back to top

थोक महंगाई दर में लगातार पांचवें महीने गिरावट, अगस्त में शून्य से 0.52 प्रतिशत नीचे

नयी दिल्ली. थोक मुद्रास्फीति में अगस्त में लगातार पांचवे महीने गिरावट आई है। अगस्त में यह शून्य से 0.52 प्रतिशत नीचे रही है। हालांकि, प्याज, दालों सहित कुछ खाद्य सामग्रियों के दाम बढ़ने से मासिक आधार पर थोक मुद्रास्फीति बढ़ी है।

थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) आधारित मुद्रास्फीति अप्रैल से लगातार शून्य से नीचे बनी है। जुलाई में यह शून्य से 1.36 प्रतिशत नीचे थी। अगस्त, 2022 में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति 12.48 प्रतिशत के उच्चस्तर पर थी। अर्थशास्त्रियों के अनुसार, तुलनात्मक आधार कमजोर होने और खाद्य मुद्रास्फीति ऊंची बनी रहने के कारण अगस्त में थोक मूल्य सूचकांक शून्य से 0.52 प्रतिशत रहा।

सरकारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में खाद्य वस्तुओं की मुद्रास्फीति लगातार दूसरे महीने दो अंक में यानी 10.60 प्रतिशत रही, जो जुलाई में 14.25 प्रतिशत थी। अगस्त में सब्जियों की थोक मुद्रास्फीति 48.69 प्रतिशत रही, जो जुलाई में 62.12 प्रतिशत थी। दालों की मुद्रास्फीति अगस्त में 10.45 प्रतिशत रही, जबकि प्याज की मुद्रास्फीति बढ़कर 31.42 प्रतिशत हो गई।

बार्कलेज के प्रबंध निदेशक एवं ईएम एशिया अर्थशास्त्र के प्रमुख राहुल बाजोरिया ने कहा , खाद्य पदार्थों में सब्जियों की कीमतें जुलाई में बढ़ीं थीं। अगस्त में इनमें कुछ कमी आई है। हालांकि, सालाना आधार पर मुद्रास्फीति ऊंची बनी हुई है। इसके अतिरिक्त, विनिर्मित उत्पादों (जिनका थोक मूल्य सूचकांक में सबसे बड़ा भारांश होता है) की कीमतों में मासिक आधार पर मामूली वृद्धि हुई है।

ईंधन व बिजली खंड की मुद्रास्फीति अगस्त में शून्य से 6.03 प्रतिशत नीचे रही, जो जुलाई में शून्य से 12.79 प्रतिशत नीचे थी। विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति अगस्त में शून्य से 2.37 प्रतिशत नीचे रही। जुलाई में यह शून्य से 2.51 प्रतिशत नीचे थी।

यह खबर पढ़े- डेस्क पर काम करते समय ज्यादा देर तक बैठना पड़ सकता है भारी, इन बीमारियों को दे रहें दावत

RELATED ARTICLES

शाहिदी ने छोड़ी अफगानिस्तान की वनडे कप्तानी , आयरलैंड श्रृंखला खेलेंगे

काबुल। अनुभवी बल्लेबाज हशमतुल्लाह शाहिदी ने अफगानिस्तान की वनडे टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया है लेकिन वह बतौर खिलाड़ी उपलब्ध रहेंगे। 31...

जीत की राह पर लौटने के इरादे से जिम्बाब्वे के खिलाफ उतरेगी टीम इंडिया

हरारे। श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पहली जीत दर्ज करने को बेताब होंगे जब उनकी युवा भारतीय टीम आत्मविश्वास से ओतप्रोत जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन...

दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद

नई दिल्ली। दिल्ली मेट्रो ने बताया है कि सुरक्षा कारणों से दिल्ली के 16 मेट्रो स्टेशन अगले आदेश तक बंद रहेंगे। बंद किये गए...

देवशयनी एकादशी 25 को, चार महीने तक नहीं होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी...

‘भाषा कभी हमारे बीच दीवार नहीं बनी : आरती बिराजदार

लखनऊ। हर शो की अपनी एक खास बात होती है और सन नियो का नया शो 'थोड़ी सी उम्मीद थोड़ा सा आसमान' भी इससे...

कर्मों की निर्जरा का सर्वोत्तम उपाय है सिद्धों की आराधना

सिद्धों की आराधना का दूसरा दिनलखनऊ। जैन मंदिर इंदिरा नगर मे चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के दूसरे दिन बुधवार को बड़ी ही प्रभावना...

शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आफ अवध आज से

लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय, संगीत मिलन और भातखंडे पूर्व छात्र संघ के सहयोग से शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य प्रतियोगिता क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026...

अभिनय में सफलता नहीं मौके खत्म होने का डर है : वेदांग रैना

लखनऊ। फिल्म 'द आर्चीज' रिलीज हुए ढाई साल बीत चुके हैं और इस दौरान वेदांग रैना की जिंदगी काफी बदल चुकी है। जल्द ही...

तकनीक ने क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ को बनाया यादगार

लखनऊ। जब भी क्रिस्टोफर नोलन की नई फिल्म रिलीज होती है तो दर्शकों की उम्मीदें अपने आप बढ़ जाती हैं। इसकी वजह उनकी पिछली...