back to top

टेलीफोनिक माध्यम से युवाओं का करेंगे मार्गदर्शन

-इग्नू व एसएसएस ने शुरू किया ‘हम साथ-साथ हैं’ अभियान

लखनऊ। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विवि (इग्नू) के क्षेत्रीय केन्द्र और राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के संयुक्त तत्वावधान में ‘हम साथ साथ हैं’ नामक अभियान की शुरूआत गुरुवार को हुई। इस अभियान का उद्देश्य टेलीफोनिक काउंसलिंग के माध्यम से युवाओं का मार्गदर्शन करना है। इस अभियान में इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों में स्थित इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयकों ने युवाओं का मार्गदर्शन राष्ट्रीय सेवा योजना के सहयोग से प्रदान किया जायेगा।

वेबकॉफ्रेसिंग के माध्यम से इस अभियान में भाग लेने वाले इग्नू अध्ययन केन्द्रों के समन्वयकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए एनएसएस के राज्य सम्पर्क अधिकारी डॉ. अंशुमाली शर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते सम्पूर्ण समाज में हताशा व्याप्त है और विशेषकर युवा वर्ग परिस्थितियों में परेशान होकर भ्रमित हो रहा है। इससे युवाओं में सकारात्मकता का संचार होगा। इग्नू की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. मनोरमा सिंह ने कहा कि सहायक क्षेत्रीय निदेशक व एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह को इस अभियान का नोडल अधिकारी बनाया गया है।

अभियान का उद्देश्य

अभियान के उद्देश्यों पर उन्होनें कहा कि आरोग्य सेतु एप एवं एनएडी-आईडी के सम्बन्ध में छात्रों को जानकारी देना है। विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य के सम्बन्ध में जागरूक करना और उनकी मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग। विद्यार्थियों को कोविड-19 के दौरान परीक्षा, पाठ्य सामग्री, ई-कंटेंट आदि से सम्बन्धित विषयों के बारे में जानकारी देना। कोविड-19 के बाद रोजगार, स्वरोजगार एवं कौशल विकास के अवसरों के बारे में जागरूक करना। कोविड-19 से उत्पन्न चुनौतियों को अवसरों में बदलने के संदर्भ में जागरूक करना। कैरियर के संदर्भ में विभिन्न अवसरों की जानकारी देना। इग्नू ज्ञानवाणी चैनल के माध्यम से छात्रों को कोविड-19 के सम्बन्ध में जागरूक करना एवं उन्हें भविष्य के लिए अधिक मानसिक मजबूती के साथ जीवन के लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित करना। कोविड-19 के दौरान पोस्टर, स्लोगन, आदि के माध्यम से जागरूकता फैलाना एवं मास्क बनाना एवं वितरित करना, साबुन, सेनेटाइजर तथा सरकार एवं आयुष मंत्रालय द्वारा सुझाये गये उपायों के सम्बन्ध में सामाजिक जागरूकता फैलाना।

इन जिलों में चलेगा अभियान

सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. कीर्ति विक्रम सिंह ने बताया कि इस अभियान का संचालन इग्नू क्षेत्रीय केन्द्र के तहत आने वाले कई जिलों जैसे लखनऊ, औरेया, अमेठी, बरेली, बस्ती, बाराबंकी, बलरामपुर, चित्रकूट, फैजाबाद, फरूखाबाद, जालौन, हमीरपुर, शाहजहाँपुर, पीलीभीत, लखीमपुर (खीरी), रायबरेली, कन्नौज, कानपुर नगर, कानपुर देहात, झांसी, ललितपुर, महोबा, सीतापुर, हरदोई आदि में इग्नू अध्ययन केन्द्र के समन्वयकों के सहयोग से किया जायेगा। मानसिक स्वास्थ्य के सम्बन्ध में परामर्श लेने के लिए इग्नू की सहायक समन्वकय मनोवैज्ञानिक डॉ. नेहाश्री श्रीवास्तव के सहयोग से लिया जा सकता है। उन्होनें बताया कि इग्नू के शैक्षणिक एफएम चैनल ज्ञानवाणी पर रविवार शाम 7:30 से 8:00 के बीच में टेलीफोन नम्बर 0522-4235255 पर फोन करके इस कार्यक्रम से सम्बन्धित सुझाव दिये जा सकते हैं।

ये करेंगे छात्रों का मार्गदर्शन

1. डॉ. जय प्रकाश वर्मा, मो.: 9452877419
2. डॉ. बलराम सिंह, मो.: 9452007111
3. डॉ. विवेक सिंह, मो.: 9838203930
4. डॉ. सीएस डेनियल, मो.: 9415177821
5. डॉ. रामकृष्ण, मो.: 9452019983
6. डॉ. नेहाश्री श्रीवास्तव, मो.: 9450786879 (मनोवैज्ञानिक)
7. डॉ. अविजीत चटर्जी, मो.: 9452019917
8. डॉ. क्रान्ति सिंह, मो.: 9452464753
9. डॉ. अजीत कुमार सिंह, मो.: 7007761007
10. डॉ. शमन खान, मो.: 9450043451
11. डॉ. अरविन्द शर्मा, मो.: 9415063442

RELATED ARTICLES

ईरानी सरकारी टीवी चैनल का दावा… ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल इस्लामाबाद नहीं गया

दुबई । ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने मंगलवार को स्क्रीन पर एक अलर्ट जारी कर कहा कि ईरान का कोई प्रतिनिधिमंडल अब तक...

सोनी पिक्चर्स ने एशियाई खेलों के प्रसारण अधिकार हासिल किए

नयी दिल्ली। सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया ने 19 सितंबर से चार अक्टूबर तक जापान के आइची-नागोया में होने वाले 20वें एशियाई खेलों के प्रसारण...

रणनीति पर अच्छी तरह से अमल करने पर हमारी टीम अजेय हो सकती है: तिलक वर्मा

नयी दिल्ली। मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल मैच में अपने मैच विजेता शतक का श्रेय परिस्थितियों का...

लखनऊ जू : गर्मी से बचने के लिए वन्य जीवों की बदली खुराक, लगे कूलर

लखनऊ। गर्मी को दृश्टिगत रखते हुए नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान, लखनऊ द्वारा अलग-अलग वन्य जीवों के लिए उनकी आवश्यकता के अनुरूप उपाय...

खुशी कक्कड़ का ‘जानू एही लगन में’ रिलीज होते ही छाया

रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा लखनऊ। भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं...

कॉमेडी के साथ रोमांच भी पैदा करती है राजकुमार राव की ‘टोस्टर’

निर्देशक विवेक दास चौधरी की 'टोस्टर' भी एक ऐसे ही महाकंजूस की कहानी हैलखनऊ। अपने आस-पास हम रोजमर्रा की जिंदगी में कई कंजूस लोगों...

बगलामुखी जयंती 24 को, विधि-विधान से होगी देवी की पूजा-अर्चना

इसी तिथि पर उनका प्राकट्य हुआ थालखनऊ। बगलामुखी जयंती वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाई जाती है। बगलामुखी देवी को...

शबद कीर्तन सुन संगत हुई निहाल

जन्मदिन को समर्पित विशेष कार्यक्रम आयोजित कियालखनऊ। गुरु तेग बहादुर भवन चंदर नगर,आलम बाग, लखनऊ में आजाद लेखक कवि सभा उत्तर प्रदेश लखनऊ की...

सूर के पदों में गूंजी भक्ति की अनुपम छटा

सूरदास जयंती पर सजी भावपूर्ण लोक चौपाल लखनऊ। भक्त कवि सूरदास जयंती पर उन्हें उनके भक्ति पदों की सांस्कृतिक प्रस्तुति संग याद किया गया। मंगलवार...