back to top

कुरैशी ने जब भारत के संभावित हमले की बात कही तब पाक के शीर्ष नेताओं के पैर कांप रहे थे : सादिक

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा सहित देश के शीर्ष नेताओं की मौजूदगी में एक बैठक के दौरान उस समय पैर कांप रहे थे और माथे पर पसीने की बूंदे झलक रही थी जब विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने भारतीय वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को छोडऩे की गुहार लगाते हुए कहा था कि यदि उसे रिहा नहीं किया गया तो भारत पाकिस्तान पर हमला कर देगा। यह बात पाकिस्तान के एक वरिष्ठ विपक्षी नेता ने कही है।

भारत द्वारा पाकिस्तान के बालाकोट में आतंकवादी ठिकानों पर 26 फरवरी को बम गिराने के बाद इस्लामाबाद में पैदा हुए तनाव को याद करते हुए पाकिस्तान मुस्लिम लीग नवाज (पीएमएल-एन) के नेता सरदार अयाज सादिक ने इमरान खान सरकार द्वारा दी गई प्रतिक्रिया के लिए उनकी आलोचना की।

एक न्यूज पर बुधवार को आई खबर के अनुसार सादिक ने कहा कि विपक्ष ने सरकार का कश्मीर और वर्धमान समेत हर मुद्दे पर समर्थन किया है, लेकिन अब वह सरकार का समर्थन नहीं करेगा। सादिक, पीएमएल-एन सरकार के समय नेशनल असेंबली के अध्यक्ष थे। उन्होंने संसद में बुधवार को ऐसा ही बयान दिया था कि विदेश मंत्री कुरैशी ने एक महत्वपूर्ण बैठक में गुहार लगाई थी कि वर्धमान को वापस जाने दें क्योंकि भारत पाकिस्तान पर हमला कर रहा है।

भारतीय वायु सेना के 37 वर्षीय अधिकारी को 27 फरवरी को पाकिस्तानी सेना ने उस दौरान बंदी बना लिया था जब पाकिस्तानी विमानों के साथ हुई हवाई जंग में वर्धमान के मिग-21 बाइसन विमान को गिरा दिया गया था। भारतीय वायु सेना के विमानों ने 26 फरवरी 2019 को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा क्षेत्र के बालाकोट में स्थित जैश ए मोहम्मद के आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद कर दिया था। वर्धमान का विमान गिरने से पहले उन्होंने पाकिस्तान के एक एफ-16 विमान को मार गिराया था। पाकिस्तान ने उन्हें एक मार्च को भारत को सौंपा था।

नेशनल एसेंबली में अपने भाषण में सादिक ने कहा कि प्रधानमंत्री इमरान खान उस उच्च स्तरीय बैठक में नहीं आए थे जिसमें सेना प्रमुख जनरल बाजवा और विदेश मंत्री कुरैशी समेत शीर्ष नेतृत्व ने भाग लिया था। सादिक ने कहा, पैर कांप रहे थे और माथे पर पसीने छूट रहे थे और विदेश मंत्री (कुरैशी) ने हमसे कहा, अल्लाह के वास्ते हमें उसे (वर्धमान) छोड़ देना चाहिए क्योंकि भारत रात नौ बजे पाकिस्तान पर हमला कर रहा है। बैठक में पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) और पीएमएल-एन के नेताओं समेत कई संसदीय नेता मौजूद थे।

बैठक को याद करते हुए सादिक ने कहा, भारत हमला करने की योजना नहीं बना रहा था … वे सिर्फ भारत के आगे घुटने टेकना चाहते थे और अभिनंदन को वापस भेजना चाहते थे। यह बहुत स्पष्ट नहीं है कि क्या सादिक जनरल बाजवा या विदेश मंत्री कुरैशी का जिक्र कर रहे थे जिनके पैर कांप रहे थे और पसीने छूट रहे थे। विपक्षी नेता ने यह नहीं बताया कि बैठक कब हुई थी लेकिन संकेत दिए है कि यह बैठक वर्धमान की रिहाई से पहले हुई थी।

सादिक ने कहा कि वह व्यक्तिगत आलोचना नहीं करना चाहते लेकिन जब सत्ता में बैठे लोग उन्हें चोर और मोदी का यार कहकर बुलाते हैं तो उन्हें भी जवाब देना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार चलाने वाले गंभीर लोग नहीं हैं। उन्होंने कहा, शासक संसद के नियमों को भी नहीं जानते हैं। सादिक ने कहा कि विपक्ष ने कश्मीर और वर्धमान समेत हर मुद्दे पर प्रधानमंत्री इमरान खान का समर्थन किया है लेकिन अब आगे समर्थन करना उचित नहीं होगा।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सावन का अंतिम सोमवार आज, कई शुभ योग में होगी महादेव की पूजा

लखनऊ। महाकाल को समर्पित सावन का पवित्र महीना अब समाप्त होने जा रहा है। हालांकि, इससे पहले भक्तों को सावन के आखिरी सोमवार पर...

रेनू कांडपाल बनीं कुमाऊंनी तीज क्वीन

उत्तराखंड महापरिषद में हर्षोल्लास से मनाया गया हरियाली तीज उत्सवलखनऊ। उत्तराखंड महापरिषद महिला शाखा एवं स्वयं सहायता समूह के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज...

बाबा श्याम के जयकारों से गूंजा मंदिर परिसर

लखनऊ। श्री श्याम परिवार, लखनऊ द्वारा श्री श्याम मंदिर, बीरबल साहनी मार्ग में भव्य झूला उत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान खाटू श्याम...

तुलसी पदों की सुरधारा में सराबोर हुई लोक चौपाल

तुलसी साहित्य में जीवन-मूल्यों का सहज समन्वयलखनऊ। गोस्वामी तुलसीदास जयंती पखवाड़ा के अंतर्गत लोक संस्कृति शोध संस्थान, उत्तर प्रदेश की 89वीं लोक चौपाल रविवार...

सावन गीतों संग कजरी पर महिलाओं ने नृत्य की मोहक छटा बिखेरी

लखनऊ। सावन का झूला, आल्ता के रंग, गजरे की खुशबू मेहंदी के रंग... जैसे खूबसूरत परिवेश में हरे रंग के परिधानों में सोलह श्रृंगार...

नाटक ‘सारा जहां हमारा है’ ने जीता दर्शकों का दिल

लखनऊ। उत्तर प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से मदर सेवा संस्थान द्वारा किरन लता की प्रस्तुति- एकल नाटक 'सारा जंहा हमारा है का मंचन...