back to top

अयोध्या में बड़े पैमाने पर निवेश के साथ ही रोजगार के अवसर सृजित होंगे जयवीर सिंह


 लखनऊ । आगामी 22 जनवरी को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा राम मन्दिर के  लोकार्पण के पश्चात जहां एक ओर देश-विदेश के करोड़ों राम भक्तों की बहुप्रतिक्षीत अभिलाषा पूरी होगी, वहीं दूसरी ओर अयोध्या समेत आस-पास के लगभग 06 जनपदों के आर्थिक परिदृश्य में बदलाव आने शुरू हो जायेंगे। क्योंकि भगवान श्रीराम के प्राण-प्रतिष्ठा के पश्चात अयोध्या में श्रद्धालुओं एवं दर्शनार्थियों की संख्या में कई गुना वृद्धि हो जायेगी। इससे होटल, टैक्सी, फूल-माला विक्रेता, रेस्टोरेंट, हस्तशिल्प, वस्त्र विक्रताओं समेत छोटे-मोटे व्यवसाय में लगे हुये सभी कारोबारियों को काम मिलेगा।

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह आज विधान भवन स्थित अपने कार्यालय कक्ष में दिव्य एवं भव्य अयोध्या में होने वाली आर्थिक गतिविधियों एवं विभिन्न निर्माण से संबधित योजनाओं के बारे में प्रेस-प्रतिनिधयों को संबोधित कर रहे थे। उन्होने बताया कि राम मन्दिर के लोकार्पण के पश्चात अयोध्या में श्रेता युग एवं आधुनिकता का एक नया संगम देखने को मिलेगा। साथ ही अयोध्या के तेजी से विकास की सम्भावनाओं को देखते हुये बड़े पैमाने पर निवेश आने की संभावना है। इसका प्रभाव प्रदेश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा और लोगों को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।

जयवीर सिंह ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  के कुशल निर्देशन मे अयोध्या विश्व स्तरीय नगर बनने के मार्ग पर आगे बढ़ चुकी है। बड़े पैमाने पर निर्माण कार्य के साथ ही विश्व स्तरीय स्थापना सुविधायें सृजित की जा रही है। उन्होने बताया कि अयोध्या की सम्भावनाओं को देखते हुये देश के विभिन्न राज्यों तथा विदेशों से भूमि आवंटन की मांग की जा रही है। इसके अलावा साधु-संतों के लिये आश्रम, संस्थाओं के लिये जमीन की मांग की जा रही है। इसके लिये अयोध्या विकास प्राधिकरण को जमीन तलाशने की जिम्मेदारी दी गयी है।

 जयवीर सिंह ने बताया कि अयोध्या में वर्ष 2022 में 02 करोड़ 39 लाख 10 हजार घरेलू पर्यटक तथा 1465 विदेशी पर्यटक और 2023 में सितम्बर तक 01 करोड़ 77 लाख 27 हजार पर्यटक आये, इसमें 1547 विदेशी पर्यटक भी शामिल है। लोकार्पण के बाद पर्यटकों की संख्या और बढेगी। इसलिये लोगों को ठहरने के लिये होटल तथा कमरों की जरूरत पड़ेगी। उन्होने बताया कि आगन्तुकों की सुविधा के लिये अयोध्या से जुड़ने वाले 06 जनपदों के प्रवेश मार्ग पर स्वागत द्वार, यात्री सुविधाये व काम्पलैक्सों का निर्माण के लिये 120.25 करोड़ रुपए की धनराशि जारी की गयी है।
इसके अलावा पर्यटन विभाग द्वारा 588.95 करोड़ रुपए एवं धर्मार्थ विभाग द्वारा 936 करोड़ रुपए की धनराशि से निर्माण कार्य कराये जा रहे है। उन्होने बताया कि अयोध्या में लगभग 02 करोड़ पर्यटक हर महीने आने की संभावना है। इसको देखते हुये  मुख्यमंत्री  ने अयोध्या को दिव्य एवं भव्य नगरी के रूप में स्थापित करने का निर्णय लिया है।

RELATED ARTICLES

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...