back to top

जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं प्रधानमंत्री, राहुल गाँधी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को किया सम्बोधित 

जयपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना की वकालत करते हुए शनिवार को कहा कि देश के प्रधानमंत्री जातिगत जनगणना से डरते क्यों हैं? राहुल ने कहा कि प्रधानमंत्री को जातिगत जनगणना के आंकड़े देश के सामने रखने चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि संसद व विधानसभाओं में महिला आरक्षण को आज ही लागू किया जा सकता है लेकिन केंद्र सरकार परिसीमन व नयी जनगणना का बहाना बनाकर इसे 10 साल टालना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस चाहती है कि महिला आरक्षण आज ही लागू हो।

राहुल गांधी ने यहां पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए जातिगत जनगणना की वकालत की और कहा, अगर हम अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को भागीदारी देने की बात करते है तो बिना जातिगत जनगणना के यह नहीं किया जा सकता है। अगर प्रधानमंत्री 24 घंटे ओबीसी की बात करते हैं… ओबीसी की इज्जत की बात करते हैं… तो फिर प्रधानमंत्री जातिगत जनगणना से क्यों डरते हैं?

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री जी अपने अगले भाषण में आप हिंदुस्तान को बता दीजिए … कांग्रेस पार्टी ने जातिगत जनगणना करवाई थी …आंकड़े आपके पास हैं… उन आंकड़ों को आप हिंदुस्तान के सामने रख दीजिए। हिंदुस्तान की जनता को दिखा दीजिए, और अगली जनगणना आप जातिगत आधार पर करवाइए … ओबीसी का अपमान मत कीजिए… ओबीसी को धोखा मत दीजिए।

कांग्रेस नेता ने महिला आरक्षण को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, भाजपा के लोग कहते हैं कि महिला आरक्षण लागू करने से पहले नयी जनगणना व नए परिसीमन की जरूरत है। यह सच नहीं है… महिला आरक्षण को लागू करने के लिए, विधानसभा व लोकसभा की 33 प्रतिशत सीटें महिलाओं को आज दी जा सकती हैं। मगर इन्होंने बहाना बनाया है… ये चाहते हैं कि महिला आरक्षण दस साल में लागू हो।

यह खबर पढ़े- भगवान की थीम पर होगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पीएम मोदी ने रखी आधारशिला 

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

गुरु पूर्णिमा 29 जुलाई को, जगह-जगह होंगे विविध आयोजन

लखनऊ। हर साल आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि पर गुरु पूर्णिमा मनाई जाती है। यह न केवल एक पर्व है, बल्कि...

कहानी से मिली सीख

सूझबूझ ही सच्ची ताकतलखनऊ। उत्तर प्रदेश ग्रामीण महिला एवं बाल कल्याण सोसाइटी द्वारा बाराबंकी जनपद के मंजीठा गांव में संचालित 'जागो री जागो' अनौपचारिक...

भजन-कीर्तन संग विविध कार्यक्रमों से सजेगा जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव

65वां श्री माधव मंदिर वार्षिकोत्सव व जगन्नाथ रथ यात्रा महोत्सव की तैयारी बैठक संपन्नलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री माधव मंदिर में 65वां श्री माधव मंदिर...

गुण मिले तो गुरु बनाओ, चित मिले तो चेला : विनोदानंद शास्त्री

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजनलखनऊ। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन 4 से 12 जुलाई तक गोमती नगर वास्तु खंड तीन...

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला में 200 लोगों ने प्रतिभाग किया

छात्र-छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरुक कियालखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान, लखनऊ, संस्कृति विभाग, उ.प्र. द्वारा डिवाइन ग्लोरी पब्लिक स्कूल, पपनामऊ, चिनहट, लखनऊ...

मैं पिछले 20 सालों से हर महीने वैष्णो देवी जाता हूं : अंश मनुजा

बस उसे अपना प्यार जताना नहीं आतालखनऊ। कलर्स के चर्चित फैमिली कॉमेडी-ड्रामा शो बरेली के बच्चन में अंश मनुजा सतलुज उर्फ एंग्री बच्चन के...