय बन गई है। वह हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण पिछले दो मैचों में नहीं खेले थे। मुंबई इंडियन्स के कप्तान ने सोमवार को नेट्स पर अभ्यास किया। संयोग से इसी दिन उन्हें आस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम में नहीं चुना गया था। मुंबई इंडियन्स या भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) की तरफ से उनकी फिटनेस को लेकर कोई स्पष्ट बयान जारी नहीं किया गया है।

रोहित की अनुपस्थिति में मुंबई को सौरभ तिवारी और इशान किशन पर भरोसा दिखाना होगा। क्विंटन डिकॉक (374 रन) राजस्थान के खिलाफ नाकाम रहे थे और वह प्रभाव छोडऩे के लिए बेताब होंगे। किशन (298 रन) और सूर्यकुमार यादव (283 रन) उसके अन्य बल्लेबाज हैं जिन्होंने अब तक अहम योगदान दिया है। हार्दिक पंड्या ने राजस्थान के खिलाफ सात छक्के जड़कर लंबे शॉट खेलने की अपनी क्षमता का खुलकर प्रदर्शन किया था। हार्दिक के अलावा कार्यवाहक कप्तान कीरोन पोलार्ड और क्रुणाल पंड्या टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं जो लंबे शॉट खेलने में माहिर हैं और दोनों टीमों में अंतर पैदा कर सकते हैं।

मुंबई के गेंदबाज पिछले मैच को भुलाकर नई शुरुआत करना चाहेंगे। पिछले मैच में राजस्थान के बेन स्टोक्स और संजू सैमसन के सामने उनकी एक नहीं चली थी। ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह ने अभी तक गेंदबाजी विभाग का मोर्चा अच्छी तरह से संभाला है। इन दोनों ने मिलकर 33 विकेट लिए हैं। तीसरे तेज गेंदबाज के लिए मुंबई को जेम्स पैटिनसन और नाथन कूल्टर नाइल में से किसी एक को चुनना होगा। आरसीबी की तरफ से कप्तान कोहली (415 रन) अपनी शानदार फार्म जारी रखना चाहेंगे।

आस्ट्रेलियाई आरोन फिंच (236 रन), युवा देवदत्त पडिक्कल (343 रन) और एबी डिविलियर्स (324 रन) को अधिक निरंतरता दिखाने की जरूरत है। अगर आरसीबी के शीर्ष क्रम के सभी बल्लेबाज योगदान देते हैं तो फिर विरोधी टीम परेशानी में पड़ सकती है। क्रिस मौरिस, मोईन अली और गुरकीरत मान भी निचले मध्यक्रम में अहम योगदान दे सकते हैं। लेकिन आरसीबी की टीम नवदीप सैनी के चोटिल होने के कारण गेंदबाजी विभाग को लेकर चिंतित है। सैनी के मुंबई के खिलाफ मैच में खेलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। अगर वह नहीं खेलते हैं तो मौरिस और मोहम्मद सिराज के अलावा इसुरु उदाना की जिम्मेदारी भी बढ़ जाएगी।

टीमें इस प्रकार हैं :-

मुंबई इंडियन्स: रोहित शर्मा, आदित्य तारे, अनमोलप्रीत सिंह, अनुकुल रॉय, क्रिस लिन, धवल कुलकर्णी, दिग्विजय देशमुख, हार्दिक पंड्या, इशान किशन, जेम्स पैटिनसन, जसप्रीत बुमराह, जयंत यादव, कीरोन पोलार्ड, क्रुणाल पंड्या, मिशेल मैकलेनगन, मोहसिन खान, नाथन कूल्टर नाइल, प्रिंस बलवंत राय, क्विंटन डिकॉक, राहुल चाहर, सौरभ तिवारी, शेरफेन रदरफोर्ड, सूर्यकुमार यादव, ट्रेंट बोल्ट।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर: आरोन फिंच, देवदत्त पडिक्कल, पार्थिव पटेल, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, गुरकीरत सिंह, शिवम दुबे, क्रिस मॉरिस, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, नवदीप सैनी, डेल स्टेन, युजवेंद्र चहल, एडम जम्पा, इसुरु उदाना, मोईन अली, जोश फिलिप, पवन नेगी, पवन देशपांडे, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव।

मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे में होगी रोहित और कोहली की कड़ी परीक्षा

रांची। अब केवल वनडे में खेल रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच रविवार से यहां शुरू होने...

रोहित-कोहली का स्वर्णिम युग सिर्फ रिकॉर्ड में नहीं बल्कि प्रशंसकों के दिलों में भी अंकित रहेगा: चैपल

एडीलेड। भारत के पूर्व मुख्य कोच ग्रेग चैपल का मानना ​​है कि विराट कोहली का जुनून और व्यक्तिगत गौरव को अधिक तवज्जो नहीं देना...

अच्छी लय में दिख रहे हैं कोहली और रोहित : सीतांशु कोटक

एडिलेड । रोहित शर्मा और विराट कोहली आस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में भले ही अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए लेकिन भारत के बल्लेबाजी...

केजीएमयू में फर्जी डॉक्टर का खुलासा, फर्जी नोटिस-प्रमाणपत्र बनाकर छात्रों से संपर्क के आरोप

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एक कथित फर्जी डॉक्टर को पकड़कर पुलिस के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। विश्वविद्यालय...

पहलगाम हमले की बरसी पर कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था की गई कड़ी

श्रीनगर । पहलगाम में लश्कर-ए-तैयबा के आतंकवादियों द्वारा पिछले साल आज ही के दिन किए गए हमले में मारे गए 26 लोगों को बुधवार...

पश्चिम बंगाल चुनाव के दूसरे चरण के लिए केंद्रीय बलों की 2,321 कंपनियां तैनात

कोलकाता । भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात करने की घोषणा...

धीमी पिच से सामंजस्य बिठाने के लिए योजना बदलनी पड़ी: अभिषेक शर्मा

हैदराबाद। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद 135 रन की पारी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद की बड़ी जीत के नायक रहे अभिषेक शर्मा ने मंगलवार...

भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त न करने की अपनी नीति जारी रखेगा : केंद्रीय गृह मंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को बुधवार को याद किया और...

PM मोदी ने पहलगाम हमले की बरसी पर कहा….भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के आगे कभी नहीं झुकेगा

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पहलगाम आतंकी हमले की पहली बरसी पर बुधवार को कहा कि भारत आतंकवाद के किसी भी रूप के...