back to top

मिर्ज़ापुर सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु से गहरा दुख हुआ: राष्ट्रपति मुर्मू

नयी दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में कई वाहनों की टक्कर में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।पुलिस ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े आठ बजे एक ट्रक के ब्रेक फेल होने के कारण हुई टक्कर में बच्चों सहित 11 लोगों की मौत हो गई।

मुर्मू ने बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु के बारे में जानकर मुझे गहरा दुख हुआ है। इस दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

यह दुर्घटना दरामंदगंज घाटी से लासोदा क्षेत्र की ओर जाने वाली सड़क पर हुई।मिर्जापुर जिले की पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक ने बताया कि मध्यप्रदेश से आ रहा चने से लदा ट्रक बड़का मोड़ की पहाड़ी की तेज ढलान पर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हो गया और उसने पहले एक जीप को, उसके बाद आगे चल रही कार को टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद कार आगे जा रहे गिट्टी से लदे ट्रक से टकरा गई, जिससे कार और जीप दोनों में आग लग गई।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह सब कुछ इतनी तेजी से हुआ कि कारों में सवार लोगों को बाहर निकलने का समय नहीं मिल पाया और सभी जिंदा जल गए।कौशिक के अनुसार मृतकों में प्रियंका सिंह (42), कार्तिकेय सिंह (19), पीयूष सिंह (15), पंकज सिंह (40), बीना सिंह (47), वंदना सिंह (43), शिव सिंह (चार), सोनम सिंह (नौ), विष्णु सिंह (चार), विकास शर्मा (32) और जयप्रकाश (28) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में ट्रक चालक की भी मौत हुई है।

RELATED ARTICLES

जियोस्टार का राजस्व 2025-26 में 36,248 करोड़ रुपये रहा

नयी दिल्ली। मीडिया और मनोरंजन मंच जियोस्टार ने शुक्रवार को कहा कि मार्च तिमाही के दौरान उससे 9,784 करोड़ रुपये का सकल राजस्व और...

चीन की तेल रिफाइनरी और 40 नौवहन कंपनियों पर अमेरिका ने लगाई रोक

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नीत प्रशासन ने चीन की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी और ईरानी तेल के परिवहन में शामिल लगभग 40...

मुक्त व्यापार समझौते पर 27 अप्रैल को हस्ताक्षर करेंगे भारत और न्यूजीलैंड

नयी दिल्ली। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को नयी दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर...

बस अब यह देखना है कि अरविंद केजरीवाल कब भाजपा में शामिल होते है : भूपेश बघेल

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सदस्यों के दल-बदल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ...

केदारनाथ के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।केदारनाथ...

बाराबंकी में शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ के मामले का एसटीएफ जांच करें : इलाहाबाद हाईकोर्ट

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बाराबंकी के सिटी इंटरमीडिएट कॉलेज में एक शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ में कथित अनियमितताओं की विशेष कार्यबल...