back to top

रोहिंग्यों की तलाश में पश्चिमी यूपी ताबड़तोड़ छापेमारी

-इंटेलीजेंस की रिपोर्ट के बाद कई जिलों अलर्ट

लखनऊ। पश्चिमी यूपी के आधा दर्जन जिलों में जमातियों के साथ रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश में छापेमारी की गयी है। सूबे में जमातियों के बाद अब रोहिंग्या मुसलमानों ने पुलिस की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। एक दिन पूर्व इंटेलीजेंस ने अपनी गोपनीय रिपोर्ट में जमातियों के साथ रोहिंग्या मुसलमानों में कोरोना वायरस फैलने की आशंका जतायी थी। इस रिपोर्ट आने के बाद पश्चिमी यूपी रोहिंग्या मुसलमानों की तेजी से तलाश शुरू हो गयी हे। इंटेलीजेंस ने यूपी पुलिस को मरकज में शामिल हुए 369 रोहिंग्या मुसलमानों की सूची सौंपी है।

राज्य पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना महामारी फैलने के चलते मरकज में शामिल हुए रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश में पश्चिमी यूपी में छापेमारी गयी है। राज्य पुलिस मुख्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना महामारी फैलने के चलते मरकज में शामिल हुए रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश में पश्चिमी यूपी में छापेमारी गयी है। ये छापेमारी इंटेलीजेंस द्वारा सौंपी गयी सूची के आधार पर की जा रही है।

अधिकारी ने बताया कि ये रोहिंग्या मुसलमान छिपे हुए हैं और इनका पता लगाया जा रहा है, जैसे-जैसे उनका पता चलता जाएगा, उनका कोरोना टेस्ट कराया जाएगा। जिन जिलों में छापेमारी की गयी है उनमें पश्चिमी यूपी के अलीगढ़, मथुरा, कानपुर, मेरठ, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, फिरोजाबाद, नोएडा, रामपुर, मुरादाबाद, बिजनौर और हापुड़ जिले प्रमुख हैं।

यहां बताते चलें कि कोरोना महामारी के मामले को लेकर इंटेलीजेंस ने एक दिन पूर्व सरकार को एक गोपनीय रिपोर्ट सौंपी हैं जिसमें कहा गया है कि जमातियों के साथ रोहिंग्या मुसलमानों की भी तलाश आवश्यक है। इंटेलीजेंस ने यूपी पुलिस को 369 ऐसे रोहिंग्या मुसलमानों की सूची सौंपी है जो दिल्ली में मरकज में शामिल हुए थे।

ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि चोरी छिपे रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों में कोेरोना वायरस तेजी से फैल रहा है जिससे ये महामारी और लोगों को अपनी चपेट में ले सकती है। इंटेलीजेंस रिपोर्ट आने के बाद डीजीपी मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को रोहिंग्या मुसलमानों की तलाश करने के निर्देश दिये थे। पश्चिमी यूपी के जिलों में रोहिंग्या मुसलमानों के छिपे होने की आशंका व्यक्त की गयी है।

उधर, निजामुद्दीन मरकज में शामिल हुए तब्लीगी जमात के लोगों की पूरे प्रदेश में अभी तेजी से तलाश की जा रही है। आये दिन जमातियों में कोरोना पाजीटिव पाये जा रहे हैं। प्रदेश की राजधानी में भी कई ऐसे केस लगातार सामने आ रहे हैं। लखनऊ पुलिस समेत कई जिलों की पुलिस एलर्ट है।

RELATED ARTICLES

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

69000 शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का प्रदर्शन तेज, मायावती आवास का घेराव, पुलिस ने हिरासत में लिया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 69000 शिक्षक भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। सरकार के बाद अब अभ्यर्थी विपक्षी नेताओं...

एलडीए की बड़ी कार्रवाई, अलीगंज अग्निकांड वाली अवैध 4 मंजिला इमारत पर चला बुलडोजर

लखनऊ । लखनऊ के अलीगंज इलाके में आग से 15 लोगों की मौत वाली 4 मंजिला इमारत को शनिवार सुबह ध्वस्त करने की...

PM मोदी का इंस्टा वीडियो बना रिकॉर्ड, 24 घंटे में 30.6 करोड़ व्यूज, युवाओं को कहा-थैंक्स फ्रेंड्स

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम वीडियो ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। गुरुवार को जारी उनके वीडियो को 24 घंटे के भीतर 30.6...

CWG 2026: जादुमनी का दमदार आगाज, स्कॉटलैंड के एरन कलन को 5-0 से हराकर अगले दौर में

ग्लासगो। भारत के बॉक्सर जादुमनी सिंह मंडेन्गबाम ने कॉमनवेल्थ गेम्स (सीडब्ल्यूजी) 2026 का आगाज दमदार प्रदर्शन के साथ किया है। जादुमनी ने पुरुषों के...