back to top

हम सभी अपनी जिंदगियों में मुख्य भूमिका निभाते है : पंकज त्रिपाठी

नई दिल्ली। अभिनेता पंकज त्रिपाठी का कहना है कि सभी लोग अपनी जिंदगी में मुख्य किरदार निभाते हैं और एक कलाकार का सफर उसका अकेले का नही होता है, उसके साथ करोड़ों लोगों का साथ होता है। त्रिपाठी ‘कागज़’ में मुख्य किरदार में दिखेंगे जो उनके लिए और उनके प्रशंसकों के लिए सपना साकार होने जैसा है। उनके प्रशंसक मांग कर रहे थे कि त्रिपाठी असाधारण भूमिका निभाएं।

‘कागज़’ का निर्देशन सतीश कौशिक ने किया है। यह भरत लाल नाम के व्यक्ति की सच्ची कहानी है जिन्हें आधिकारिक दस्तावेज़ में पर मृतक घोषित कर दिया गया था और उन्हें अपना वजूद साबित करने के लिए बरसों तक संघर्ष करना पड़ा। त्रिपाठी ने कहा कि असल में मुख्य किरदार निभाने और सहायक भूमिका करने में बहुत ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है। उन्होंने उन्हें ‘कागज़’ में लेने के लिए कौशिक को विचार देने का श्रेय अपने प्रशंसको को दिया।

त्रिपाठी (44) ने एक साक्षात्कार में कहा, ‘मेरे ख्याल से हम सभी लोग अपनी जिंदगियों में अलग अलग रूप में मुख्य किरदार निभाते हैं।’ अभिनेता ने कहा, ‘जो सभी चरित्र मैं निभाता हूं, वे मेरे लिए मुख्य किरदार होते हैं, चाहे स्त्री में लाइब्रेरियन हो या न्यूटन में सीआरपीएफ का अधिकारी। कुछ मर्तबा लोग चरित्र अभिनेता लिखते हैं, यह शब्द मुझे पसंद नहीं है, क्योंकि सभी किसी फिल्म में एक चरित्र निभाते हैं।’

उन्होंने कहा, मैं मुख्य भूमिका निभाने के लिए बेकरार नहीं था लेकिन हम मुंबई में चाचा और मौसा की भूमिकाएं निभाने के लिए नहीं आते हैं। कागज़ में उनके साथ मोनल गुज्जर काम कर रही हैं जो दक्षिण भारत की फिल्मों में नजर आती हैं। त्रिपाठी ने कहा, मेरे ख्याल से सिनेमा के मेरा सफर मेरे अकेले का नहीं है। यह देश के अलग अलग हिस्सों के करोड़ों लोगों का भी सफर है जो अपने जुनून को पूरा करने के सपने देखते हैं और अपने चुने हुए क्षेत्र में अच्छा कर रहे हैं। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे किसी कहानी में मुख्य भूमिका निभाने का मौका मिलेगा।

त्रिपाठी ने कहा, ‘मेरे ख्याल से मेरे यह साल (2020) एक बेहतरीन वर्ष था। हालांकि कोरोना वायरस की वजह से यह पूरी दुनिया के लिए खराब साल था। मुझे छुट्टी चाहिए थी जो मुझे आखिरकार लॉकडाउन में मिली।’ त्रिपाठी ने कहा, ‘लोग कहते हैं कि कम करो लेकिन अच्छा करो, लेकिन सौभाग्य से मैंने कई सारी फिल्में और शो किए और उनमें अच्छा काम किया।’ साल 2020 में त्रिपाठी की कई फिल्में और शो रिलीज हुए हैं, जिनमें ‘गुंजन सेक्सेना: द करगिल गर्ल’, ‘लुडो’, ‘शकील’, ‘मिर्जापुर 2’ और ‘क्रिमिनल जस्टिस: बिहाइंड क्लोज़्ड डोर्स’ शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी बोले – संसद में महिला सशक्तीकरण की दिशा में देश ऐतिहासिक कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उनकी सरकार संसद के तीन दिवसीय विशेष सत्र में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए...

केकेआर पहली जीत के लिए बेताब, घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगा गुजरात टाइटन्स

अहमदाबाद। लगातार खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) की टीम शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में शानदार...

तेज गेंदबाजी आक्रमण ने आरसीबी को खतरनाक टीम बना दिया

बेंगलुरु। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र में अपने घरेलू मैदान पर लगातार तीन मैच जीतकर इतिहास रच...

मुंबई इंडियंस ने चोटिल अथर्व अंकोलेकर की जगह भगत को टीम में लिया

मुंबई। मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के बाकी बचे मैचों के लिए चोटिल अथर्व अंकोलेकर के स्थान पर कृष भगत को टीम...

डॉ. अंबेडकर जयंती पर बोले ASBSP अध्यक्ष- शिक्षा पर दें जोर, समता और समानता से ही समृद्ध होगा देश’

लखनऊ। लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित आर्थिक समृद्ध भारत समाज पार्टी के केंद्रीय कार्यालय पर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास के साथ...

नीतीश कुमार, नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, सिंघवी सहित नवनिर्वाचित सदस्यों ने राज्यसभा की सदस्यता की शपथ ली

नयी दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन व नीतीश कुमार ने बृहस्पतिवार को अन्य नवनिर्वाचित सदस्यों के साथ राज्यसभा की...