back to top

हम इंसेफेलाइटिस के खात्मे की दहलीज पर : योगी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि इंसेफेलाइटिस के खिलाफ जंग अब अंतिम चरण में है और पिछले तीन साल की ही तरह उन्मूलन के प्रयास जारी रहे तो दो साल के अंदर गोरखपुर मंडल से इस बीमारी का खात्मा हो जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा करते हुए कहा कि पिछले करीब 40 साल से पूर्वांचल में प्रतिवर्ष सैकड़ों बच्चों की जान लेने वाली इंसेफेलाइटिस की बीमारी के खिलाफ विगत तीन साल के दौरान निर्णायक जंग लड़ी गई है और इस वक्त यह लड़ाई अपने अंतिम दौर में है।

उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल के दौरान किए गए प्रयास अगर जारी रहे तो अगले दो साल में गोरखपुर-बस्ती मंडल से इंसेफेलाइटिस का नामो निशान मिट जाएगा। योगी ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश कोविड-19 महामारी से भी इसी तत्परता से लड़ेगा।

उन्होंने दावा किया के उत्तर प्रदेश में देश के अन्य राज्यों के मुकाबले ज्यादा संख्या में जांच हो रही है, लेकिन यहां कोविड-19 मरीजों की संख्या आबादी के हिसाब से सबसे कम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने कोरोना वायरस से संक्रमण तथा अन्य संक्रामक बीमारियों के विस्तार पर अंकुश लगाने में खासी भूमिका निभाई है।

योगी ने राज्य के पूर्वी हिस्सों में इंसेफेलाइटिस तथा अन्य संचारी रोगों से संबंधित आंकड़े जारी करते हुए कहा कि वर्ष 2016 के बाद से अब तक इंसेफेलाइटिस से होने वाली मौतों में 90 से 95% तक की गिरावट हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम के 816 मरीजों में से 34 की मौत हुई जबकि 2020 में 396 में से 12 रोगियों की मृत्यु हुई।

उन्होंने एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम तथा जापानी इंसेफेलाइटिस के जिलेवार आंकड़े पेश करते हुए कहा कि गोरखपुर, कुशीनगर, महराजगंज और देवरिया में इन रोगों से पीड़ित लोगों तथा मौतों की संख्या में भारी गिरावट दर्ज की गई है।

RELATED ARTICLES

बागपत में अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, मुठभेड़ में दो अपराधी घायल

बागपत। बागपत जिले में पुलिस ने एक अंतरराज्यीय पशु तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ किया और बृहस्पतिवार को मुठभेड़ के बाद गिरोह के तीन सदस्यों...

उत्तराखंड में बदरीनाथ धाम के कपाट खुले, चारधाम यात्रा पूर्ण रूप से शुरू

देहरादून। उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट छह माह बंद रहने के बाद बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं के...

पश्चिम बंगाल में मतदान जारी, सीईओ स्वयं कर रहे हैं लाइव मॉनिटरिंग,गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की तैयारी

पश्चिम बंगाल । भारत निर्वाचन आयोग की निगरानी में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव के तहत मतदान प्रक्रिया जारी है। चुनाव को...

ईरान ने की होर्मुज जलडमरूमध्य में एक मालवाहक जहाज पर गोलीबारी

दुबई। ईरान के अर्धसैनिक रिवोल्यूशनरी गार्ड ने बुधवार को होर्मुज जलडमरूमध्य में एक कंटेनर जहाज पर गोलीबारी की, जिससे जहाज क्षतिग्रस्त हो गया। पाकिस्तान...

मिर्ज़ापुर सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु से गहरा दुख हुआ: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कई वाहनों की टक्कर में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त...

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा… ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, 11 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक

मिर्जापुर। जिले में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। ड्रमंडगंज घाटी में ब्रेक फेल होने के...