back to top

केंद्रीय कृषि कानूनों को निष्प्रभावी करने के लिए विधेयक लाएंगे : तेजस्वी

नई दिल्ली/पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को दो तिहाई बहुमत मिलने की उम्मीद जताते हुए मंगलवार को कहा कि सरकार बनने के बाद युवाओं को नौकरियां देना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता होगी तथा विधानसभा के पहले सत्र में केंद्रीय कृषि कानूनों को निष्प्रभावी बनाने के लिए विधेयक पारित किया जाएगा।

महागठबंधन की तरफ से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार ने यह भी कहा कि वह विधानसभा चुनाव में मुद्दा आधारित प्रचार अभियान चला रहे हैं जिससे जनता खुद को जोड़ पा रही है और 10 नवंबर को मतगणना वाले दिन बिहार एक नए सवेरे का साक्षी बनेगा।

यादव ने कहा कि इतिहास में पहली बार बिहार के युवाओं से यह वादा किया गया है कि कैबिनेट की पहली बैठक में पहली कलम से 10 लाख नौकरियां दी जाएंगी। यह पूछे जाने पर कि वह 243 सदस्ईय विधानसभा में महागठबंधन के कितनी सीटें जीतने की उम्मीद कर रहे हैं तो उन्होंने कहा, मैं कोई ज्योतिषी नहीं हूं, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान जो जनसमर्थन मिल रहा है, उससे यह विश्वास मिलता है कि हमें बिहार की महान जनता का आशीर्वाद है और उन्होंने हमें बड़ी जिम्मेदारी देने का फैसला किया है।

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री यादव ने उम्मीद जताई कि इस चुनाव में महागठबंधन को दो तिहाई बहुमत मिलेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया, मैं आपको विश्वास के साथ कह सकता हूं कि ज्यादातर सीटों पर राजग उम्मीदवारों की जमानत जब्त होगी। 10 नवंबर को आइए, बिहार एक नए सवेरे का साक्षी बनेगा। बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष के मुताबिक, सत्ता में आने के बाद उनकी पहली सबसे बड़ी प्राथमिकता युवाओं को नौकरियां देने की होगी।

उन्होंने कहा, हमारी सरकार एक जिम्मेदार सरकार होगी जो एक प्रतिक्रियाशील प्रशासन देगी। रोजगार, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग ऐसे क्षेत्र जिनकी नीतीश कुमार के 15 वर्षों के शासन में उपेक्षा की गई, हम इन क्षेत्रों का पुनरुत्थान और कायापलट करेंगे।

लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष चिराग पासवान के साथ चुनाव बाद गठबंधन की संभावना से जुड़े प्रश्न के उत्तर में तेजस्वी यादव ने कहा कि पासवान पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि वह भाजपा के साथ हैं और नीतीश की जगह भाजपा का मुख्यमंत्री देखना चाहते हैं।

एआईएमआईएम, बसपा और रालोसपा के गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि बिहार में सबसे ज्यादा राजनीतिक जागरुकता है तथा भाजपा के इन ए, बी, सी पैराशूट गठबंधनों का इस चुनाव में कोई असर नहीं होगा। यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार बनने के बाद वह भी पंजाब की तरह केंद्रीय कृषि कानूनों के खिलाफ विधेयक लाएंगे तो यादव ने कहा, हां, निश्चित तौर पर हम विधानसभा के पहले सत्र में विधेयक लाएंगे जो इन तीन कृषि कानूनों को निष्प्रभवी करेगा। यह हमारे महागठबंधन के घोषणापत्र में भी है।

RELATED ARTICLES

पीजीटी, टीईटी समेत अन्य परीक्षाओं को लेकर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों पर होगी विधिक कार्रवाई : डॉ. प्रशांत कुमार

लखनऊ ।उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग, प्रयागराज के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने पीजीटी, टीईटी एवं अन्य परीक्षाओं को लेकर फैलाई जा रही...

जापान के अत्याधुनिक स्टील्थ युद्धपोत पर पहुंचे भारत के रक्षा सचिव

नई दिल्ली। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में बदलते सामरिक परिदृश्य के बीच भारत और जापान ने अपने रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत...

यूपी परिवहन विभाग में 14 एआरटीओ के तबादले, कई को मिला अतिरिक्त प्रभार

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारियों (एआरटीओ) के तबादले और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। कुल 14...

हरिनाम संर्कीतन के साथ निकलेगी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा

लखनऊ। सम्पूर्ण विश्व में जिस प्रकार से श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा का भव्य आयोजन किया जाता है उसी के क्रम मे श्री...

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वां दीक्षांत समारोह आज

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह दिनांक 15 जुलाई, 2026 को पूर्वाह्न 11:00 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम प्रेक्षागृह में भव्य रूप...

श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ को समर्पित किए 44 अर्घ्य

कल्याण मंदिर स्तोत्र विधान श्रद्धापूर्वक संपन्नउपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज मंगल पद विहार करते हुए गोमती नगर से चारबाग पहुँचेलखनऊ। डालीगंज दिगंबर...

भारतवर्ष के उत्थान एवं विश्व शान्ति के लिए हुआ अनुष्ठान

-श्री परमानंद हरिहर मंदिर की पंचम वर्षगांठ पर आस्था के केन्द्र बने वरदानी बाबालखनऊ। ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका...

श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव के दूसरे दिन हुआ सामूहिक सुंदरकाण्ड पाठ

लखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में आयोजित 65वें श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव एवं श्री जगन्नाथ रथ महोत्सव 2026 के अंतर्गत पांच दिवसीय कार्यक्रमों...

प्रो. सुखवीर सिंघल की जयंती पर ‘सुखवीर सिंघल डिजिटल आर्काइव’ का शुभारम्भ

लखनऊ। सुखवीर सिंघल आर्ट फाउंडेशन द्वारा प्रख्यात चित्रकार एवं बंगाल स्कूल आॅफ आर्ट की परम्परा के प्रमुख चित्रकार प्रो. सुखवीर सिंघल (1914-2006) की 112...